महासमुंद । रावण भांठा वार्ड 30 महासमुंद में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों का आरोप है कि उनके साथ चाकू तथा डंडे से मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष की ओर से जलंधर सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 मई को दोपहर 2 बजे घर के बाहर उसकी पत्नी अनिता सोनवानी, बहन सुलोचना बघेल, छोटी बहन कुमारी हरपाल, भाभी परमिला सोनवानी और छोटी भाई बहू के साथ मोहल्ले की माया देवार, बिलई देवार के साथ विवाद हो रहा था। समझाइश के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। उसी दिन काम करके रात्रि 8 बजे वह घर वापस आ रहा था तब करिया देवार, रंजन देवार, रिपु देवार ने उसे रोककर मेरी बहन को चाकू क्यों मारे हो कहते हुए जलंधर पर चाकू, हाथ थप्पड़ से मारपीट की।
दूसरे पक्ष की ओर से प्रार्थियां चैती देवार ने कोतवाली में बताया है कि 17 मई की दोपहर 2 बजे घर के सामने बैठी थी। उसी समय उसकी 10 साल की बेटी को चंदन ओडिय़ा गाली-गलौच करने लगे। गाली-गलौच से मना करने पर चंदन के पिता हलधर उसकी मां अनिता सुलोचना भी आ गयी और चैती को हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे। हो हल्ला सुनकर चैती की ननंद माया देवार, मौसी सास सरपंचीन दोनों आयी। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।



