Wednesday, June 3, 2026
महासमुंदपशुधन विकास विभाग को मिले 328 आवेदन, 323 का हुआ निराकरण

पशुधन विकास विभाग को मिले 328 आवेदन, 323 का हुआ निराकरण

महासमुंद- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में आयोजित 37 समाधान शिविरों में पशुधन विकास विभाग को अब तक कुल 328 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 327 मांग संबंधी एवं 1 शिकायत का आवेदन शामिल है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं  अंजना नायडू ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से 322 मांग एवं 1 शिकायत सहित कुल 323 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 5 आवेदन लंबित हैं, जिनका निराकरण प्रक्रिया में है। कुल प्राप्त आवेदनों में राज्य बकरी उद्यमिता योजना के 105, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना के 118, गाय पालन (डेयरी) योजना के 74, सुकरत्रयी योजना के 10, वत्स पालन पोषण के 7, नरबकरा योजना के 5 तथा कुक्कुट प्रोत्साहन योजना के 3 आवेदन शामिल हैं।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं  नायडू ने बताया कि विभाग द्वारा हितग्राहियों के आवेदन पूर्ण कराए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उपलब्ध लक्ष्य एवं संसाधनों के अनुसार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सिर पर चोट के निशान, चादर से बांधकर बोरवेल की केसिंग पाइप से लटकाया गया था शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बसना/भंवरपुर। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम झारउडेला (अजगरखार) में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...