छत्तीसगढ़महासमुंद/ प्रलोभन देकर नाबालिगों की तस्करी से दैहिक शोषण तक का आरोप,...

महासमुंद/ प्रलोभन देकर नाबालिगों की तस्करी से दैहिक शोषण तक का आरोप, छत्तीसगढ़-ओडिशा में भट्ठा दलालों के 10 ठिकानों पर पुलिस की दबिश मानव तस्करी के संगठित सिंडिकेट पर

बड़ी खबर: महासमुंद पुलिस का मानव तस्करी सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन, दो राज्यों के 10 ठिकानों पर छापेमारी

भट्ठा दलालों के जरिए प्रलोभन देकर मजदूरों की तस्करी का आरोप, नाबालिगों की तस्करी और बाल मजदूरी के भी गंभीर मामले सामने आए

महासमुंद, 24 सितंबर 2026। महासमुंद पुलिस ने बड़े स्तर पर संचालित बताए जा रहे मानव तस्करी के एक संगठित सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार, भट्ठा दलालों द्वारा प्रलोभन देकर मानव तस्करी, नाबालिगों की तस्करी, बाल मजदूरी तथा नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इस कथित संगठित सिंडिकेट का नेटवर्क दो राज्यों में फैला हुआ है, जिसके चलते पुलिस टीमों ने एक साथ 10 अलग-अलग ठिकानों पर रेड की है। इन ठिकानों पर पूछताछ और सर्च की कार्रवाई जारी है।

हजारों मजदूरों के अवैध परिवहन के मिले सबूत

प्रारंभिक जांच में पुलिस को बालिग एवं नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन और बंधुआ मजदूरी से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल एवं कागजी दस्तावेज मिलने की बात कही गई है। पुलिस इन दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही है।

1.40 करोड़ रुपये और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 1.40 करोड़ रुपये की राशि तथा बड़ी मात्रा में कागजात एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की जांच के आधार पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

महासमुंद पुलिस ने कहा है कि पूरी कार्रवाई और जांच के बाद मामले की विस्तृत जानकारी पृथक रूप से जारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा सर्च और पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सांकरा: जोंक नदी से लौटे युवक पर हमला, FIR दर्ज

सांकरा : ग्राम टोंगोपथरा में जोंक नदी से पिकनिक मनाकर लौटे युवक के साथ घर के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता...

हेल्थ प्लस

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 19 सितंबर को दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी, गुर्दा-मूत्र एवं मस्तिष्क-रीढ़ रोगों का मिलेगा परामर्श

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 19 सितंबर को दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी, गुर्दा-मूत्र एवं मस्तिष्क-रीढ़ रोगों का मिलेगा परामर्श ओम हॉस्पिटल में डॉ. राजेश...