रायपुर : 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी  डिस्प्ले होंगे धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर : 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी  डिस्प्ले होंगे धान उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर,आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए।

प्रभारी सचिव श्रीमती शर्मा ने कहा कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर निगरानी रखे एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खरीदी में धान की गुणवत्ता पर  ध्यान दिया जाए तथा तेजी से धान का उठाव सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेकिंग धान की किस्म के अनुसार सही तरीके से की जाए। श्रीमती शर्मा ने सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए, ताकि कृषक किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दे सकें और उसका निराकरण समयबद्ध रूप से किया जा सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रायपुर जिले में कुल 1,34,037 किसान पंजीकृत हैं और 1,26,921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का रकबा है। जिले में 139 उपार्जन केंद्र है। जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दल एवं उड़नदस्ता का गठन किया गया है। रायपुर जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 5 चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा 43 कर्मियों की तैनाती उड़नदस्ते में की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों का चिन्हांकन कर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तहसीलदार की अध्यक्षता में गुणवत्ता जांच दल का गठन एवं बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

महासमुंद/राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर बरोंडाबाजार में जागरूकता शिविर आयोजित छात्र-छात्राओं को कानून के विषयो पर अधारित जानकारी दी:सचिव श्रीमती आफरीन बानो

महासमुंद/राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर बरोंडाबाजार में जागरूकता शिविर आयोजित छात्र-छात्राओं को कानून के विषयो पर अधारित जानकारी दी:सचिव श्रीमती आफरीन बानो

महासमुंद/ नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले शिविर व कार्यक्रम पर आज 11 नवंबर ’’राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया। अधिकार मित्र हरिचंद ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा पब्लिक हायर सेकेण्डी स्कूल तथा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला बरोडा बाजार पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानून के जागरूकता विषयों पर अधारित जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि देश में हर वर्ष 11 नवंबर के दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को समर्पित है। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद् अबुल कलाम आजाद की जयंती को लोग राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाते है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस सामाजिक समरसता और शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है।

मौलाना अबुल कलाम आजाद ने ही स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में यूजीसी, आईआईटी, आईसीसीआर, आईसीएमआर, आईसीएसआर, साहित्य अकादमी, ललीत कला आकदमी, संगीत नाटक अकादमी जैसे संस्थानों की बुनियाद रखी। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को मनाए जाने का सबसे बड़ा मकसद लोगों को शिक्षा के अधिकार और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कराना है। इस दिन छात्र और शिक्षक साक्षरता के महत्व और शिक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति अपने विचारों को साझा करते है। इसके अलावा 11 नवंबर ’’राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के अवसर आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों मोहित कुमार साहू, बॉबी गंडेचा, प्रियतोष साहू एवं अन्य के द्वारा शिविर आयोजित किया गया।

धन, प्रेम या करियर—आज किस ओर आपका भाग्य मोड़ेगा? जानिए आज का राशिफल 

धन, प्रेम या करियर—आज किस ओर आपका भाग्य मोड़ेगा? जानिए आज का राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):;परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):  बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

 

बसना : सतनामी समाज बसना के नये कार्यकारिणी का गठन

बसना : सतनामी समाज बसना के नये कार्यकारिणी का गठन

बसना के ब्लाक मुख्यालय मे सतनामी समाज नगर इकाई के नये कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया ।
समाज के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अभय धृतलहरे, वरिष्ठ समाज सेवी अक्तिराम ओग्रे,भंवरपुर परिक्षेत्र सतनामी समाज प्रमुख ईश्वर भारद्वाज के मार्ग दर्शन में सामाजिक गतिविधियों के संचालक के लिए नये कार्यकारिणी का गठन करते हुए समाज के नगर जनों की बैठक कर सर्व सहमति से
नये कार्यकारिणी मे पोसराम धृतलहरे को पुनः सतनामी समाज बसना नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
छोटेलाल टण्डन को
सचिव व वीरेन्द्र कोसरिया को सह सचिव बनाया गया है ।
संतराम भारद्वाज कोषाध्यक्ष बनाये गये।

