
रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में ओलंपियन संभालेंगे छह टीमों की कमान, 21 अक्टूबर से होंगे मुकाबले
ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल
राज्य के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेलने और नामी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लेने का मिलेगा अवसर
अजय कुमार, अजितेश राय, मोहम्मद रियाज, देवेश चौहान, राजेन्दर सिंह जूनियर और रजनीश मिश्रा होंगे टीमों के मुख्य प्रशिक्षक
रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के मुख्य प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। लीग में भारतीय हॉकी टीम की ओर से ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके प्रतिष्ठित और अनुभवी खिलाड़ियों को प्रत्येक टीम में मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेलने, उनसे खेल की बारीकियां सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
लीग में ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, अजय कुमार, अजितेश राय, मोहम्मद रियाज, देवेश चौहान, राजेन्दर सिंह जूनियर और रजनीश मिश्रा छह टीमों के मुख्य प्रशिक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता का अनुभव मिलेगा। वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने से युवा प्रतिभाओं को अपनी तकनीक, खेल कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी बड़े मुकाबलों के दबाव से निपटने की कला भी सीख सकेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का संचालन हॉकी इंडिया के ऑफिशियल्स और अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रायपुर में होंगे मुकाबले
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी मुकाबले 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। पहला मुकाबला शाम 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों मुकाबलों के बीच प्रतिदिन मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
दर्शकों के लिए इस लीग की एक खास बात यह है कि स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। जो दर्शक किसी कारणवश स्टेडियम पहुंचकर मुकाबले नहीं देख सकेंगे, वे भी घर बैठे लीग का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर किया जाएगा।
छह फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की छह फ्रेंचाइजी टीमों के साथ प्रतिष्ठित संस्थान जुड़े हैं। इन संस्थानों के सहयोग से राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
टीमों की फ्रेंचाइजी का विवरण इस प्रकार है—
- चक्रधर चैंपियंस: जिंदल स्टील लिमिटेड
- न्यायधानी नाइट्स: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)
- राजधानी रॉयल्स: श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड
- मैनपाट टाइगर्स: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल
- संस्कारधानी स्ट्राइकर्स: सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड
- बैलाडीला बुल्स: एनएमडीसी लिमिटेड
लीग की टीमों में राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ियों, ओलंपियनों, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ के अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ ही घरेलू हॉकी के ढांचे को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
1. न्यायधानी नाइट्स
मुख्य प्रशिक्षक: मोहम्मद रियाज
न्यायधानी नाइट्स टीम में ओलंपियन सुरेंद्र कुमार को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। टीम के अन्य खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
