Thursday, February 12, 2026
छत्तीसगढ़बसना : धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन, समाज के...

बसना : धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन, समाज के प्रमुख पदाधिकारीयो ने भाजपा प्रवेश कर 5 हजार लोगों की सूची गुरु बालदास साहेब को सौंपी संपत अग्रवाल बीजेपी नेता और सतनामी समाज के प्रमुख ने आत्मीय स्वागत किया।

बसना : धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन, समाज के प्रमुख पदाधिकारीयो ने भाजपा प्रवेश कर 5 हजार लोगों की सूची गुरु बालदास साहेब को सौंपी संपत अग्रवाल बीजेपी नेता और सतनामी समाज के प्रमुख ने आत्मीय स्वागत किया।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

बसना। आज सतनामी समाज के राजागुरु, धर्मगुरु श्री बालदास का हेलिकॉप्टर से बसना आगमन हुआ। श्री बाल दास साहेब का भाजपा प्रत्यासी संपत अग्रवाल समेत सतनामी समाज के प्रमुख ने आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है की शनिवार दोपहर 03 बजे रायपुर से गुरु बाल दास जी सतनामी समाज के द्वारा आयोजित आम सभा कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी ने भाजपा प्रवेश कर 5 हजार लोगों की सूची गुरु बालदास साहेब को सौंपी।
धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के कारण आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत का मान पूरे देश में बढ़ाया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे मान बिंदु के केंद्र प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में विश्व का सबसे बड़ा जैतखाम गिरौदपुरी में बनवाया। उन्होंने भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने एक ईंट भी रखी हो तो जनता को बता दे। आज हमने ने इस बात को महसूस किया है कि समाज के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अन्याय कर रही है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

हमने पिछले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में महती भूमिका निभाई जिसके फलस्वरूप कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन कांग्रेस अपनी जीत हजम नहीं कर पाई और सत्ता के अहंकार में डूब गई। छत्तीसगढ़ गुरु बाबा घासीदास की धरती है, जहाँ किसी भी अहंकार को कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ को गुरु घासीदास की धरती के रूप में संबोधित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गुरु बालदास साहेब ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अजा समुदाय का हर कदम पर अपमान किया है।
धर्मस्थलों के विकास और निर्माण के नाम पर एक रुपया खर्च नहीं किया, एक ईंट तक नहीं रखी गई। जो काम स्वीकृत हुए थे, उनका कोई अता-पता तक नहीं है। समाज के लोगों के प्रति अशिष्ट भाषा और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। गुरु बालदास साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुँओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ताकि देश आगे बढ़े, देश का मान-सम्मान बढ़े और गाँव, गरीब और किसान तरक्की करें। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की पूर्ण बहुमत हासिल कर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल को वोट करें। संदेश के माध्यम से कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर खुशहाली लाने के लिए सभी 90 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को वोट करें।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि संत गुरु बालदास साहेब जी छत्तीसगढ़ में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की, लेकिन कांग्रेस में गुरु के नाते जो सम्मान उन्हें मिलना था, वह उन्हें नहीं मिला। गुरु बालदास साहेब ने तय किया कि जिस पार्टी में सम्मान व प्रतिष्ठा नहीं है, उसमें उन्हें नहीं रहना और अब भाजपा में शामिल हो गए। और आज उन्होंने अपने 5 हजार समर्थकों को भी लिखीत पुस्तिका के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएं हैं।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

उक्त कार्यक्रम में संत गुरु शनिदास खुंटे,संत लाभोदास, संत रीतू दास,संत रोहित दास,अजय कुर्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, नपं अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान, मण्डल बसना महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव,अभय धृतलहरें,जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर आदि मौजूद रहे।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 13 फरवरी को विशेष चिकित्सा शिविर, गठिया व यूरोलॉजी रोगों की जांच व उपचार

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 13 फरवरी को विशेष चिकित्सा शिविर, गठिया व यूरोलॉजी रोगों की जांच व उपचार समाचार–1 : बसना में गठिया एवं...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 13 फरवरी को विशेष चिकित्सा शिविर, गठिया व यूरोलॉजी रोगों की जांच व उपचार

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 13 फरवरी को विशेष चिकित्सा शिविर, गठिया व यूरोलॉजी रोगों की जांच व उपचार समाचार–1 : बसना में गठिया एवं...