मनोज गहरेवाल
सलाहकार तथा कार्यकारिणी मे टायलेन्द्र चौलिक,ललित धृतलहरे, बोधन कोसरिया, रूप सिंह चौलिक,ताराचंद धृतलहरे, नंदलाल कोसरिया, परमानंद धृतलहरे, नरेश ओग्रे,उदय जांगड़े, गुनप्रसाद धृतलहरे, गुंजराम सायतोड़े, नंदकिशोर सोनवानी, विजय बार्ले, रामनारायण मन्नाडे, बंधु कुर्रे, नेहरू रात्रे, नरेन्द्र धृतलहरे, हेमसागर भारद्वाज, ताराचंद सोनवानी, ओमप्रकाश रात्रे,मनोज मोहन अजगले,संजय चतुर्वेदी फगनु रात्रे, साधुराम गहरे, इन्द्रकुमार, श्याम टण्डन, प्रभात धृतलहरे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया ।

समाज के संरक्षक अभय धृतलहरे एवं सलाहकार मनोज गहरेवाल,अक्तिराम ओग्रे,ईश्वर भारद्वाज ने सभी नये दायित्व वान पदाधिकारियों को बधाईयाँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पिथौरा : आदिवासी जमीन पर कब्जे की साजिश? भाजपा नेता पर जानलेवा धमकी का गंभीर आरोप”

*पिथौरा ग्रामीण-* ग्राम पंचायत टेका (सुंदरगढ़) के निवासी मनबोध कोडाकू ने बताया कि, मेरे नाम की जमीन ग्राम पंचायत डोंगरीपाली, तह. पिथौरा, प.ह.न. 09 में स्थित भूमि खसरा न. 452/1 रकबा 1.3700 हे. मेरे नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज है,

और इस जगह भूमि पर मैं और मेरी पत्नी- पालबाई, पुत्र- रथुराम, बहु- परमिला, पुत्र- ललित, भाई राजकुमार, बहु- मेला बाई, भाई खेल कुमार बहु- हेमबाई, भतीजा टिकेश्वर एवं गणेश्वर के साथ, दिनांक 10/11/2025 दिन – सोमवार को सुबह 10 बजे हमारे खेत में हमसफरिवार धान की कटाई कर रहे थे,

इसी बीच डोंगरीपाली के दुलीकेशन साहू एवं किरण साहू जो कि रिश्ते में पति-पत्नी हैं, तथा दुलीकेशन साहू भाजपा नेता है, और उसकी पत्नी किरण साहू ग्राम पंचायत डोंगरीपाली का सरपंच है, दुलीकेशन साहू अपने आप को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का करीबी बताता है,

यह दोनों पति-पत्नी मेरे खेत में आए और कहने लगे कि यह जमीन हमारा है तुम क्यों धान की कटाई कर रहे हो बोलकर हमको जाती सूचक गालियां देते हुए तुम आदिवासी कोडा गंवार साले अनपढ़ लोग कहेकर गंदी गंदी माँ बहन की गलियां देने लगे,

और आगे दुलीकेशन साहू और उसकी पत्नी किरण साहू द्वारा कहा गया कि, अगर दोबारा इस खेत में आकर तुम धान कटाई करोगे तो तुम पूरे आदिवासी परिवार को घर घुसकर जान से मारेंगे कहकर,धमकी दिया गया,

जिससे हम पूरा परिवार डरे हुए और अपमानित महसूस कर रहे हैं, हमारे बीच हुए इस घटना को, महेश कर्ष ग्राम टेका (सुंदरगढ़) और सीताराम साहू ग्राम कैलाशपुर के लोग देखे और सुने है,

आपको यह भी बता दें कि सरपंच पति दुलीकेशन साहू के ऊप्पर डोंगरीपाली के ग्रामीणों ने पंचायत के करोड़ों रुपए पूर्व सरपँच अहिल्या बरिहा के साथ मिल कर एक फर्जी फर्म साहू इंटरप्राइजेज के नाम से हड़पने का आरोप भी लगा है,जिसके जांच के लिए अधिकारियों पहुँचते डोंगरीपाली पंचायत तो, पंचायत से ही भाग जाते है दुलीकेशन साहू,

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर धान खरीदी के लिए दिए आवश्यक निर्देश राईस मिलर्स को अधिक से अधिक पंजीयन करने पर जोर

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर धान खरीदी के लिए दिए आवश्यक निर्देश राईस मिलर्स को अधिक से अधिक पंजीयन करने पर जोर

