तुमगांव थाना : बजरंग चौक वार्ड नं 03 तुमगांव में गाली गलौच और मार पीट पर मामला दर्ज
मैं जगमोहन साहू वार्ड नं 03 तुमगांव में रहता हुं। स्नातक तक पढा हुं कि दिनांक 26.03.2024 को शाम करीबन 06.00 मेरा दोस्त तुका साहू फोन किया और बोला कि भाठापारा तुमगांव के कुछ लडके आपसे बात करना चाहते हैं तुम बजरंग चौक पहुंचने कहा तभी मैं बजरंग चौक वार्ड नं 03 तुमगांव पहुंचा ।
जहां पहले से भाठापारा तुमगांव के भरत यादव ,आकाश साहू , वरूण यादव , तारेन्द्र निषाद मौजूद थे, बीते होली में आकाश साहू का तुमगांव का दीपक लोहार के साथ लडाई झगडा हुआ था , उसी बात को लेकर मुझे आकाश साहू एवं उनके दोस्त भरत यादव, वरूण यादव , तारेन्द्र निषाद ने कहा कि तुम झगडा कराये हो कहते हुए मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए चारों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये।
मारपीट करने से मेरे गला में सिर में चोट आया है। घटना को तुका साहू , शिव सोनवानी तथा आसपास के लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। रिपोर्ट करता हुं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है कार्यवाही की जाये।



