Tuesday, May 19, 2026
CG बस्तर नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा कांकेरवन विभाग ने अवैध कटाई करने वाले ठेकेदार पर 20 लाख की...

वन विभाग ने अवैध कटाई करने वाले ठेकेदार पर 20 लाख की क्षतिपूर्ति का जारी किया नोटिस

बीजापुर। जिले के वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर वन नियमों के उल्लंघन करते हुए वन विभाग द्वारा बिना अनुमति 280 खड़े वृक्षों की कटाई एवं अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कुल 20,06,755 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूली हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।
बीजापुर सामान्य वन मंडल से मिली जानकारी के अनुसार मनकेली-गोरना, बीजापुर-सरपंचपारा मनकेली, चेरपाल-नेन्ड्रा, काकेकोरमा-मुनगा, पीडिय़ा-मिरघानघोटूल, अकेली-कोटवारपारा, बैल-मयुरिपारा, बीरगुड़ा-बड़े संकनपल्ली, सारकेगुड़ा-बड़े पेगड़ापल्ली, एल-022-तिम्मापुर, पामेड़-रासपल्ली, एल-069/032-मंगलतोर एवं रासपल्ली (एर्रापल्ली)-पेदाचंदा सहित कुल 13 निर्माणाधीन मार्गों में बिना वन विभागीय अनुमति के कार्य किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के दौरान कुल 280 खड़े वृक्षों को जमीन सतह से उखाड़कर गिरा दिया गया तथा कई स्थानों पर अवैध खुदाई कर लगभग 8755 घनमीटर मुरूम का उपयोग सड़क निर्माण में किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध वन अपराध के कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 20,06,755 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूली हेतु नोटिस जारी किए गए हैं।वन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास एजेंसी, जिला बीजापुर के कार्यपालन अभियंता एवं उप अभियंता को भी पत्र प्रेषित कर भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का कार्य नही करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि, वृक्षों एवं प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

कार की सीट के नीचे छिपा था 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार 220 का सोना, 3 गुजराती गिरफ्तार

महासमुंद। सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे अवैध परिवहन पर रोक लगाने चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते...

हेल्थ प्लस

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में 16 मई को मस्तिष्क, स्पाइन, किडनी एवं मूत्र रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का विशेष स्वास्थ्य शिविर 1. मस्तिष्क एवं स्पाइन...