पिथौरा हाईवे पर ट्रक से कपड़ों की चोरी, ड्राइवर की नींद का फायदा उठाकर वारदात,हजारों के कपड़े पार, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र में जामपाली ढाबा के पास खड़े ट्रक से अज्ञात चोरों ने कपड़ों के 6 बंडल चोरी कर लिए। घटना 11 फरवरी 2026 की देर रात की बताई जा रही है, जब ड्राइवर ट्रक में सो रहा था।
प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू निवासी तुलसीपाल, थाना बनरपाल जिला अंगुल (ओडिशा) ने बताया कि वह रायपुर से बौद्ध (ओडिशा) पार्सल लेकर जा रहा था। जामपाली ढाबा में खाना खाने के बाद रात में ट्रक खड़ा कर सो गया।
सुबह करीब 3 बजे उठकर देखा तो ट्रक का त्रिपाल कटा हुआ था और कुछ बंडल गायब थे। बाद में माल खाली करते समय पता चला कि कुल 6 बंडल कपड़े चोरी हो चुके हैं, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये आंकी गई है।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



