महासमुंद/किसान वृक्ष मित्र योजना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

महासमुंद/किसान वृक्ष मित्र योजना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

महासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी किसान वृक्ष मित्र योजना कृषकों और अन्य हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना तथा हितग्राहियों को उनके उत्पाद का बाय-बैक (Buyback) सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय ने बताया कि योजना के तहत भूमि स्वामी, शासकीय/अर्ध-शासकीय संस्थाएँ, निजी शिक्षण संस्थान, एनजीओ, पंचायतें तथा भूमि अनुबंध धारक लाभ लेने के पात्र हैं। हितग्राहियों का चयन वन विभाग के क्षेत्रीय अमले एवं प्रेरकों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 एकड़ तक की भूमि पर अधिकतम 5000 पौधों के रोपण हेतु 100% अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसी तरह 5 एकड़ से अधिक भूमि पर प्रति एकड़ अधिकतम 1000 पौधों पर 50% अनुदान, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, पंचायतों एवं लीजधारकों के लिए वन विभाग द्वारा 50% अंशदान का प्रावधान है। रोपण का संपूर्ण कार्य हितग्राही द्वारा किया जाएगा, जबकि तकनीकी मार्गदर्शन, सहयोग और समन्वय वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

रोपण के लिए उपलब्ध प्रजातियों में मिलिया डुबिया (मालाबार नीम), टिश्यू कल्चर बांस, टिश्यू कल्चर सागौन, क्लोनल नीलगिरी, चंदन सहित अन्य आर्थिक रूप से लाभकारी प्रजातियों का रोपण कराया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी ने बताया कि प्रजातियों के आधार पर निश्चित अवधि उपरांत प्रति एकड़ प्रति वर्ष लगभग 15 हजार से 5 लाख रुपये तक सकल लाभ प्राप्त किया जा सकता है, जो किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इच्छुक हितग्राही अपने नजदीकी वन परिक्षेत्र कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

बसना/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ कांति बाई तथा वालेंटियर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने बसना विधानसभा के बीएलओ को किया सम्मानित

बसना/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ कांति बाई तथा वालेंटियर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने बसना विधानसभा के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद/बसना भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है।

जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये बसना विधानसभा के बीएलओ श्रीमती कांति बाई पारेशर एवं वालेंटियर श्री गोपीनाथ चौधरी को मतदान केंद्र कोटगढ़ में 764 मतदाताओं का शत प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण किया।

उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा कलेक्टर कक्ष में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील पिथौरा के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें।

महासमुंद/राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु 20 दिसम्बर तक नामांकन आमंत्रित

महासमुंद/राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु 20 दिसम्बर तक नामांकन आमंत्रित

महासमुंद/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के राज्य वीरता पुरस्कार के लिए साहसी बालक-बालिकाओं से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने किसी विशेष घटना में अदम्य साहस, शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए किसी व्यक्ति की जीवन रक्षा की हो या उसकी शारीरिक क्षति से बचाने के उद्देश्य से निःस्वार्थ कार्य किया हो। ऐसे कार्य अन्य बच्चों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी होने चाहिए।

पात्रता के अनुसार घटना के समय बच्चे की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र घटनाएं 01 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के मध्य घटित होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु इच्छुक पात्र बच्चे या उनके अभिभावक महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद से निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन दो प्रतियों में 20 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

महासमुंद/सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसान संतुष्ट

महासमुंद/सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसान संतुष्ट

महासमुंद/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब धान खरीदी में तेजी आई है और किसानों के चेहरे पर संतोष दिखाई दे रहा है।

धान विक्रय करने पहुंचे सराईपाली विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा में ग्राम राजाडीह के किसान श्री सुपारीलाल ओगरे ने 60 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री सुपारीलाल ने बताया कि अब पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी हो गई है। टोकन कटवाने से लेकर धान तौलाने और भुगतान तक में कोई परेशानी नहीं हुई। सब कुछ बहुत आसानी से हो गया। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का वे दलहनी फसलों की खेती में उपयोग करेंगे।

इसी क्रम में राजाडीह गांव के एक अन्य लघु किसान श्री यादवशंकर बारी ने 7.20 क्विंटल धान बेचा। श्री बारी ने छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि लघु किसानों के लिए सरकार का यह फैसला बहुत बड़ी राहत है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जा रहा है और समर्थन मूल्य भी 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इससे हमें काफी फायदा हुआ है। इसी तरह अन्य किसानों का कहना है कि टोकन कटिंग से लेकर तौलाई और भुगतान तक की पूरी व्यवस्था अब निर्बाध रूप से चल रही है। केंद्रों पर बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।

