महासमुंद/अनुमति पश्चात ही मुरूम परिवहन की स्वीकृति दी जाएगी

महासमुंद/अनुमति पश्चात ही मुरूम परिवहन की स्वीकृति दी जाएगी

महासमुंद/ ग्राम बेलसोंडा स्थित अमृत सरोवर (मंडल तालाब) में मुरूम उत्खनन की शिकायत के संबंध में कोटवार एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थल जांच की गई। जांच में पाया गया कि अमृत सरोवर शासकीय भूमि पर स्थित है, जिसमें वर्तमान में निस्तारी के लिए जल भराव कम है।

तालाब को जल भराव योग्य बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा गहरीकरण, मरम्मत एवं सफाई का कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य शासकीय प्रयोजन के अंतर्गत किया जाना है। प्रारंभिक रूप से शासकीय ठेकेदार द्वारा सीमित मात्रा में मिट्टी की सफाई की गई थी। मुरूम निकासी के लिए खनिज विभाग में पृथक से आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव एवं आवेदन जिला कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रस्तुत किया गया है। वर्तमान में गहरीकरण का कार्य कई दिनों से बंद है तथा तालाब में जल भराव नहीं होने के कारण निस्तारी एवं उपयोग में समस्या उत्पन्न हो रही है।

जानकारी के अनुसार आवेदक मेसर्स संतोष अग्रवाल, “अ” वर्ग ठेकेदार, रायपुर द्वारा ग्राम बेलसोंडा, पटवारी हल्का नंबर 00037, (मंडल तालाब) के मरम्मत, गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के उपरांत प्राप्त खनिज मुरूम/मिट्टी को शासकीय निर्माण कार्य में परिवहन एवं उठाव हेतु 06 जनवरी 2026 को आवेदन प्रस्तुत किया गया है। सभी आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात परिवहन अनुमति आदेश जारी किया जाएगा।

खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध उत्खनन अथवा परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमले द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच की जा रही है।

 

महासमुंद /कलेक्टर एवं एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा।विभागों द्वारा जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी-अधिकारी होंगे सम्मानित

महासमुंद /कलेक्टर एवं एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा।विभागों द्वारा जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी-अधिकारी होंगे सम्मानित

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने आज सुबह 11 बजे मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, संबंधित जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर बेरिकेटिंग के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह स्थल पर 13 विभागों और संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने झांकियों को आकर्षक थीम आधारित और नवाचार पर आधारित जीवंत प्रदर्शन के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने वीआईपी, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया, आम जनता के बैठने के व्यवस्था के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय पर आमंत्रण पत्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कार्यक्रम की मिनट टू मिनट रूपरेखा के अनुरूप तैयारी करने के निर्देश दिए।

बसना थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक लापता, अपहरण की आशंका मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र से नाबालिग बालक लापता, अपहरण की आशंका मामला दर्ज

बसना (महासमुंद)। थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम  निवासी एक मजदूर पिता ने अपने नाबालिग पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने बताया कि वह कक्षा सातवीं तक शिक्षित है तथा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है, जिसमें सबसे छोटा  (उम्र 13 वर्ष) है, जिसका जन्म 24 नवंबर 2012 को हुआ है और वह वर्तमान में कक्षा सातवीं का छात्र है।

प्रार्थी के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 को वह काम करने सिरको सोसायटी गया था। शाम करीब 7 बजे घर लौटने पर उसकी पत्नी  बताया कि उनका बेटा लगभग 4 बजे घर से निकला था, जो अब तक वापस नहीं लौटा है। आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पिता ने आशंका जताई है कि उसके नाबालिग पुत्र को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। इस संबंध में थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस द्वारा बालक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है तथा परिजनों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना बसना को सूचित करें।

तुमगांव/ तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: अचानकपुर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, आरोपी चालक पर केस दर्ज

तुमगांव/ तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: अचानकपुर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, आरोपी चालक पर केस दर्ज

