सरायपाली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: बिहारी ढाबा के सामने दबिश, 8.6 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भोथलडीह स्थित बिहारी ढाबा के सामने छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से कुल 8 लीटर 600 एमएल अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3400 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण प्रसाद यादव (35 वर्ष) निवासी नवादा (बिहार) हाल निवासी भोथलडीह, सरायपाली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 20 नग अंग्रेजी गोवा शराब (प्रत्येक 180 एमएल) एवं 5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान गवाहों की उपस्थिति में जप्ती व पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शराब को सीलबंद किया गया। इस पूरी कार्रवाई को थाना सरायपाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक राधाचरण प्रधान एवं टीम द्वारा अंजाम दिया गया।पुलिस की सख्ती से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप।



