सरायपाली अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा ब्रेन-नसों के रोगों का विशेषज्ञ इलाज, न्यूरो सर्जन डॉ. वैभव धवली 19मार्च दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देंगे सेवाएं
सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब ब्रेन और नसों से जुड़ी बीमारियों का इलाज कराने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा सरायपाली में न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली की नियमित सेवाएं शुरू की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. धवली प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों का जांच एवं परामर्श करेंगे। यह सेवा 19 मार्च 2026 से शुरू होगी।
डॉ. वैभव धवली MBBS, MS, MCh (न्यूरोसर्जरी) डिग्रीधारी हैं और मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके द्वारा ब्रेन, स्पाइन और नसों से संबंधित जटिल बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
अपॉइंटमेंट एवं जानकारी के लिए अस्पताल द्वारा मोबाइल नंबर 9303623130, 7773086100, 9174335366 जारी किए गए हैं।


