Tuesday, February 24, 2026
महासमुंदमहासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश धान उठाव की...

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश धान उठाव की समीक्षा

महासमुंद/कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश धान उठाव की समीक्षा

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे समय पर कार्यालय पहुंचे तथा आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित पत्राचार करते हुए इसे व्यवहार में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

अभी हाल ही में सम्पन्न हुए एसआईआर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कलेक्टर श्री लंगेह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बीएलओ तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में बिना किसी अवरोध के कार्य पूर्ण किया जाना सराहनीय है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान संपूर्णता अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी संकेतकों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर सतत निगरानी रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन लगभग 20 हजार क्विंटल धान उठाव के निर्देश दिए। संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए कैप कवर सुनिश्चित करने तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही धान को नमी से बचाने एवं सुरक्षित रखने हेतु नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने जप्त धान के संबंध में तहसीलदार को आज शाम तक पीवी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी की स्थिति में कुल 8 लाख 21 हजार 969 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध अब तक 6 लाख 21 हजार 451 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह जिन राशन दुकानों में अब तक खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ है, उस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए समय पर भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा संबंधित एसडीएम को व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने एवं नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राशन दुकानों में प्रतिमाह चावल उत्सव अनिवार्य रूप से आयोजित करें।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूलों का 21 बिंदुओं के आधार पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारंभ करने, लैब एवं लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित करने तथा शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने एवं बाला कांसेप्ट पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इन शालाओं में निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इन स्कूलों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और पीएम श्री शालाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुरूप विकसित करें। उन्होंने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कचरा वाहनों की खरीदी हो चुकी है, वहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की शुरुआत करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकतम पात्र परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखें। इसके अलावा कलेक्टर ने अपार कार्ड, आधार कार्ड, वय वंदन योजना तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...