सरायपाली/ सोसायटी अध्यक्ष और भाजपा नेता के खिलाफ महिला से छेड़ छाड़ और धमकी के मामले अपराध दर्ज, फरार आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस
सरायपाली/बलौदा। महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलौदा के सोसायटी अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नरेश तिवारी के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच शुरू कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बलौदा थाना प्रभारी टीआई शैलेन्द्र नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि नरेश तिवारी ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की तथा उसे धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332, 351(3) एवं 64 के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी नरेश तिवारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
टीआई शैलेन्द्र नाग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