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वर्ष 2025-26 मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति के संबंध में राईस मिलर्स की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में शासन के निर्देशानुसार सुगम तरीके से धान खरीदी एवं उठाव के लिए निर्देशानुसार कार्य करने कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा धान खरीदी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें राईस मिलर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में बताया गया कि जिले में 195 रजिस्टर्ड राईस मिलर्स है। इनमें से केवल 48 राईस मिलर्स का पंजीयन किया गया है। उन्होंने सभी राईस मिलर्स से 70 प्रतिशत चावल जमा करने के पश्चात पंजीयन के लिए आवेदन देने कहा है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, जिला विपणन अधिकारी श्री आशुतोष कोसरिया, जिला प्रबंधक (नान) श्री विनोद बोधिचा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, डिपो इंचार्ज (भा. खा.ना.) सहित राईस मिलर्स संघ के अध्यक्ष श्री नरेश जैन सहित अन्य राईस मिलर्स मौजूद थे।

बैठक में खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अनुमानित धान खरीदी 1245963 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। जबकि बीते वर्ष 1128540 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई थी। इस वर्ष 182 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से लगभग 162288 किसान धान विक्रय करेंगे। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि शासन द्वारा कंट्रोल कमांड यूनिट स्थापित किया गया है, जिससे धान के परिवहन की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने राईस मिलर्स से कहा कि शासन की नीति के तहत ही धान का उठाव संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों से करते हुए संबंधित राईस मिलर्स के पास डम्प करें एवं आवश्यक सहयोग करें

खल्लारी : रात में ट्रांसफॉर्मर चोरी… पचेड़ा में 16 KVA ट्रांसफॉर्मर उखाड़ ले गए चोर

खल्लारी : रात में ट्रांसफॉर्मर चोरी… पचेड़ा में 16 KVA ट्रांसफॉर्मर उखाड़ ले गए चोर”

महासमुंद/खल्लारी, 08 नवम्बर 2025। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा, चरचरीभाटा खार पंप लाइन में लगे 16 KVA के ट्रांसफॉर्मर को अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में उखाड़ लिया। घटना 07 नवम्बर की रात 9 बजे से 08 नवम्बर की सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) खट्टी में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री ने थाना खल्लारी में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि ट्रांसफॉर्मर को खोलकर उसके अंदर लगे कीमती सामान चोरी कर लिए गए। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से कॉइल, कोर, कॉपर वायर, आयल, नट-बोल्ट और तांबे के अन्य पार्ट्स निकाल लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45,000 रुपये है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग ने इस घटना की प्रतिलिपि उच्च अधिकारियों को भी भेज दी है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सिंचाई और कृषि कार्य प्रभावित होते हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही चोरों का सुराग मिल जाएगा।

सरायपाली : नवापाली नर्सरी में हुआ कुछ ऐसा… जिसने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी”

सरायपाली : नवापाली नर्सरी में हुआ कुछ ऐसा… जिसने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी”

महासमुंद/सरायपाली, 11 नवम्बर 2025। तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चलाने का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम गिरसा निवासी खिरसागर निषाद (42 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खिरसागर अपने गांव के ही कृष्ण कुमार चौहान के साथ सब्जी खरीदकर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों 09 नवम्बर की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 7572 (हिरो HF डिलक्स) से सरायपाली से गिरसा लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम नवापाली नर्सरी के नीचे पहुंचे, तभी सामने से एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसायकल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर ही दोनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। खिरसागर के सिर में गंभीर चोटें आईं, वहीं चालक कृष्ण कुमार चौहान के चेहरे और जांघ में चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को तत्काल सरायपाली शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने खिरसागर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया। वहां से भी रेफर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर लेकर पहुंचे। इलाज के बाद जब परिजन उसे वापस गिरसा ला रहे थे, तभी 10 नवम्बर की सुबह लगभग 9 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर, कृष्ण कुमार चौहान का इलाज सरायपाली अस्पताल में जारी है।

मृतक खिरसागर निषाद रोजी-मज़दूरी करता था और परिवार के लिए मेहनत से जीवन यापन करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने अज्ञात बाइक चालक को दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरायपाली पुलिस ने अज्ञात मोटरसायकल चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

महासमुंद : जिले में बड़ी तैयारी! कलेक्टर लंगेह की सख्त समीक्षा—मतदाता पुनरीक्षण से लेकर धान खरीदी तक दिए कड़े निर्देश

महासमुंद 11 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित वीसी के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी बीएलओ गणना पत्रक के वितरण का कार्य सुनिश्चित करें। आगामी 2 दिनों में अधिकतम मतदाताओं तक गणना पत्रक पहुंच जाए। वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत मतदाताओं के पास गणना पत्रक का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने सभी एआरओ एवं ईआरओ को भरे हुए गणना और घोषणा पत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य को भी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सर्वप्रथम गणना पत्र वितरित किया जाए

