सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – उड़ीसा से छत्तीसगढ़ ला रहे थे गांजा, मुखबिर सूचना पर दबिश दो तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद जिले के थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 को एनएच-53 स्थित ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी के दौरान की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की TVS Radeon मोटरसाइकिल (CG11AZ3766) में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर एसडीओपी सरायपाली को अवगत कराकर पुलिस टीम ने मौके पर नाकेबंदी की।
कुछ ही देर में बताए गए हुलिए की बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सामने रखे बैग से प्लास्टिक में भरा 6 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही पंचनामा, तौल एवं सील की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में:
देवचरण रात्रे (46 वर्ष), निवासी बलौदा, जांजगीर-चांपा
किशोर राउतिया (25 वर्ष), निवासी पेटूपाली, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा उड़ीसा से खरीदकर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
6 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹3 लाख)
TVS Radeon बाइक (₹40 हजार)
2 मोबाइल फोन (₹20 हजार)
कुल ₹3.60 लाख का सामान जब्त किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ख) एवं 29(1) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
👉 इस कार्रवाई में सउनि नीलाम्बर सिंह नेताम एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



