महासमुंद । महासमुंद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुकराडीह में विगत दिनों मौसम में परिवर्तन एवं आंधी तूफ ान के चलते बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई थी। गांव में लगा ट्रांसफ ार्मर खराब हो गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई। इसके चलते ग्रामीणों को काफ ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को ग्रामीणों ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के समक्ष बताया था।
विधायक सिन्हा ने त्वरित कार्यवाही के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके चलते ग्राम कुकराडीह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित उनकी समस्या का निराकरण किया। इसके लिए ग्रामीण जीवन साहूए छबेलाल यादवए भगवानी ध्रुवए बल्ला दीवानए नरेश दीवानए नरसिंग साहूए योगेश साहू सहित सभी ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।



