महासमुंद : महासमुंद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्थाई रूप से बंद किये जाने की मांग की है.
उनका कहना है कि इससे बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, बीमार व्यक्तियों और आम जनता को अत्यधिक गर्मी से राहत मिलेगी.
तुषार साहू ने नागरिकों से अपील की है कि, सिग्नल बंद रहने के दौरान भी वे ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें. इससे शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा।
गर्मी या लू के कारण किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में नागरिक यातायात अधिकारियों या कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं. ऐसे यात्रियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.



