राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

 

तेन्दूकोना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई! प्लेटिना बाइक में छिपाकर ले जा रहे थे “शराब” — दो आरोपी गिरफ्तार, 50 नग देशी अवैध शराब बरामद

तेन्दूकोना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई! प्लेटिना बाइक में छिपाकर ले जा रहे थे “शराब” — दो आरोपी गिरफ्तार, 50 नग देशी अवैध शराब बरामद

महासमुंद/तेन्दूकोना। थाना तेन्दूकोना पुलिस ने मंगलवार 12 नवंबर को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बगारपाली मोड़ के पास एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06GZ8896) से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

प्रधान आरक्षक 397 गिरधर राम पटेल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बाइक में सवार दो व्यक्तियों — चंपत लाल सिन्हा (39 वर्ष) निवासी रावणभाठा वार्ड क्रमांक 02, पिथौरा, और पंकज कुमार रात्रे (23 वर्ष) निवासी कचंदा, हाल-हरदी, थाना पिथौरा — को पकड़ा गया।

पुलिस ने उनके नीले रंग के “राजश्री” लिखे थैले से 50 नग देशी प्लेन शराब (शोले ब्रांड), प्रत्येक 180 ml की बोतल, कुल मात्रा 9000 ml (कीमत लगभग ₹4000) बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक की कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई — कुल जुमला ₹29,000 का मशरूका जब्त किया गया है।

आरोपियों के पास से कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्थान: ग्राम बगारपाली मोड़ के पास, थाना तेन्दूकोना,घटना समय: 12/11/2025, दोपहर 2:22 बजे, कार्यवाही अधिकारी: प्रधान आरक्षक 397 गिरधर राम पटेल

महासमुंद /कलेक्टर ने किया मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत ई.एफ. वितरण एवं वालंटियर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण

महासमुंद /कलेक्टर ने किया मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत ई.एफ. वितरण एवं वालंटियर प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज तहसील सरायपाली के विभिन्न ग्रामों में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम केजुआ में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची के ई.एफ. वितरण कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित बीएलओ को शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं तक प्रपत्र समय पर पहुंच सकें।

इसी क्रम में उन्होंने ग्राम कुटेला में एस आई आर अभियान से संबंधित वालंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में शामिल वालंटियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्य पद्धति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाकर अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जाए

महासमुंद/अवैध धान परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर ने सीमावर्ती चेकपोस्टों का किया निरीक्षण

महासमुंद/अवैध धान परिवहन पर रोक हेतु कलेक्टर ने सीमावर्ती चेकपोस्टों का किया निरीक्षण

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज आगामी धान खरीदी सीजन के मद्देनज़र ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने सराईपाली विकासखंड के ग्राम राजाडीह तथा बसना विकासखंड के ग्राम अंकोरी में स्थापित चेकपोस्टों का स्थल निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने चेकपोस्टों में तैनात राजस्व, पुलिस एवं सहकारी विभाग के अमले को अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए ताकि अन्य राज्यों से अवैध धान की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इसके उपरांत कलेक्टर ने सहकारी समिति पहुंचकर आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में तौल, भंडारण, परिवहन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महासमुंद/15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सभी उपार्जन केंद्रों में किया गया ट्रायल रन

महासमुंद/15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सभी उपार्जन केंद्रों में किया गया ट्रायल रन

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 15 नवम्बर से जिले में धान खरीदी कार्य प्रारंभ होगा। इसके पूर्व आज जिले के सभी 182 उपार्जन केंद्रों में ट्रायल रन किया गया, ताकि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से हो सके।

