महासमुंद। बीती रात शहर के आंबेडकर चौक के पास 4 युवकों ने 2 युवकों का पीछा करते हुए मारपीट की तथा आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रार्थी योगेंद्र वैष्णव ने पुलिस को बताया कि वह बरोंडा चौक दुर्गा मंदिर के पीछे रहता है। 7-8 जून की दरम्यानी रात 2 बजे बिरकोनी-बरसपुर क्रेशर प्लांट से मोटर सायकल से वापस बरोंडा चौक जाकर वहां से वापस आकाश तिवारी के साथ इमलीभांठा जा रहे थे। तभी गणेश मंदिर के सामने दो मोटर सायकल में स्मिथ उर्फ पम्पम, पूर्वांश, विक्की एवं उसका एक अन्य साथी खड़े हुए थे। चारों उनका पीछा करने लगे। इन लोगों के पीछा करने के कारण योगेंद्र व आकाश की मोटर सायकल साहू चाय दुकान के आगे मुख्य मार्ग में स्लीप होने से रोड पर गिर गई।
सामने से अभित्य सिंह मोटर सायकल से आ रहे थे। उसने गिरे हुए साथियों को उठाया। उसी दौरान प्रार्थी का पीछा कर रहे स्मिथ उर्फ पम्पम, पूर्वांश, विक्की एवं उसका एक अन्य साथी वे चारों भी रूके और प्रार्थी को देख गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर पूर्वांश ने चाकू निकाला और स्मिथ उर्फ पम्पम को दिया। स्थि ने चाकू लहराते हुए आज तुम लोगों को जान से खतम कर दूंगा कहकर धमकी देते हुए टोमेन्द्र चन्द्राकर के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया।
इसी बीच टोमेन्द्र चन्द्राकर पीछे मुड़ गया,जिसके कारण उसके पाठ में चाकू मार दिया। इससे टोमेन्द्र चन्द्राकर को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद चारों लोग वहां से अपने सायकल लेकर भाग गये और टोमेन्द्र चन्द्राकर को इलाज के लिए पप्पू यादव और अभित्य सिंह जिला अस्पताल लेकर गये। घटना की जानकारी टोमेन्द्र चन्द्राकर के परिवार वालों को देने बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे। टोमेन्द्र चन्द्राकर को उचित इलाज हेतु रिफर कर डाक्टरों ने मेकाहारा अस्पताल रायपुर भेजा है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 109-1,296, 3-5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।



