Wednesday, April 15, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली ठाकुरदेव विवाह महोत्सव में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता 7 मार्च को...

सरायपाली ठाकुरदेव विवाह महोत्सव में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता 7 मार्च को ग्राम छुईहा (छुईपाली) में विजेताओं को मिलेगा आकर्षक नगद पुरस्कार

सरायपाली ठाकुरदेव विवाह महोत्सव में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता 7 मार्च को ग्राम छूईहा (छुईपाली) में विजेताओं को मिलेगा आकर्षक नगद पुरस्कार

सरायपाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुईहा (छुईपाली) में ठाकुरदेव विवाह महोत्सव के अवसर पर 07 मार्च 2026, शनिवार को भव्य डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र के कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा तथा प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में पुरस्कार रखे गए हैं। सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय 5,000 रुपये और तृतीय 3,000 रुपये रखा गया है। वहीं युगल नृत्य में प्रथम 1,500 रुपये, द्वितीय 1,000 रुपये और तृतीय 500 रुपये तथा एकल नृत्य में प्रथम 1,000 रुपये, द्वितीय 700 रुपये और तृतीय 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को शाम 7 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। प्रतिभागियों को अपने गीत का पेन ड्राइव या मोबाइल साथ लाना होगा। सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है तथा प्रतिभागियों को 6 मार्च 2026 तक अपना स्थान सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन एंकर श्री सुभाष चंद्र साव द्वारा किया जाएगा। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए अजीत चौहान, देवराज पटेल और संजू चौहान से संपर्क किया जा सकता है।

यह आयोजन सरायपाली से लगभग 15 किमी, सिंघोड़ा से 13 किमी और नवागढ़ से 8 किमी दूरी पर स्थित ग्राम छुइहा (छुईपाली) में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

विनीत – समस्त ग्रामवासी, छुइहा (छुईपाली)

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

संपूर्णता अभियान 2.0: महासमुंद ने हासिल किया ‘परफेक्ट स्कोर’, सभी संकेतक पूरे

संपूर्णता अभियान 2.0: महासमुंद ने हासिल किया ‘परफेक्ट स्कोर’, सभी संकेतक पूरे महासमुंद/ नीति आयोग भारत सरकार के आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत...

हेल्थ प्लस

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान, राशन कार्ड व इंश्योरेंस से इलाज, बीपीएल को मुफ्त सुविधा — माहवारी दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता...

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान, राशन कार्ड व इंश्योरेंस से इलाज, बीपीएल को मुफ्त सुविधा — माहवारी दर्द को हल्के में लेना पड़ सकता...