Wednesday, June 10, 2026
महासमुंदमहासमुंद: केसरीपुर के निजी तालाब में हजारों मछलियों की संदिग्ध मौत, लाखों...

महासमुंद: केसरीपुर के निजी तालाब में हजारों मछलियों की संदिग्ध मौत, लाखों के नुकसान की आशंका; जांच में जुटी सांकरा पुलिस

महासमुंद। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम केसरीपुर स्थित एक निजी मछली पालन तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में हजारों मछलियों की मौत हो गई है। इस घटना से मछली पालकों को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

लाखों की क्षति होते देख मछली पालक की तबीयत बिगड़ गई है और रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तालाब के पानी में किसी जहरीले पदार्थ के मिलाए जाने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है। मामले की शिकायत सांकरा थाने में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

जानकारी के अनुसार केसरीपुर में मोहन पटेल, चंद्रमणि पटेल और परमानंद पटेल द्वारा लगभग 12 से 13 एकड़ क्षेत्र में व्यवसायिक मछली पालन किया जा रहा था। सोमवार सुबह जब तालाब का निरीक्षण किया गया तो बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में पानी की सतह पर तैरती हुई दिखाई दीं। बहुत सी मछलियां जिंदा थीं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और देखते ही देखते वे मर रही थीं।  मृत मछलियों में दो किलो तक वजन वाली बड़ी मछलियां भी शामिल हैं।                                                                 घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और मछुआरे मौके पर पहुंच गए। मछली पालकों का दावा है कि सुबह तक तालाब से करीब पांच क्विंटल मृत मछलियां बाहर निकाली जा चुकी थीं, जबकि तालाब में अब भी बड़ी संख्या में मृत एवं अर्धमृत मछलियां मौजूद हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुल नुकसान लाखों रुपए तक पहुंच सकता है। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

मछली पालकों और ग्रामीणों के मुताबिक तालाब के समीप एक संदिग्ध बोतल मिली है। इसके बाद आशंका है कि  किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तालाब में जहरीला रसायन या कीटनाशक डाला गया हो सकता है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई हो सके। सांकरा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

पुलिस का कहना है कि तालाब के पानी और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की वैज्ञानिक जांच, मृत मछलियों का परीक्षण, दोषियों की पहचान और प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल मछलियों की मौत का मामला नहीं है, बल्कि इससे परिवार की आजीविका, स्थानीय पर्यावरण और ग्रामीणों को सुरक्षा भी प्रभावित हुई है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन और पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं।

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में आसपास के ग्रामीण इस तालाब के पानी का उपयोग निस्तारी और अन्य दैनिक कार्यों के लिए करते हैं। वहीं कई मवेशी भी इस तालाब का पानी पीते हैं। ऐसे में यदि पानी में किसी विषैले रसायन की मौजूदगी पाई जाती है तो यह पशुओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के मुताबकि इस घटना का असर केवल इन्हीं मछलियों तक सीमित नहीं है। तालाब में रहने वाले केकड़, घोंघे, झींगा और अन्य जलीय जीव भी बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं। कई जलीय जीव मृत अवस्था में पानी की सतह पर दिखाई दिए। इससे स्थानीय जल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि पानी में किसी जहरीले पदार्थ का उपयोग किया गया है तो इसका दीर्घकालीन प्रभाव भी सामने आ सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार तालाब संचालक मोहन पटेल अपनी मेहनत से तैयार की गई मछलियों को मृत अवस्था में देखकर गहरे सदमे में आ गए। उनकी तबीयत बिगडऩे पर उन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद रायपुर/ दुष्कर्म के आरोप में कथावाचक ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री गिरफ्तार

महासमुंद रायपुर/ दुष्कर्म के आरोप में कथावाचक ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री गिरफ्तार महासमुंद जिले जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की...

हेल्थ प्लस

कैंसर के खिलाफ कांकेर की बेटियों का बड़ा कदम: एचपीवी टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी 14-15 वर्ष की बालिकाओं की भीड़।

जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर बालिकाओं एवं अभिभावकों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। अब बड़ी संख्या में 14 से...