। तत्पश्चात उसके कलेक्शन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जारी समय सारणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रशिक्षण में बताए गए बिंदुओं के आधार पर निर्धारित समय 4 दिसम्बर तक घर-घर जाकर सत्यापन कार्य अंतर्गत पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र में आवश्यक विवरण पूर्ण रूप से भरकर संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र मतदाताओं को शामिल करने तथा अपात्र मतदाता को हटाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।

बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को कल सुबह 10 बजे ट्रायल रन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आबंटित उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी 16 चेक पोस्टों के माध्यम से ड्यूटीरत अधिकारियों को धान की आवक और अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए है। आवश्यकता पड़ने पर नए और दूसरे स्थानों पर भी चेक पोस्ट खोलने कहा है। कलेक्टर ने अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने कहा है। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार सभी तैयारियां पूर्व से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सहज बने, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को चालू स्थिति में रखा जाए तथा निगरानी टीमों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधन, तोल उपकरण, मिलान पर्ची व्यवस्था, ऑनलाइन एंट्री, और तौल-प्रक्रिया को समय पर पूर्णता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने केन्द्रों का निरीक्षण करने टोकन की जानकारी, स्टेकिंग आदि की जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप विभागवार समीक्षा की। कलेक्टर श्री लंगेह ने विभिन्न शासकीय योजनाओं, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा पत्रक, राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।

महासमुंद तेंदुकोना: रात का रौंगटे खड़े कर देने वाला कांड: घर में घुसा अज्ञात चोर—लोहपेटी तोड़ी, ₹76,000 कैश गायब… क्या पहले से थी रेकी?

महासमुंद तेंदुकोना: रात का रौंगटे खड़े कर देने वाला कांड: घर में घुसा अज्ञात चोर—लोहपेटी तोड़ी, ₹76,000 कैश गायब… क्या पहले से थी रेकी?

महासमुंद। जिले के टुरीझर गांव में शनिवार की रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने घर के अंदर घुसकर दो कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी व लकड़ी की पेटी को उखाड़कर उसमें रखी भारी रकम पार कर दी। चोरी की यह घटना उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर थे।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित कुंजलाल, निवासी ग्राम टुरीझर, पेशे से बिजली फिटिंग एवं नल लगाने का काम करता है। उसने बताया कि उसका घर दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जिसमें एक कमरा उसके चाचा आसकुमार पटेल का भी सामान रखने के लिए उपयोग होता था। चाचा का नया आवास निर्माणाधीन होने के कारण वे अस्थायी रूप से यही कमरा इस्तेमाल कर रहे थे, जिसकी चाबी भी उन्हीं के पास रहती थी।

पीड़ित के अनुसार, 08 नवंबर 2025 को वह बागबाहरा काम पर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी ज्ञानबाई खेत में गई थी। करीब 11 बजे जब पत्नी घर लौटी तो उसने घर के अंदर से आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर जब वह अंदर गई, तो देखा कि कमरे की आलमारी टूटी हुई है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसी दौरान संदेह है कि चोर पिछला दरवाजा खोलकर भाग निकला।

घटना की सूचना तुरंत कुंजलाल को दी गई, जिसके बाद वह बागबाहरा से तत्काल घर आया। निरीक्षण करने पर उसने पाया कि न सिर्फ उसका कमरा बल्कि उसके चाचा के कमरे का भी ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी लकड़ी की पेटी का ताला टूटा था और पेटी खुले हाल में पड़ी थी।

चाचा आसकुमार ने बताया कि करीब 6 महीने पहले सोसायटी में धान बेचने के बाद प्राप्त ₹76,000 की नकद रकम उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तेंदूकोना से निकालकर इसी पेटी में सुरक्षित रखी थी। जांच करने पर साफ पता चला कि पेटी से पूरी राशि गायब है। हैरानी की बात यह है कि घर से कोई और सामान चोरी नहीं हुआ।

परिवार का कहना है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति घर की स्थिति और पैसों की जानकारी पहले से रखता था, इसलिए केवल निशानेदार चोरी की गई है।

पीड़ित ने थाना पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। आसपास के संदिग्धों, पुराने चोरों और हाल ही में गांव में घूमने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह चोरी “पूर्व-नियोजित” लग रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।