महासमुंद/सिंघोडा NH-53 पर बड़ी कार्रवाई: 14 क्विंटल से ज्यादा अफीम पोस्ट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद | सिंघोडा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 क्विंटल से अधिक अफीम पोस्ट (डोडा) जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि थाना सिंघोडा पुलिस टीम 2 अप्रैल 2026 को देहात पेट्रोलिंग और अवैध मादक पदार्थों की जांच के दौरान ग्राम रेहटीखोल, NH-53 पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हरियाणा नंबर की एक सफेद अशोक लीलैंड पिकअप (HR46F4848) को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 58 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ कुल 1432 किलोग्राम अफीम पोस्ट (डोडा) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ की पुष्टि कर पंचनामा तैयार किया और विधिवत सीलिंग की कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी
हरविंदर सिंह (40 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा
सत्यवान वाल्मीकि (40 वर्ष), निवासी करनाल, हरियाणा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ झारखंड से रायपुर लेकर जा रहे थे।
जब्ती का पूरा विवरण
अफीम पोस्ट (डोडा): 1432 किलो
अनुमानित कीमत: ₹2.14 करोड़
पिकअप वाहन: ₹10 लाख
2 मोबाइल फोन: ₹20 हजार
👉 कुल जब्ती: ₹2.25 करोड़
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आगे की कार्रवाई
पूरी कार्रवाई NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।



