Tuesday, March 17, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली के ओम हॉस्पिटल में 21 मार्च को किडनी व मूत्र रोग...

सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में 21 मार्च को किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल देंगे परामर्श

सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में 21 मार्च को किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल देंगे परामर्श

सरायपाली। शहर के ओम हॉस्पिटल में 21 मार्च 2026, शनिवार को किडनी (गुर्दा) व मूत्र रोग संबंधी समस्याओं के लिए विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रसिद्ध गुर्दा व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान गुर्दे की पथरी, पेशाब में जलन, पेशाब में खून आना, मूत्रनली की पथरी, पेशाब में रुकावट, गुर्दे में सूजन व इन्फेक्शन तथा मूत्राशय संबंधी समस्याओं के मरीजों की जांच व उपचार किया जाएगा।

शिविर में इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व अन्य इंश्योरेंस योजनाओं के तहत उपलब्ध रहेगी, वहीं बीजु कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ एक दिन पहले भर्ती होने की सलाह दी गई है।

शिविर में आने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए इच्छुक मरीज फोन नंबर 07725-299360 और 83700-08558 पर संपर्क कर सकते हैं। ओम हॉस्पिटल सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को भी निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बागबहरा में टीकाकरण के बाद पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, स्वास्थ्य केंद्र पर उठे सवाल

बागबहरा में टीकाकरण के बाद पुलिसकर्मी के बेटे की मौत, स्वास्थ्य केंद्र पर उठे सवाल बागबहरा। बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही का मामला...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...