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार सभी 74 नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने केंद्रों में जाकर 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के आधार पर तैयारी का परीक्षण किया। इस दौरान गोदाम, तोल कांटा, कंप्यूटर प्रणाली, किसान पंजीयन सूची, बारदाना उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई तथा इसकी रिपोर्ट कंट्रोल यूनिट को भेजी गई।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस वर्ष 12 लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि गत वर्ष 11 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जिले में कुल 1 लाख 65 हजार 288 किसान पंजीकृत हैं जो अपने धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर कर सकेंगे। खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल कमांड यूनिट स्थापित किया गया है तथा जिलेभर में 16 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां से धान परिवहन और खरीदी गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु प्रशासन पूरी तत्परता से तैयार है। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के परिश्रम का मूल्य उन्हें समय पर और सम्मानपूर्वक मिले, यही हमारी प्राथमिकता है।

महासमुंद/अवैध धान भंडारण पर कार्यवाही, दो प्रतिष्ठानों से कुल 152 कट्टा धान जप्त

महासमुंद/अवैध धान भंडारण पर कार्यवाही, दो प्रतिष्ठानों से कुल 152 कट्टा धान जप्त

महासमुंद/धान खरीदी के पूर्व जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिसके तहत आज मंडी सचिव महासमुंद के नेतृत्व में निरीक्षण दल उपनिरीक्षक श्री कमल नारायण साहू एवं श्री अखिलेश राठिया द्वारा दो प्रतिष्ठानों से 152 कट्टा धान जप्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान लाफिंग खुर्द स्थित श्री भारत भूषण साहू के प्रतिष्ठान में 50 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे मौके पर ही जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम बम्हनी में श्री खिलावन यादव के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जहाँ से 102 कट्टा धान जप्त किया गया। दोनों ही मामलों में संबंधित प्रकरण तैयार कर आगे की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट संबंधित विभाग को प्रेषित की गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत महासमुंद में  प्रतिषेध अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित बाल विवाह मुक्त करने ली गई शपथ छत्तीसगढ़ के लिए हम सब एकजुट हो – श्री राठी

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत महासमुंद में  प्रतिषेध अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित बाल विवाह मुक्त करने ली गई शपथ छत्तीसगढ़ के लिए हम सब एकजुट हो – श्री राठी

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महासमुंद जिले में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय आत्मानंद विद्यालय सभाकक्ष में आज बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत नए प्रतिषेध अधिकारियों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिषेध अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम के कानूनी प्रावधानों, रिपोर्टिंग तंत्र और सामुदायिक भागीदारी पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की उपलब्धियों और रणनीतियों और बाल संरक्षण अधिनियम पर भी प्रकाश डाला गया, जो बालिकाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देवीचंद राठी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह के मामले छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत कम है लेकिन फिर भी जो कुछ चुनिंदा मामले हैं उन पर त्वरित कार्यवाही विभाग द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त घोषित करना है, और इसके लिए हर स्तर पर सजगता आवश्यक है। हम सबको एक जुट होकर जिले को बाल विवाह मुक्त जिला घोषित करना है। इस अवसर पर पार्षद श्री पीयूष साहू, कल्पना सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद श्री राजू चंद्राकर, डीएसपी श्री चुन्नू तिग्गा, श्री नईम ख़ान, श्री शरद मराठा, श्री गौरव राठी, बाल संरक्षण अधिकारी श्री खेमचंद चौधरी, ग्राम पंचायत के सचिव एवं महिला बाल विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती शैल नाविक, अपर्णा श्रीवास्तव, मनीषा साहू एवं पर्यवेक्षक शीला प्रधान सहित सभी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यशाला में परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा साहू ने सभी के समक्ष बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लड़कियों की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष है। अधिनियम के तहत विवाह कराने वालों को दो वर्ष तक की कैद और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महासमुंद में पिछले दो वर्षों में बालिकाओं की एनीमिया दर में 15 प्रतिशत की कमी आई है और स्कूल ड्रॉपआउट दर घटी है। उन्होंने कहा, बेटी को बचाना और पढ़ाना ही बाल विवाह रोकने का मूल मंत्र है। अभियान के अंतर्गत 500 से अधिक बालिकाओं को स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। इसके अलावा, साइबर जागरूकता अभियान अंतर्गत किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत प्रभावित बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास पर पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला में समापन सत्र में बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।

 

पटेवा/मानपुर गांव में तालाब से शुरू हुई गाली-गलौच, पहुंची घर तक – मां-बेटे सहित तीन घायल!

