महासमुंद/राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत की गई 16 चालानी कार्रवाई

महासमुंद/राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत की गई 16 चालानी कार्रवाई

महासमुंद/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत आंवराडबरी एवं भीमखोज में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल के द्वारा कोटपा एक्ट 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी एन टी सी पी डॉक्टर छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से किया गया।

कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्री अवधेश भारद्वाज द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाले विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में कोटपा एक्ट 2003 की धारा 04 सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध, 06 अ नबालिको के तंबाकू उत्पाद के उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध व धारा 06 ब शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध के अन्तर्गत कुल 16 चालान काटे गए। चालानी कार्रवाई में औषधि निरीक्षक श्री अखिलेश पांडेय, श्री अवधेश भारद्वाज एवं पुलिस विभाग से आरक्षक श्री रेस कुमार दीवान उपस्थित थे।

महासमुंद/दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने जिले में विस्तृत सर्वेक्षण।कलेक्टर श्री लंगेह ने 10 मार्च तक सर्वेक्षण पूर्ण करने के दिए निर्देश

महासमुंद/दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने जिले में विस्तृत सर्वेक्षण।कलेक्टर श्री लंगेह ने 10 मार्च तक सर्वेक्षण पूर्ण करने के दिए निर्देश

महासमुंद/ जिले में निवासरत दिव्यांगजनों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सकें। सर्वे के दौरान ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हांकित किया जाएगा, जिन्हें श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित सहायक उपकरण, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं अन्य सहायक साधनों की आवश्यकता है। प्रत्येक हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार एवं प्रतिशत, आवश्यक उपकरण का विवरण तथा संपर्क नंबर सहित पूरी जानकारी संकलित की जाएगी।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं संबंधित नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सर्वेक्षण कर तैयार सूची 10 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण महासमुंद में हार्ड कॉपी एवं एक्सेल शीट के रूप में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। सहायक उपकरण के लिए हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से समय-सीमा का पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने तथा पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

महासमुंद/राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत संविदा पदों हेतु 4 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद/राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत संविदा पदों हेतु 4 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद/ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत जिला पंचायत महासमुंद के जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में स्वीकृत रिक्त 02 संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें संकाय सदस्य एवं लेखापाल के एक-एक पद शामिल है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का कम्प्यूटर इंद्राज एवं प्रारंभिक जांच उपरांत, जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुमोदन के पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। उक्त सूची में लिपिकीय त्रुटियों के निराकरण हेतु अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक सायं 05.00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला पंचायत महासमुन्द के आवक-जावक शाखा में निर्धारित प्रारूप में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति हेतु आवेदन का प्रारूप एवं पात्र, अपात्र सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है

महासमुंद/ होली पर्व पर 4 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद/ होली पर्व पर 4 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद/ राज्य शासन द्वारा होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जाएगा) के अवसर पर बुधवार 04 मार्च 2026 को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में भी उक्त दिवस पर मदिरा विक्रय एवं संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा की समस्त फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब तथा समस्त अनुज्ञापत्रधारी परिसर जैसे सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-अहाता कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल.-1 (कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3 एवं देशी मद्य भंडारण भांडागार महासमुंद को 04 मार्च को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

उक्त दिवस पर मदिरा का किसी भी प्रकार का विक्रय, परिवहन एवं संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही इस अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण तथा गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के संग्रहण पर सख्त रोक लगाई जाएगी। अवैध भंडारण पाए जाने पर मदिरा की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संभावित ठिकानों एवं वाहनों की सघन जांच की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार अपराध दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महासमुंद/ज़िले के 1 लाख 49 हज़ार से अधिक किसानों को मिलेगा 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि।कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 28 फरवरी को होगा वृहद किसान सम्मेलन

महासमुंद/ज़िले के 1 लाख 49 हज़ार से अधिक किसानों को मिलेगा 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि।कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 28 फरवरी को होगा वृहद किसान सम्मेलन

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को बिलासपुर के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित समारोह में राज्य के किसानों के खातों में योजना अंतर्गत राशि अंतरित करेंगे। इस अवसर पर महासमुंद जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन दोपहर 12ः00 बजे से किया जाएगा।

