पिथौरा: घर का ताला तोड़कर 18 हजार रुपये की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
पिथौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में घर का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना 13 मार्च की दोपहर से 14 मार्च की सुबह के बीच की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लाखागढ़ निवासी यश सिंघल (23 वर्ष) पिता दिनेश सिंघल, जो आईसक्रीम और ब्रेड का होलसेल व्यवसाय करते हैं, 12 मार्च को अपने पिता के इलाज के लिए रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान 13 मार्च को दोपहर करीब 12:50 बजे उनका भाई संकेत अग्रवाल घर से चला गया, जिसके बाद रात में घर में कोई मौजूद नहीं था।
14 मार्च की सुबह करीब 9 बजे संकेत अग्रवाल जब घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खुली हुई थी, हालांकि लॉकर सुरक्षित था। सूचना मिलने पर यश सिंघल अपने माता-पिता के साथ घर पहुंचे और देखा कि घर में अलग-अलग जगह पर रखे करीब 18 हजार रुपये नगद अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना पिथौरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
सरायपाली। नगर के अग्रसेन चौक स्थित एक किराना दुकान से 7 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना 13 मार्च 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 12 उडियापारा सरायपाली निवासी दुकानदार, जिनकी अग्रसेन चौक में बलवंत जनरल स्टोर्स के नाम से दुकान है, ने शिकायत में बताया कि महलपारा निवासी तुषार चौहान (
पिता सांवरे चौहान) दुकान में आया और दुर्गा पूजा की रसीद बुक खरीदने की बात कही। दुकानदार जब रसीद बुक लेने अंदर गया, तभी आरोपी ने दुकान के गल्ले में रखे नगदी 7,000 रुपये (500 रुपये के 10 नोट, 200 रुपये के 5 नोट और 100 रुपये के 10 नोट) निकालकर चोरी कर ली।
दुकान में लगे CCTV कैमरे की जांच करने पर आरोपी तुषार
चौहान गल्ले से पैसे निकालते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।



