Thursday, May 14, 2026
महासमुंदपीएम श्री योजना: कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं...

पीएम श्री योजना: कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के दिए निर्देश

महासमुंद। पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित विद्यालयों की प्रगति एवं गतिविधियों की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम श्री के सेंट्रल नोडल अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों की व्यवस्थाओं, अधोसंरचना, शिक्षण गुणवत्ता एवं विभिन्न मानकों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मौजूद थे।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

बैठक में सेंट्रल नोडल अधिकारी ने कहा कि पीएम श्री स्कूल भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी योजना है। यह बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप कार्य करें तथा प्रत्येक मानक को गंभीरता से लागू किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग एवं मेंटल हेल्थ पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को उनके भविष्य, रोजगार एवं उच्च शिक्षा के संबंध में उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकें। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

बैठक में ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सेंट्रल नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो। यदि किसी कारणवश विद्यार्थी ड्रॉप आउट हो रहे हैं तो उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएं तथा आवश्यकतानुसार उन्हें व्यावसायिक एवं ऑकेशनल ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था लागू की जाए। सभी स्कूलों में योग गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

बैठक में विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर लैब की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कम्प्यूटर चालू हालत में हों तथा प्रयोगशालाएं उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त हों। विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

सेंट्रल नोडल अधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित सभी 12 पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि विद्यार्थी अपने विद्यालय पर गौरव महसूस कर सकें। उन्होंने अधिकारियों एवं शिक्षकों से पूरी प्रतिबद्धता एवं मन लगाकर कार्य करने कहा।  बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा एवं शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

उल्लेखनीय है कि जिले में भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएमश्री योजना अंतर्गत 12 स्कूल संचालित है। जिनमें से 8 प्राथमिक शाला एवं 4 हायर सेकेण्डरी स्कूल है। इन स्कूलों में 4 हजार 411 बच्चे अध्ययनरत है। योजना का उद्देश्य विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं समग्र विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

महासमुंद । बसना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने महिला की निजी तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया में...

हेल्थ प्लस

CG सरायपाली : नि:शुल्क IVF एवं फर्टिलिटी परामर्श शिविर ओम हॉस्पिटल में निसंतान दंपत्तियों के लिए विशेषज्ञ का दल IVF सलाह शिविर

सरायपाली में 19 मई को निःशुल्क निसंतानता परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह सरायपाली। निसंतानता से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे दंपत्तियों के लिए सरायपाली में...