Sunday, March 22, 2026
महासमुंदमहासमुंद/स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में 27 मार्च तक स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित 

महासमुंद/स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में 27 मार्च तक स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित 

महासमुंद/स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले में 27 मार्च तक स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने हेतु 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत निर्धारित तिथिवार कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

प्रतियोगिता की शुरुआत 17 मार्च को प्रत्येक विकासखंड की ग्राम पंचायतों में कार्यशालाओं, वीडियो प्रदर्शन, IEC सामग्री एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से की गई, जिसमें सरपंचों एवं वार्ड सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। 18 मार्च को स्वच्छाग्राहियों द्वारा घर-घर जाकर शौचालय उपयोग, हाथ धोने की आदत एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। 19 मार्च को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता सत्र आयोजित कर बच्चों को हाथ धोने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति रुचि विकसित की गई। 20 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छता संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं 21 मार्च को स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक एवं रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 22 मार्च को स्वच्छाग्राहियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को शौचालय निर्माण एवं व्यवहार परिवर्तन की तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

इसी तरह 23 मार्च को पंचायत स्तर पर दीवार लेखन एवं चित्रण के माध्यम से दृश्य जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा 24 मार्च को सामुदायिक चौपालों का आयोजन कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर चर्चा की जाएगी, जिसमें लोकगीतों का भी उपयोग किया जाएगा। 25 मार्च को प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। 26 मार्च को जिला स्तर की समिति द्वारा मैदानी सर्वेक्षण कर शौचालय उपयोग एवं स्वच्छता प्रथाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अभियान के अंतिम दिवस 27 मार्च को जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी विकासखंडों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी तथा अंतिम स्कोरिंग एवं रैंकिंग सुनिश्चित की जाएगी, जिसके आधार पर विजेता एवं उपविजेता पंचायतों की घोषणा की जाएगी।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नन्दनवार ने इस संपूर्ण गतिविधि के दौरान प्रत्येक विकासखंड से स्वच्छता आधारित रील्स तैयार कर व्हाट्सएप एवं फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे जनसहभागिता को और अधिक बढ़ावा मिल सके। साथ ही पंचायतों में दीवार चित्रण, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों एवं चौपालों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जा रही है। गतिविधियों के परिणामस्वरूप सभी पंचायतों में स्वच्छता के प्रति 100 प्रतिशत जागरूकता, कम से कम 80 प्रतिशत घरों तक स्वच्छता संदेशों की पहुंच, विद्यार्थियों में स्वच्छ आदतों का विकास, सामाजिक सहभागिता में वृद्धि तथा स्वच्छता प्रथाओं में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकासखंड से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर व्यवहार परिवर्तन से संबंधित आंकड़ों का संकलन किया जाएगा, जिससे कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर आगे की रणनीति बनाई जा सके।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

सीईओ जिला पंचायत श्री नन्दनवार द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथिवार गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन समय-सीमा में इस कार्यालय को प्रेषित किया जाए, ताकि अभियान का समुचित मूल्यांकन किया जा सके।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली पुलिस की कार्रवाई: 65 वर्षीय आरोपी से अवैध शराब जब्त, मौके पर ही गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस की कार्रवाई: 65 वर्षीय आरोपी से अवैध शराब जब्त, मौके पर ही गिरफ्तार थाना सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...