प्रतिभा पब्लिक स्कूल बालसी का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत
वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने 93% अंक प्राप्त कर हासिल किया चौथा स्थान
सरायपाली, 14 मई 2026।
सीबीएसई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद सरायपाली क्षेत्र के प्रतिमा पब्लिक स्कूल बालसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय से कुल 74 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की टॉप टेन सूची में निशा सोनी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रिंसी मित्तल 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। आस्था अग्रवाल (वाणिज्य) एवं कुमकुम तिवारी (विज्ञान) ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंशिका अग्रवाल ने 92 प्रतिशत, सांची अग्रवाल ने 90 प्रतिशत, सहाना बानो ने 89.6 प्रतिशत, राखी पटेल ने 88.4 प्रतिशत, अंशिका अग्रवाल ने 87.6 प्रतिशत तथा प्रियंका शर्मा ने 86.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर प्राचार्य नरहरि पट्नायक, उप प्राचार्य नासिर खान, समिति अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं संचालक डॉ. आभास अग्रवाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।



