Sunday, April 5, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली: बच्चों के लिए 8 अप्रैल को नवजीवन हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क...

सरायपाली: बच्चों के लिए 8 अप्रैल को नवजीवन हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

सरायपाली: बच्चों के लिए 8 अप्रैल को नवजीवन हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

 

सरायपाली। क्षेत्र के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा) द्वारा 08 अप्रैल 2026 को निःशुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता लकड़ा (एमडी पीडियाट्रिक्स, सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर) द्वारा बच्चों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर में बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त (डायरिया), पीलिया, पेट दर्द, अपच, कमजोरी व कुपोषण, एलर्जी एवं त्वचा रोग तथा अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याओं का परीक्षण व उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में संपूर्ण बाल स्वास्थ्य जांच, ग्रोथ एवं न्यूट्रिशन काउंसलिंग, टीकाकरण संबंधी सलाह, सामान्य बीमारियों का उपचार तथा माता-पिता को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

इस निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक लोगों से अपने बच्चों की जांच कराने की अपील की गई है। शिविर का आयोजन नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 87709 03234 एवं 94241 84383 पर संपर्क किया जा सकता

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/पीओएस मशीन से अनियमित यूरिया वितरण पर 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस 

महासमुंद/पीओएस मशीन से अनियमित यूरिया वितरण पर 106 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस महासमुंद/ भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों के...

हेल्थ प्लस

बसना: गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत: अग्रवाल नर्सिंग होम में पूरी तरह मुफ्त डिलीवरी, पहले पंजीयन जरूरी

बसना: गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत: अग्रवाल नर्सिंग होम में पूरी तरह मुफ्त डिलीवरी, पहले पंजीयन जरूरी बसना (महासमुंद), क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर...