महासमुंद में पति की हैवानियत: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, जान से मारने की धमकी
महासमुंद। जिले के नांदगांव ग्राम से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 2:30 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति लक्की जांगड़े शराब के नशे में घर पहुंचा और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घटना में महिला को गाल और सिर में दर्द की शिकायत हुई है, हालांकि उसने चिकित्सीय परीक्षण कराने से मना कर दिया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर चुका है।
महिला ने घटना की जानकारी अपने सास-ससुर को दी और अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



