सांकरा/ बुलेट की आवाज बनी विवाद की वजह! सलडीह में युवक पर डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी
संकरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात ग्राम सलडीह के बजरंगबली चौक के पास मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और बुलेट मोटरसाइकिल की आवाज को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि चार युवकों ने मिलकर लवकुमार बेहेरा पर हमला कर दिया।
डंडा-मुक्का से की गई बेरहमी से मारपीट
आरोप है कि रवि प्रधान, शेखर प्रधान, आकाश प्रधान और अभिषेक प्रधान ने गाली-गलौच करते हुए युवक को रोककर डंडे और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की, जिससे उसके सिर, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने किया बीच-बचाव, बड़ी घटना टली
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को बचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पूरे घटनाक्रम को देखा और सुना।
पुलिस में शिकायत, आरोपियों पर केस दर्ज
पीड़िता ने संकरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या मामूली बात पर बढ़ती हिंसा गांवों में नया खतरा बन रही है?



