महासमुंद जिले में 99 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिल रही है आत्मसम्मान पूर्ण जीवन की नई दिशा

महासमुंद जिले में 99 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिल रही है आत्मसम्मान पूर्ण जीवन की नई दिशा

महासमुंद/ राज्य और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ अब महासमुंद जिले के हजारों परिवारों के लिए संबल बन चुकी हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग या निराश्रित व्यक्ति जीवन के अंतिम पड़ाव पर असहाय महसूस न करे।

सितम्बर 2025 तक जिले में कुल 99 हजार 381 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 34,310, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 9,997, तथा राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 973 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 24,686, सुखद सहारा पेंशन योजना से 9,272 और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 20,143 पात्र नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है।

विभाग द्वारा सिर्फ पेंशन ही नहीं, बल्कि संवेदना के साथ सहायता भी दी जा रही है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले निराश्रित, निर्धन और दिव्यांग नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत अब तक 54 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है, जिससे विपत्ति के समय उन्हें तात्कालिक राहत मिल सकी है।

जिले में निराश्रित एवं निर्धन व्यक्तियों की सहायता अधिनियम और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत पात्र व्यक्तियों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है। इन पहलों ने न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ाई है, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना भी जगाई है।

तहसील साहू संघ बसना के निर्वाचन में नुतन नवीन साव बनीं महिला उपाध्यक्ष जन्मजय साव के नेतृत्व में पैनल की शानदार जीत, समाज जनों का आभार व्यक्त

तहसील साहू संघ बसना के निर्वाचन में नुतन नवीन साव बनीं महिला उपाध्यक्ष जन्मजय साव के नेतृत्व में पैनल की शानदार जीत, समाज जनों का आभार व्यक्त

प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी के निर्देशन एवं महासमुंद जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष श्री धरमदास साहू जी के अनुशंसा पर तहसील साहू संघ बसना का निर्वाचन भक्त माता कर्मा मंदिर परिसर, बोहारपार (सिंघनपुर) में संपन्न हुआ।।इस निर्वाचन में जन्मजय साव जी के नेतृत्व में उनके पैनल ने शानदार सफलता प्राप्त की। पैनल से श्री प्रकाश साहू (उपाध्यक्ष पुरुष), श्रीमती नुतन नवीन साव (महिला उपाध्यक्ष), श्री नन्दकुमार साहू (संगठन सचिव पुरुष) एवं श्रीमती केकती विवेक साव (संगठन सचिव महिला) निर्वाचित हुए। वहीं अध्यक्ष पद पर श्री महेन्द्र साव (पूर्व अध्यक्ष पंकज साव के पैनल से) विजयी घोषित हुए।

निर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नुतन नवीन साव ने अपने वक्तव्य में कहा कि 

 “मैं तहसील साहू संघ बसना के समस्त समाज जनों, देवतुल्य मतदाताओं एवं प्रदेश तथा जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। विशेष रूप से मैं आदरणीय बड़े भैया श्री जन्मजय साव जी की आभारी हूँ, जिनके वृहद मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से हमने यह चुनाव समाज हित में लड़ा। उनका त्याग, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

नूतन नवीन साव वर्तमान में ग्राम पंचायत सराईपाली की उपसरपंच हैं और सामाजिक व राजनीतिक विषयों में निरंतर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने कहा कि

“आप सभी के आशीर्वाद से मिली यह सफलता हमारे पूरे पैनल के सामूहिक प्रयास और समाज जनों के सहयोग का परिणाम है। मैं वचन देती हूँ कि भविष्य में भी समाज की एकता, विकास और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूँगी।”

महासमुंद : जिले के 3 निजी अस्पताल निलंबित सरायपाली बसना पिथौरा अंबिका सहित पढ़े पुरी खबर

महासमुंद : जिले के 3 निजी अस्पताल निलंबित सरायपाली बसना पिथौरा अंबिका सहित पढ़े पुरी खबर

महासमुंद 12 नवम्बर 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत निजी अस्पताल महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली द्वारा योजना के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के कारण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 03 माह के लिये निलंबित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि महानदी हॉस्पिटल महासमुन्द, सेवा भवन हॉस्पिटल ग्राम जगदीशपुर पिथौरा एवं अंबिका हॉस्पिटल ग्राम खरखरी सरायपाली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ईलाज की सुविधा नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में पात्रता अनुसार मरीज को चिकित्सकीय सुविधा निर्धारित पैकेज के तहत् नियमानुसार निःशुल्क प्रदान किया जाता है।

योजना से पंजीकृत अस्पताल मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईलाज नहीं करता या आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज करने से मना करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल टोल फ्री नंबर 104 पर अथवा लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें। साथ ही योजना संबंधी विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते है।

एक ही दिन 6 घटनाओं से सनसनी — चोरी, हमला, हादसा और शराब रेड में बलौदाबाजार पुलिस की कार्रवाई तेज़!

एक ही दिन 6 घटनाओं से सनसनी — चोरी, हमला, हादसा और शराब रेड में बलौदाबाजार पुलिस की कार्रवाई तेज़!