महासमुंद जिले के 155 केन्द्रों में 2 लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी वहीं राज्य में सर्वाधिक 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद जिले के 155 केन्द्रों में 2 लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी वहीं राज्य में सर्वाधिक 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज महासमुंद के बिरकोनी एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक क़ृषि एवं साख समिति जंगलबेड़ा, सिरबोड़ा, कुसमीसरार, तोरेसिंहा और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनसे धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों द्वारा आज जारी टोकन के विरुद्ध लाई गई धान की आवक में नमी की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक नमी वाले धान को स्वीकार न किया जाए तथा नमी परीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने केंद्र में 100 प्रतिशत गेट पास एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आज की तिथि तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा तथा उसके अनुरूप जारी किए गए बारदाने का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।

इन केन्द्रों में उन्होंने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्र में स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखी। इसके अलावा कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी को पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने, प्रतिदिन खरीदी गई मात्रा का नियमित स्टैकिंग करने तथा प्रत्येक बोरे पर अनिवार्य रूप से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में सतत निगरानी रखते हुए धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों की जाचं, इंटर स्टेट मूवमेंट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी करते हुए अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बिरकोनी में निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अक्षा गुप्ता, सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद, संबंधित तहसीलदार, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 9वां दिन हैं। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 155 केन्द्रों में आज दिनांक तक 2े लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की गई है। वहीं जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने संयुक्त टीम द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। अब तक की गई कार्रवाई से कुल 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है।

महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी 50 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी 50 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का लगभग शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 52 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 8 लाख 77 हजार 556 मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें सरायपाली विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 14 हजार 204 मतदाता, बसना में 2 लाख 28 हजार 143, खल्लारी में 2 लाख 21 हजार 533 एवं महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 13 हजार 676 मतदाता शामिल है। साथ ही अब तक 4 लाख 63 हजार 546 गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 58 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 61.34 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 55 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 33.89 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

महासमुंद/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने सरायपाली के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने सरायपाली के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। सरायपाली विधानसभा में भी एसडीएम सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) के मार्गदर्शन में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अभी सभी बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण कर घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर बीएलओ एप में ऑनलाइन किया जा रहा है। उक्त कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये मतदान केंद्र जटा कन्हार, केंद्र क्रमांक 207 के बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती यमुना सिदार ने संपूर्ण जिले में 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले प्रथम बीएलओ होने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसी तरह से नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन की सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए मतदान केंद्र बस्ती सरायपाली, केंद्र क्रमांक 136 के बीएलओ श्रीमती रेणुका साहू को भी कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार संपूर्ण विधानसभा में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि प्राप्त करने हेतु मतदान केंद्र छिंदपाली, मतदान केंद्र क्रमांक 178 की बीएलओ श्रीमती उषा भाई को भी कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं बीएलओ सुपरवाइजर विकास सिंह चंद्रा को भी अपने बीएलओ से उत्कृष्ट कार्य करवाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीधर पंडा, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद भोई भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील सरायपाली के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें।

“बागबाहरा में शराब माफिया का राज? एक ही दिन 5 जगह छापेमारी… पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!”

“बागबाहरा में शराब माफिया का राज? एक ही दिन 5 जगह छापेमारी… पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!”

बागबाहरा। अवैध शराब खपत और खुलेआम शराब पिलाने की व्यवस्था को जड़ से खत्म करने पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रविवार दिनांक 23/11/2025 को थाना बागबाहरा निरीक्षक के नेतृत्व में हमराह स्टाफ आरक्षक 465 के साथ टाउन एवं देहात क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक ही दिन में 5 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर शराब पिलाने की खुली दुकानों का भंडाफोड़ किया।

कार्रवाई सुबह मुखबिर से मिली सूचना के बाद शुरू हुई, जिसके बाद साक्षीगण अशोक बघेल एवं रूपेश तांडी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने क्रमशः पांच जगह घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले, लेकिन शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पाँचों आरोपियों को मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

क्रमांक आरोपी का नाम स्थान बरामद शराब व सामग्री कुल कीमत

1 कुनू राम ताण्डी (51) रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग 2 पाव देशी प्लेन शराब + 03 डिस्पोजल गिलास ₹66

