सांकरा: कंटेनर का सील काटकर 37 बॉक्स सामान चोरी, थाना में मामला दर्ज प्रथम सूचना के अनुसार प्रार्थी वीरपाल सिंह ठाकुर पिता जमान सिंह ठाकुर उम्र 52 साल निवासी 67 जय दुर्गा नगर झींगाबाई टाकली थाना मानकापुर नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है, जो राहो ट्रांसपोर्ट कम्पनी में सिटी हेड के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी द्वारा थाना सांकरा, जिला महासमुंद (छ.ग.) उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।
प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 02/04/2026 के रात्रि 23:00 बजे से दिनांक 03/04/2026 के सुबह 05:00 बजे के बीच महादेव राजस्थानी ढाबा, ग्राम लाटादादर के पास वाहन कंटेनर क्रमांक KA56 9325 / RPS 7804825 में चोरी की घटना हुई है। उक्त सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305(C) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।प्रार्थी के आवेदन के अनुसार दिनांक 06/04/2026 को हेड ऑफिस गुड़गांव से सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर क्रमांक KA56 9325 / RPS 7804825, SEFEXFRES का सामान लेकर पुणा गोदाम से हुगली कोलकाता के लिए दिनांक 01/04/2026 को रात्रि 00:04 बजे रवाना हुआ था। कंटेनर में सील नंबर 53160763 लगाया गया था तथा वाहन चालक अहसान पिता आमीन उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम महरोला थाना नुह जिला नुह (मेवात) हरियाणा को वाहन सौंपा गया था।चालक दिनांक 03/04/2026 की रात महादेव राजस्थानी ढाबा लाटादादर पहुंचकर कंटेनर खड़ा कर सो गया। सुबह चौकीदार द्वारा आवाज देने पर चालक ने देखा कि कंटेनर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद चालक ने 112 पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में पता चला कि दिनांक 02/04/2026 एवं 03/04/2026 की दरमियानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंटेनर का सील काटकर 37 बॉक्स सामान चोरी कर लिया गया। प्रारंभ में चालक को चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं थी, जिसके बाद वाहन को रायपुर स्थित SEFEXFRES गोदाम लाकर माल का मिलान किया गया।माल मिलान करने पर पाया गया कि कंटेनर से पंखे के पार्ट्स, फूड आइटम (घी, शहद, ओट्स), टी-शर्ट, कपड़े, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन सामग्री, पेपर रोल, फुट पैकिंग सहित कुल 37 बॉक्स सामान चोरी हुआ है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2,40,000 रुपए है।
प्रार्थी द्वारा दिनांक 08/04/2026 को थाना सांकरा में उपस्थित होकर चोरी हुए सामान के बिल एवं सूची प्रस्तुत की गई तथा उचित कार्यवाही की मांग की गई है।
पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
चखना दुकान के पास विवाद के बाद जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर बागबाहरा पुलिस ने कसा शिकंजा। बागबाहरा चाकूबाजी की घटना मे मुख्य आरोपी गिरफ्तार।मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गयी विधि सम्मत कार्यवाही।
हत्या का प्रयास जैसे गंभीर धाराओ के तहत की गयी कार्यवाहीदिनांक 06.04.26 को बागबाहरा देसी दारू दुकान के पास स्थित चखना दुकान चलाने वाले मोनेस यादव पिता प्रेमलाल यादव उम्र 21 वर्ष साकीन विराजपाली एवं छन्नू चक्रधारी के साथ ग्राहक गनपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 21 साल जो की चखना सेंटर सामान लेने आया था,
सामान खरीदी कर पैसो के लेन देन पर तीनो के बीच विवाद हुआ। विवाद होने के बाद गनपत चखना सेंटर से चला गया और अपने साथी अर्जुन गोस्वामी, शिवा मांझी, सोनू देवांगन व एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को फोन कर बुलाया। सभी धारदार हथियार सहित चखना सेटर पहुंच कर फिर से गाली गलौज विवाद होने पर मोनेस यादव को जान से मार देंगे कहकर दौडाकर मोनेश यादव पर धारदार चाकू से वार किया। जिससे मोनेस के पीट, पेट व व बांये हाथ पर गंभीर चोट आयी। डॉयल 112 की टीम व थाना स्टॉफ को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे। बागबाहरा पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप क्र. 74/2026 धारा 296, 191(1),109 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं 03 फरार आरोपियों अर्जुन गोस्वामी, सोनू देवांगन, शिवा मांझी की पता तलाश की जा रही है। गिरफतार आरोपी गनपत निषाद को न्यायिक मजिस्टेट बागबाहरा के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है, वहीं दुसरा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1- गणपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 21 साल साकिन वार्ड न 13 फुलवारी पारा बागबाहरा।
2- विधि से संघर्षरत बालक।
महासमुंद: श्रमिक हितग्राहियों को मिला 38.39 लाख रुपए की आर्थिक सहायता ,कैसे उठाएं लाभ महासमुंद 8 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत राज्य सहित जिले के पंजीकृत श्रमिकों को 28 मार्च को डी.बी.टी. के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान महासमुंद जिले के कुल 807 हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे कुल 38,39,331 रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया। श्रमिकों ने समय पर सहायता उपलब्ध होने पर राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 
श्रम पदाधिकारी श्री डी एन पात्र ने बताया कि जिले में मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 80,000 रुपए, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 540 हितग्राहियों को 10,45,000 रुपए, सियान सहायता योजना में 30 हितग्राहियों को 6,00,000 रुपए तथा नोनी सशक्तिकरण योजना में 70 हितग्राहियों को 14,00,000 रुपए की राशि प्रदान की गई।
इसी तरह मुख्यमंत्री दीर्घायु श्रमिक सहायता योजना में 1 हितग्राही को 20,000 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में 16 हितग्राहियों को 24,000 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना में 42 हितग्राहियों को 1,43,817 रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी सहायता योजना में 82 हितग्राहियों को 4,45,000 रुपए तथा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना में 22 हितग्राहियों को 81,514 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की गई। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक योजनाओं में पात्रतानुसार आवेदन कर लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।