1.रिसदा:ट्रक यार्ड से बैटरी चोरी, आरोपी स्कॉर्पियो समेत पकड़ा गया न्यू विस्टा सीमेंट कंपनी के ट्रक यार्ड क्रमांक 01 से एक्साइड कंपनी की दो पुरानी बैटरी चोरी करते आरोपी को सुरक्षा कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताया कि गार्ड खुसेन टंडन ने सूचना दी कि स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 10 V 4627) का चालक ट्रक क्रमांक CG 04 NY 6003 से बैटरी निकालकर ले जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने वाहन से दो बैटरियां (कीमत करीब 6000 रुपए) बरामद कीं। आरोपी की पहचान जयप्रकाश साहू पिता पवन साहू निवासी ग्राम मिरगी, थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।

2.उरला जमीन विवाद में जेठ ने भाभी से की मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी: ग्राम मठपारा बिरगांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर जमीन विवाद के चलते गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जेठ कन्हैया दास मानिकपुरी बिना बंटवारे के पारिवारिक जमीन पर मकान निर्माण कर रहा था, विरोध करने पर दोपहर करीब 2.45 बजे उसके साथ पत्थर और मुक्कों से मारपीट की गई। महिला के पैर, कमर, जांघ व गले में चोटें आईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में कई लोगों के नाम बताए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

3.तेलासी (बलौदाबाजार): हार्वेस्टर किराए पर देने के विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल: बाहरी मजदूरों को किराए पर कमरा देने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति व उसके परिजनों से मारपीट की गई।पीड़ित ने बताया कि हीरालाल रात्रे व उसके पुत्रों ओमप्रकाश, राहुल व धर्मेंद्र ने गाली-गलौज कर लाठी-रॉड से हमला किया। घटना में सिर, पीठ व हाथ-पांव में चोट आई। बीचबचाव करने आए चाचा व भाई भी घायल हुए। गांव के लोगों ने झगड़े को देखा और बीचबचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.शराब भट्ठी के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना 5 नवंबर की शाम करीब 6 बजे की है। पल्सर (क्रमांक CG 04 PZ 7107) का चालक लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सामने से आकर भिड़ गया और मौके से भाग निकला। घायल रितिक ध्रुव व उनके दादा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

5.लवन सरखोर में चखना दुकान से शराब पिलाते पकड़ा गया आरोपी :आबकारी विभाग की रेड में ग्राम सरखोर निवासी मनाराम पटेल को अवैध रूप से शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से दो पाव देशी मदिरा, पानी पाउच व डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। मनाराम के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई। बाद में आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

6.कसडोल में ढाबे से शराब पिलाते युवक को पुलिस ने पकड़ा: पुलिस ने लाडली ढाबा में छापेमारी कर करण साहू नामक युवक को ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाते पकड़ा। आरोपी के पास से एक पाव रोमियो देशी मदिरा, डिस्पोजल गिलास व पानी पाउच बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। जमानत योग्य अपराध होने से उसे जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

सांकरा/ गांव बिजेपुर में रात को चल रहा था शराबखोरी का अड्डा — पुलिस ने मारी दबिश, एक गिरफ्तार!”

सांकरा/ गांव बिजेपुर में रात को चल रहा था शराबखोरी का अड्डा — पुलिस ने मारी दबिश, एक गिरफ्तार!”

सांकरा। देर रात थाना सांकरा पुलिस ने ग्राम बिजेपुर में शराब पिलाने के अड्डे पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि बिजेपुर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

सूचना पर प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में आरक्षक दल ग्राम बल्दीरडीह चौक होते हुए मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले लोग भाग खड़े हुए, जबकि शराब पिलाने वाला सीताराम बरिहा पिता बुटु बरिहा उम्र 41 वर्ष निवासी बिजेपुर थाना सांकरा पकड़ा गया।

मौके से पुलिस ने 04 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध थी, 03 नग डिस्पोजल गिलास, और 02 नग पानी पाउच की खाली झिल्ली जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। पुलिस अब इस अड्डे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

सरायपाली /“सब्जी लेकर लौट रहे थे दो दोस्त… नर्सरी मोड़ पर मौत बनकर आई रफ्तार! एक की मौके पर सांस थमी, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा अस्पताल में”

सरायपाली /“सब्जी लेकर लौट रहे थे दो दोस्त… नर्सरी मोड़ पर मौत बनकर आई रफ्तार! एक की मौके पर सांस थमी, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा अस्पताल में”

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा ग्राम नवापाली नर्सरी के नीचे उस वक्त हुआ, जब ग्राम गिरसा निवासी खिरसागर निषाद (42 वर्ष) अपने गांव के ही कृष्ण कुमार चौहान के साथ सब्जी खरीदकर सरायपाली से लौट रहे थे। दोनों हिरो HF डिलक्स बाइक क्रमांक CG 06 GV 7572 पर सवार थे।

जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 7 बजे सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में खिरसागर निषाद को गंभीर सिर की चोट आई, जबकि कृष्ण कुमार के जांघ और चेहरे पर गंभीर घाव हुए।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और 112 वाहन से दोनों को सरायपाली शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर खिरसागर को महासमुंद अस्पताल और फिर मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान 10 नवम्बर की सुबह 9 बजे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, कृष्ण कुमार चौहान का उपचार सरायपाली अस्पताल में जारी है।

परिजनों ने बताया कि यह हादसा अज्ञात तेज रफ्तार वाहन चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीयों ने क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है।

तेज़ रफ़्तार का कहर: रिश्तेदारी जा रहे दंपत्ति की बाइक को मारी टक्कर, पत्नी गंभीर घायल – अस्पताल में भर्ती

तेज़ रफ़्तार का कहर: रिश्तेदारी जा रहे दंपत्ति की बाइक को मारी टक्कर, पत्नी गंभीर घायल – अस्पताल में भर्ती

महासमुंद/बसना,रफ्तार की लापरवाही एक बार फिर हादसे का सबब बन गई। ग्राम पौंसरा निवासी किसान रूपानंद पटेल अपनी पत्नी नीलान्द्री पटेल के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी अरेकेलडीपा दुर्गा चौक तिराहा के पास अचानक हुए हादसे ने उनका सफर थाम दिया।

जानकारी के अनुसार, रूपानंद पटेल 11 नवम्बर की सुबह अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GE 9753) से ग्राम मुढपहार की ओर जा रहे थे। करीब सुबह 11 बजे, ग्राम रेमडा निवासी भागीरथी दास अपनी लाल रंग की यामाहा R15 मोटरसाइकिल को तेज़ रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आया और पटेल की बाइक को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दंपत्ति सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई तथा रूपानंद पटेल को सामान्य चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी नीलान्द्री पटेल के बाएं पैर व शरीर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन और दामाद कुंतभोज ने तत्काल सीएचसी बसना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल महिला को श्याम अस्पताल भंवरपुर रेफर कर दिया। थाना बसना में रूपानंद पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

सरायपाली पिथौरा: देर रात अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही

सरायपाली पिथौरा: देर रात अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही

महासमुंद 12 नवम्बर 2025/ धान खरीदी के पूर्व जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात तक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जप्त किया है।

तहसील सराईपाली के ग्राम बालसी में देर रात अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य निरीक्षक और मंडी सचिव की संयुक्त टीम द्वारा मंडी अधिनियम के तहत की गई। इसी प्रकार ओड़िशा सीमा से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 80 कट्टा धान को नायब तहसीलदार प्रकृति एवं मंडी टीम द्वारा जब्त किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम छोटे लोरम में साहेब लाल पटेल के गोदाम से 600 बोरी, ग्राम लालमाटी में बीसीकेशन पिता रूपसाय के घर से 200 बोरी, तथा गोमती पति गंगाराम के घर से 100 बोरी अवैध धान प्रशासनिक टीम ने जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में की गई तथा मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।

“जन्मदिन की खुशियां बनी मातम की रात… ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत!”

“जन्मदिन की खुशियां बनी मातम की रात… ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत!”

बागबाहरा/ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने निकले दो दोस्तों की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब रात के सन्नाटे में उनकी बाइक एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में गडबेडा निवासी 22 वर्षीय दुष्यंत साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रितेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना शनिवार की देर रात झलप चौक बागबाहरा के पास हुई। मृतक दुष्यंत अपने दोस्त रितेश साहू के साथ मोटरसाइकिल (अपाचे CG 06 HC 7626) से बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने जा रहा था। बताया गया कि वे दोनों तेंदुकोना निवासी अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाने के बाद रात में लौट रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर ट्रक (क्रमांक CG 04 MK 0388) बिना इंडिकेटर या किसी संकेत के खड़ा था। बाइक उसी ट्रक के पिछले हिस्से से जोरदार टकरा गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को शासकीय अस्पताल बागबाहरा पहुंचाया, जहां डॉक्टर डॉ. प्रवेश अग्रवाल ने दुष्यंत साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं रितेश साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतक के चाचा माधवलाल साहू ने बताया, “रात करीब 2 बजे थाना बागबाहरा में पदस्थ आरक्षक राज रात्रे का फोन आया कि दुष्यंत का एक्सीडेंट हो गया है। हम जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क पर खड़ा था, उसी से टकराकर दुष्यंत की मौत हुई।”

प्रधान आरक्षक द्वारा की गई मर्ग जांच में भी यही पाया गया कि ट्रक चालक की लापरवाही — बिना इंडिकेटर दिए मोड़ पर खतरनाक ढंग से वाहन खड़ा करना — हादसे का मुख्य कारण रही।

मर्ग क्र. 92/2025 के तहत जांच पूर्ण कर पुलिस ने इस मामले में धारा 285, 125(ए), 106(1) BNS के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद गडबेडा और बागबाहरा क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह ट्रक चालकों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि आगे कोई और परिवार इस तरह उजड़ने से बच सके।

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, बीजापुर में 6 नक्सली ढेर लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों के जवानों की बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।