उप संचालक कृषि श्री एफ. आर. कश्यप ने बताया कि ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2025-26 में धान बेचने वाले जिले के 149759 किसानों के बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की राशि अंतरित किया जाएगा। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है।

सरायपाली /डॉ. एस. कुमार हर माह देंगे परामर्श, ओम हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू

सरायपाली /डॉ. एस. कुमार हर माह देंगे परामर्श, ओम हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू

सरायपाली। शहर के ओम हॉस्पिटल में अब मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार (MBBS, DNB Medicine) द्वारा नियमित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. कुमार प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की जांच व उपचार करेंगे।

इस ओपीडी में लकवा, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, थायरॉइड, गुर्दे की बीमारी, फेफड़ों से संबंधित रोग, एनीमिया, पीलिया, टीबी सहित विभिन्न जटिल बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और उपचार मिलेगा। हृदय रोगियों के लिए विशेष परामर्श तथा 2D इको जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बीजू कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीज पूर्व में संपर्क कर समय सुनिश्चित कर सकते हैं।

संपर्क: 07725-299360, 83700-08558 स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)

रायपुर : व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर : व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

 रायपुर में पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन का दीक्षांत समारोह संपन्न स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टरों को दिया प्रमाणपत्र राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा आयोजित पी. जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन के दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समारोह में सफलतापूर्वक डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले सभी डॉक्टरों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह पाठ्यक्रम चिकित्सा पेशेवरों की उत्कृष्ट शिक्षा, समर्पण एवं सेवा भावना को मान्यता प्रदान करता है। फैमिली मेडिसिन की यह विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था न केवल चिकित्सकों के कौशल को सुदृढ़ करती है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संदेश में कहा कि संस्थान से प्राप्त ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के माध्यम से ये सभी चिकित्सक समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

समारोह के दौरान डिप्लोमा प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

छत्तीसगढ़ : स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ : स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ हरित छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

रमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। सिटी गैस अवसंरचना परियोजना इस विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मेट्रो शहरों की तर्ज पर डीपीएनजी (डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस) के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से गैस उपलब्ध होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुलभ ऊर्जा मिलने से उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलेगी तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाएं सशक्त होंगी।

मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे रायपुर सहित बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले में शीघ्र ही सीएनजी स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और आम नागरिकों के ईंधन खर्च में भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट में अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रदेशवासियों को मेट्रो शहरों जैसी सुविधाओं का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलें, इस दिशा में सरकार ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ ईंधन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें और हरित, विकसित एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।

उल्लेखनीय है कि सिटी गैस अवसंरचना परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से घरेलू उपयोग तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हेतु पाइपलाइन द्वारा पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी तथा वाहनों के लिए सीएनजी भी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में एचसीजी समूह के प्रबंध निदेशक श्री राहुल चोपड़ा, निदेशक श्री राजीव माथुर, अध्यक्ष श्री दीपक सावंत, श्री राकेश रंजन, गैल इंडिया के प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के लोग उपस्थित रहे।

घर में छिपाकर रखे 200 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सांकरा पुलिस की कार्रवाई

घर में छिपाकर रखे 200 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार, सांकरा पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद, थाना सांकरा क्षेत्र में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) रखने और बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 200 लीटर डीजल तथा उससे जुड़े उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सांकरा निवासी देवानंद साव अपने घर में भारी मात्रा में डीजल बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के अवैध रूप से रखे हुए है तथा ट्रक ड्राइवरों से चोरी का डीजल खरीदकर बेचता है। सूचना पर थाना सांकरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां घर में बड़ी मात्रा में डीजल भंडारित पाया गया।

इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सामग्री में शामिल —

200 लीटर डीजल (कीमत लगभग ₹19,600)

मोटे पाइप (1 इंच व आधा इंच)

प्लास्टिक चाड़ियां

1 लीटर एवं 500 मिली क्षमता के एल्युमिनियम मापक

10 लीटर क्षमता वाले खाली प्लास्टिक जेरकिन (4 नग)

ढक्कन सहित एल्युमिनियम टब

जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹23,050 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवानंद साव (61 वर्ष), निवासी ग्राम सांकरा, थाना सांकरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

राशि फलादेश