2 बिल्लू जगत (49) पिथौरा चौक 2 पाव देशी प्लेन शराब + 02 डिस्पोजल गिलास ₹54

3 मनिन्दर सिंह (37) सिलापडेरा शराब भट्ठी मार्ग 2 पाव देशी प्लेन शराब + 04 डिस्पोजल गिलास ₹58

4 गौरव राजपूत (22) न्यू शेरे पंबाज ढाबा के सामने 2 पाव देशी प्लेन शराब + 02 डिस्पोजल गिलास ₹64

5 देवशरण सोनवानी (25) शमशान घाट के पीछे पानी टंकी 2 पाव देशी प्लेन शराब + 03 डिस्पोजल गिलास ₹46

मौके पर से बरामद सामग्री को जप्ती पत्रक के तहत जप्त कर कब्जे में लिया गया। सभी आरोपियों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत पाया गया, जिसके बाद विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। मामले जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने के बाद आरोपियों को मुचलका पर रिहा किया गया। थाना वापसी पश्चात सभी पांचों अपराधों को क्रमवार अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद बागबाहरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो अब अभियान और तेज होने वाला है।

 

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल विशेषज्ञ द्वारा हड्डी रोग विभाग की नई शुरुआत — अब मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक से इलाज

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल विशेषज्ञ द्वारा हड्डी रोग विभाग की नई शुरुआत — अब मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक से इलाज

बसना, जिला महासमुंद। क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर — अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने हड्डी रोग विभाग की अत्याधुनिक सुविधा शुरू कर दी है। नवीनतम तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ यह विभाग अब जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी हर जटिल समस्या का उन्नत इलाज उपलब्ध कराएगा।

हड्डी रोग विभाग में इलाज की प्रमुख सुविधाएं—

✔️ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी

✔️ ट्रॉमा व फ्रैक्चर का विशेष उपचार

✔️ रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं का इलाज

✔️ बोन ट्यूमर व संक्रमण का उपचार

✔️ आर्थोस्कोपी सर्जरी

✔️ कंधा और कोहनी की सर्जरी

✔️ हड्डियों की जांच एवं स्कैनिंग

✔️ प्लेट व स्क्रू निकालना

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उनका उद्देश्य मरीजों को दर्दमुक्त चलने की आज़ादी देना है।

🔹 हड्डी रोग विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं —

डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल (MS – Orthopedics, FIJR, FESS, FIAS) हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी एवं आर्थोस्कोपी विशेषज्ञ

💠 अगवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना, जिला – महासमुंद (छ. ग.)

📞 7773086100, 8461811000, 7770868473

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल में प्रदेश के प्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवंबर गंभीर मरीजों को देंगे विशेष उपचार

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल में प्रदेश के प्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े 29 नवंबर गंभीर मरीजों को देंगे विशेष उपचार

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विभाग द्वारा प्रदेश के ख्यातिप्राप्त न्यूरोसर्जन डॉ. चन्द्रमुखेश धावड़े मरीजों का उपचार करने हेतु दिनांक 29 नवंबर 2025 शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोगों के मरीजों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

डॉ. धावड़े MBBS, MS, MCH (Neuro Surgeon) JIPMER एवं पूर्व कंसल्टेंट SNHRC वेल्लोर रहे हैं तथा मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रदेशभर में अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाते हैं।

जिन रोगों का उपचार किया जाएगा

सिर दर्द

नसों की कमजोरी

ब्रेन ट्यूमर (रसौली)

डिस्क प्रॉबलम / रीढ़ की हड्डी

सर्वाइकल / गर्दन का दर्द

मिर्गी / दौरे

टी.बी.

झनझनाहट / सुन्नपन

माइग्रेन

जलन

लकवा

कमर दर्द (साइाटिका)

याददाश्त का जाना

हाथ-पैर सुन्न होना

पार्किन्सन

🔹 आयुष्मान कार्ड / राशन कार्ड धारकों हेतु विशेष सुविधा

आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बीमा कार्ड धारकों के लिए भी निःशुल्क इलाज उपलब्ध।

ध्यान दें — पूर्व पंजीयन अनिवार्य है।  हर महीने के प्रथम और तीसरे शुक्रवार को विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

स्थान — ओम हॉस्पिटल स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाइवे, सरायपाली (छ.ग.)

📞 संपर्क07725-299360 मो. 83700-08558