सुरेंद्र कुमार (मार्की खिलाड़ी), राहुल ठाकुर, मोहम्मद अनीश रजा, लवी मानिकपुरी, अमित टोप्पो, अश्विन कुजूर, रोहित रजक, सागर सूर्यवंशी, सैय्यद समीर अली, कश्मीर मिंज, अभिजीत श्रीवास, सोनू निषाद, सुखवेद निर्मलकर, शादाब अहमद खान, अरबाज अली, ओम रुद्र नामदेव, अमन वर्मा, आदर्श राज सिंह, प्रिंस महतो, केतन कुशवाहा, रोहित कुल्लू और चिराग।
2. मैनपाट टाइगर्स
मुख्य प्रशिक्षक: अजय कुमार
मैनपाट टाइगर्स टीम में ओलंपियन प्रदीप मोर को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
प्रदीप मोर (मार्की खिलाड़ी), अल्फाज खान, सौर्य वर्मा, अजय तांडी, रेहान खान, प्रवीण यादव, साहिल जाक्सा, मोहित नायक, अर्पण टोप्पो, आदित्य मेश्राम, अकविनाश तिग्गा, नरेंद्र निषाद, संदीप ठाकुर, प्रिंस भगत, राहुल पन्नू, प्रांजल यादव, नेहाल बरेठ, मनीष वट्टी, दक्ष चौबे, प्रह्लाद, आनंद लकड़ा और अवि मानिकपुरी।
3. चक्रधर चैंपियंस
मुख्य प्रशिक्षक: अजितेश राय
चक्रधर चैंपियंस टीम में एस.वी. सुनील को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। टीम के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—
एस.वी. सुनील (मार्की खिलाड़ी), असीम हंश, वैभव सिंह चंदेल, विष्णु यादव, अविनाश तिर्की, करण कुमार साहू, अर्जुन यादव, प्रेम राव, मोहित कश्यप, अनुज जाल्क्सो, शैलेन्द्र वर्मा, गगन बाकवाले, खोगेश्वर बाग, कार्तिक यादव, हार्दिक आहूजा, भेद चौरे, भावेश धनकड़, मनीष मौर्य, बलदेव कवासी, युवराज वाल्मिकी, परमप्रीत और अद्रोहित एक्का।
4. राजधानी रॉयल्स
मुख्य प्रशिक्षक: राजेन्दर सिंह जूनियर
राजधानी रॉयल्स टीम में ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
ललित कुमार उपाध्याय (मार्की खिलाड़ी), हिमांशु मलिक, विनोद यादव, जुनैद अहमद, संदीप यादव, सुमित मिंज, तौफिक अहमद, अनिकेत कुजूर, ओंकार यादव, अविनाश एक्का, श्रेयांश चौरसिया, योगेश मेश्राम, जुबैर मोहम्मद, खुशाल यादव, कुणाल सेंद्रे, योगेश यादव, चिंता राम, अर्पण लकड़ा, पीयूष कुमार साहू, संजीत तिर्की, प्रेमचंद सोय और रौशन कुमार।
5. संस्कारधानी स्ट्राइकर्स
मुख्य प्रशिक्षक: रजनीश मिश्रा
संस्कारधानी स्ट्राइकर्स टीम में ओलंपियन शमशेर सिंह को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
शमशेर सिंह (मार्की खिलाड़ी), आदित्य कुमार नेताम, रोशन राजपूत, झकमक लकड़ा, मानस पटेल, सोमदेव सूर्यवंशी, निशांत तिर्की, तरुण यादव, जीतू हेमला, कुशल यादव, सोमनाथ यादव, मुहुर्त कौशिक, ओम कुमार यादव, प्रकाश पटेल, सारिख अहमद, मुनीस्वर कुमार, महेंद्र सिंह नाग, अभिषेक यादव, आयुष साहू, आर्यन जेस, शाहरुख और आशीष तानी पूर्ति।
6. बैलाडीला बुल्स
मुख्य प्रशिक्षक: देवेश चौहान
बैलाडीला बुल्स टीम में ओलंपियन चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। टीम के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—
चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम (मार्की खिलाड़ी), दलेश्वर यादव, संतोष मौर्य, रोबिट एक्का, गुलशन कौशिक, प्रह्लाद तांडी, आनंद सूर्यवंशी, निहाल हुसैन, विशाल किस्पोट्टा, चन्द्रशेखर कुसवाहा, प्रभात सिंह, प्रीतम कुजूर, गणेश यादव, आदित्य मेरावी, करण वर्मा, तोमन साहू, हिमेश बंशोद, गोपाल पैकरा, अमन नाग, जसकरण सिंह, राहुल यादव और करण धानुक।
युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग राज्य में हॉकी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक खेल का अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अनुभवी ओलंपियनों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पहचानने और खेल में सुधार करने का अवसर मिलेगा।
रायपुर में 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। स्टेडियम में नि:शुल्क प्रवेश और जियोहॉटस्टार पर लाइव प्रसारण की सुविधा से अधिक से अधिक दर्शकों के इस प्रतियोगिता से जुड़ने की उम्मीद है। यह लीग छत्तीसगढ़ में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगी।




