बसना थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार महिला 23 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे तालाब में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने आसपास के स्थानों और रिश्तेदारों के यहां महिला की तलाश की तथा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद 24 सितंबर 2026 को थाना बसना में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने महिला के लापता होने की सूचना दर्ज कर गुम इंसान क्रमांक 107/2026 कायम किया है। पुलिस के अनुसार मामले में BNS की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना एवं तलाश की जा रही है।



