महासमुंद | 05 मई, 2026- जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब और नशा कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात एक बड़ी कार्यवाही की गई। थाना महासमुंद की टीम ने ग्राम बेमचा में दबिश देकर एक चखना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, थाना महासमुंद में पदस्थ प्रधान आरक्षक को सोमवार रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बेमचा शराब दुकान के पास एक युवक अपने चखना ठेले पर लोगों को अवैध रूप से शराब परोस रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गवाहों को साथ लेकर मौके पर रेड की।
पुलिस को देख भागे पियक्कड़, संचालक धराया
पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुँची, वहां शराब पी रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके पर चखना दुकान संचालित कर रहे संजय दीवान (25 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 08, मोहंदी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
जब्ती एवं कार्यवाही:
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से:
-
देशी प्लेन शराब की अधभरी शीशी।
-
मौके से खाली डिस्पोजल गिलास और पानी के पाउच बरामद किए गए।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पूछताछ में आरोपी ने शराब पिलाने के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए मौके पर ही जमानत मुचलका पेश करने के बाद आरोपी को रिहा किया गया।



