बागबाहरा शराब भट्ठी के पास अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, आरोपी गिरफ्तार — 13 पौवा शराब व नगदी जब्त
बागबाहरा। थाना बागबाहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब एवं नगदी बरामद की है।
उप निरीक्षक शिव कुमार थाना बागबाहरा के नेतृत्व में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम आरक्षक क्रमांक 286 कृष्णा पटेल एवं 886 खेमराज दीवान के साथ टाऊन/देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान बस स्टैंड बागबाहरा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति के पास रखी सफेद बोरी की तलाशी लेने पर 13 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 2340 एमएल) तथा बिक्री रकम 500 रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार सेवई (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07 कर्रापारा, बागबाहरा बताया। आरोपी के पास शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
पुलिस द्वारा मौके पर ही शराब, नगदी एवं बोरी को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत पर रिहा किया गया।
जप्त मशरूका:13 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 2340 एमएल)
नगदी 500 रुपये ,एक सफेद रंग की बोरी
👉 कुल कीमत: 1540 रुपये पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।



