महासमुंद | सांकरा थाने में पदस्थ एक आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक चालान की कॉपी देने के एवज में ₹2500 की मांग करते और पैसे लेते दिखाई दे रहा है, जबकि नियमों के अनुसार चालान की कॉपी निशुल्क दी जाती है।
मामला सामने आने के बाद महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।