पटेवा/मानपुर गांव में तालाब से शुरू हुई गाली-गलौच, पहुंची घर तक – मां-बेटे सहित तीन घायल!

पटेवा/महासमुंद,ग्राम मानपुर में सोमवार की शाम आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गांव के तालाब किनारे शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही गांव के दो परिवार आमने-सामने आ गए।

जानकारी के अनुसार, सागर बंजारे ने बताया कि उसका भाई जयकिशन बंजारे तालाब के पास था, तभी गांव के संतोष बंजारे द्वारा उसे गंदी गालियां दी गईं। विरोध करने पर संतोष और उसके बेटे राजीव बंजारे ने हाथ-मुक्कों से सागर, उसकी मां सुनीता बंजारे और भाई जयकिशन पर हमला कर दिया, जिससे तीनों को चोटें आईं।

वहीं दूसरी ओर, संतोष बंजारे ने पुलिस में उल्टा आरोप लगाया कि तालाब में जयकिशन बंजारे खुद ही गालियां दे रहा था। जब उसने मना किया तो जयकिशन ने उसकी मां-बहन को गालियां दीं और बाद में अपने भाई सागर के साथ उसके घर पहुंचकर हमला किया। बताया जा रहा है कि सागर द्वारा फेंके गए पत्थर से संतोष के बेटे राजीव के सिर में चोट लगी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में विनय बंजारे, वीरू मधुकर, मीनू यादव, रामसिंग सोनवानी और संतोष साहू शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विकासखण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन 17 नवम्बर से

दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विकासखण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन 17 नवम्बर से

महासमुंद/ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अधिसूचित 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता धारक व्यक्तियों का प्रमाणीकरण जिला मेडिकल बोर्ड जिला चिकित्सालय महासमुंद के द्वारा किया जाना है। जिसके लिए जिले में प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर शिविर का आयोजन सुबह 10ः00 बजे से शाम 04ः00 तक किया जाएगा।

जिसमें सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 10 नवम्बर को आयोजित शिविर की तिथि में संशोधन करते हुए उक्त शिविर गुरूवार 20 नवम्बर 2025 को ग्राम पंचायत जोगनीपाली में किया जाएगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 17 नवम्बर को ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा कला में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 24 नवम्बर को ग्राम पंचायत गनेकेरा, पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 01 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सांकरा एवं महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 8 दिसम्बर को जनपद पंचायत महासमुंद में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र, नवीनीकरण, यूडीआईडी कार्ड तथा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं निर्माण किया जाएगा। शिविर के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की छायाप्रति, 3 फोटोग्राफ्स, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र शामिल है।

महासमुंद जिले में 99 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिल रही है आत्मसम्मान पूर्ण जीवन की नई दिशा

महासमुंद जिले में 99 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिल रही है आत्मसम्मान पूर्ण जीवन की नई दिशा

महासमुंद/ राज्य और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ अब महासमुंद जिले के हजारों परिवारों के लिए संबल बन चुकी हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग या निराश्रित व्यक्ति जीवन के अंतिम पड़ाव पर असहाय महसूस न करे।

सितम्बर 2025 तक जिले में कुल 99 हजार 381 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 34,310, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 9,997, तथा राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 973 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 24,686, सुखद सहारा पेंशन योजना से 9,272 और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 20,143 पात्र नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है।

विभाग द्वारा सिर्फ पेंशन ही नहीं, बल्कि संवेदना के साथ सहायता भी दी जा रही है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले निराश्रित, निर्धन और दिव्यांग नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत अब तक 54 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है, जिससे विपत्ति के समय उन्हें तात्कालिक राहत मिल सकी है।

जिले में निराश्रित एवं निर्धन व्यक्तियों की सहायता अधिनियम और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत पात्र व्यक्तियों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है। इन पहलों ने न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ाई है, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना भी जगाई है।