महासमुंदमहासमुंद। ईंट भट्ठे में काम पर जाने की बात को लेकर विवाद,...

महासमुंद। ईंट भट्ठे में काम पर जाने की बात को लेकर विवाद, दंपती पर मारपीट का आरोप

महासमुंद। ईंट भट्ठे में काम पर जाने की बात को लेकर विवाद, दंपती पर मारपीट का आरोप

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी टुहलू के ग्राम टेका स्थित देवसागर पारा जंगल में ईंट भट्ठे में काम पर जाने की बात को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। ग्राम टुहलू निवासी कमल साय नेताम ने कमल मरकाम और उसकी पत्नी प्रर्मिला मरकाम पर गाली-गलौज करते हुए डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

पिछले साल दिए थे चार हजार रुपये

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थी कमल साय नेताम (45 वर्ष), पिता अमरसिंग नेताम, निवासी बरपारा, ग्राम टुहलू, खेती-किसानी का काम करता है। उसने बताया कि ग्राम टेका निवासी कमल मरकाम ने पिछले साल उसे ईंट भट्ठे में काम करने जाने के लिए चार हजार रुपये दिए थे। हालांकि, वह उस समय ईंट भट्ठे में काम करने नहीं जा सका। इसके बाद उसने रुपये वापस करने की बात कही, तो कमल मरकाम ने पैसे अपने पास रखने और अगले साल काम पर जाने के लिए कहा।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

जंगल में ले जाकर मारपीट करने का आरोप

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

शिकायत के मुताबिक, इस साल भी ईंट भट्ठे में काम पर जाने की बात को लेकर 24 अक्टूबर 2026 को कमल मरकाम प्रार्थी को दोपहर करीब 2 बजे जंगल में ले गया। वहां कमल मरकाम और उसकी पत्नी प्रर्मिला मरकाम ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थी के अनुसार, देवसागर पारा के दो लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और अपने घर ले गए। वह रात में उन्हीं के घर पर रुका।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने की शिकायत

कमल साय नेताम ने पुलिस को बताया कि मारपीट के कारण उसकी दोनों जांघों, बाएं पैर के अंगूठे, दोनों हाथों की कोहनियों, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उसने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दो दिन बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की बताई गई है, जबकि लिखित सूचना 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे प्राप्त हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई देरी का कारण पारिवारिक सलाह बताया गया है।

आरक्षक क्रमांक 561 त्रिलोक ठाकुर, चौकी टुहलू, थाना कोमाखान के माध्यम से बिना नंबरी अपराध की रिपोर्ट असल नंबरी अपराध दर्ज करने के लिए प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार मरकाम द्वारा मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की कार्रवाई की गई। मामले की सूचना माननीय न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी), बागबाहरा को भेजी गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

तेन्दूकोना। ब्यारा में रखे 9 कट्टा धान की चोरी, दो दुकानों में बेचने का आरोप

तेन्दूकोना। ब्यारा में रखे 9 कट्टा धान की चोरी, दो दुकानों में बेचने का आरोप तेन्दूकोना। महासमुंद जिले के ग्राम धामनतोरी में ब्यारा (बाड़ा) में...

हेल्थ प्लस

बसना/ श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में पेशाब की परेशानी से लेकर किडनी स्टोन तक मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, 11 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क शिविर

भंवरपुर में 11 अक्टूबर को किडनी रोग का निःशुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह बसना। किडनी रोग से जुड़ी समस्याओं के निदान और उचित...