महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के दिशा निर्देश में महासमुन्द भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है।
महासमुंद में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन; प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, किया पुतला दहन
RECENT POSTS



