सांकरा/ होटल में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार: पुलिस रेड में 39 नग शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सांकरा (महासमुंद): अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सांकरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सांकरा स्थित एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी प्रेमलाल यादव (38 वर्ष) के होटल में दबिश दी, जहां से एक खाकी कार्टून में रखी दो प्लास्टिक बोरियों से कुल 39 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 7020 एमएल) जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 3640 रुपये बताई जा रही है।
छापेमारी के दौरान आरोपी शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर ही पुलिस ने शराब को जप्त कर सील किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
कार्रवाई जारी: पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भी तलाश की जा रही है।