तुमगांव | महासमुंद थाना तुमगांव क्षेत्र के अंतर्गत अचानकपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शैलेन्द्र दीवान पिता गणेश दीवान, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुनगासेर थाना पटेवा जिला महासमुंद, दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अपने साथी निर्मल ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG04HZ4186 से सिरपुर घूमने गया था। उनके साथ महेन्द्र कुमार ध्रुव भी अलग मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे आ रहा था।

शाम करीब 6:30 बजे जब वे अचानकपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG04QA6198 के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शैलेन्द्र दीवान को गंभीर चोटें आईं, जबकि निर्मल ठाकुर को सामान्य चोटें आईं।

घटना के बाद डायल 112 वाहन से शैलेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. निखिल चंद्राकर द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सालय से प्राप्त मेमो के आधार पर थाना तुमगांव में मर्ग क्रमांक 01/26 धारा 194 BNSS के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की गई तथा सूचना एसडीएम महासमुंद को भेजी गई।

मर्ग जांच के दौरान गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

डीजे की आवाज को लेकर विवाद, युवक से मारपीट, तेंदूकोना थाना में मामला दर्ज

डीजे की आवाज को लेकर विवाद, युवक से मारपीट, तेंदूकोना थाना में मामला दर्ज

तेंदूकोना। ग्राम में डीजे की आवाज को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने थाना तेंदूकोना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी का काम करता है। दिनांक 18 जनवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे संतोष पटेल के घर के सामने गली में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गांव का विजय शंकर पटेल वहां पहुंचा और डीजे बजाने को लेकर विवाद करने लगा। प्रार्थी द्वारा संतोष पटेल से कम आवाज में डीजे बजाने की बात कहे जाने पर आरोपी विजय शंकर पटेल ने गाली-गलौच करते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।

मारपीट में प्रार्थी के बाएं हाथ की कलाई और दाहिने हाथ की कोहनी में चोट आई है, जिससे खून निकलने लगा तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पीड़ित को काफी दर्द हो रहा है। घटना को उमेश पटेल, संतोष पटेल एवं चुनुराम पटेल ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया।

थाना तेंदूकोना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2) बीएनएस एवं 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुमगांव /तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: खैरझिटी रोड पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, आरोपी बाइक चालक पर अपराध दर्ज

तुमगांव /तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: खैरझिटी रोड पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, आरोपी बाइक चालक पर अपराध दर्ज

तुमगांव (महासमुंद)। थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरझिटी रोड पर हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक संजू टंडन की मौत हो गई। मामले की मर्ग जांच उपरांत पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 दिसंबर 2025 को संजू टंडन पिता रोशन टंडन, निवासी वार्ड क्रमांक 03 बंगलापारा तुमगांव, अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GP 7102 से ग्राम खैरझिटी जयंती कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 10:45 बजे वापस लौटते समय पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 QB 2955 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए संजू की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में संजू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर मृतक के भाई शैलेंद्र टंडन द्वारा थाना तुमगांव में मर्ग सूचना दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मानसिंह भदौरिया द्वारा मर्ग क्रमांक 76/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि हादसा आरोपी बाइक चालक की लापरवाही से हुआ।

जांच उपरांत आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मर्ग की सूचना माननीय एसडीएम महासमुंद को भी भेजी गई है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

तेंदुकोना/ पिथौरा धान उपार्जन घोटाला: घोंच समिति में लाखो की अनियमितता, खरीदी प्रभारी पर FIR दर्ज

तेंदुकोना/ पिथौरा धान उपार्जन घोटाला: घोंच समिति में लाखो की अनियमितता, खरीदी प्रभारी पर FIR दर्ज

पिथौरा | महासमुंद प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित घोंच के धान उपार्जन केंद्र में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। कलेक्टर महासमुंद एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 15 जनवरी 2026 को किए गए आकस्मिक निरीक्षण में धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके बाद समिति प्रभारी एवं खरीदी प्रभारी श्री तेजराम श्रीवास के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

नायब तहसीलदार पिथौरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के अनुसार, ऑनलाइन रिकॉर्ड में उपार्जन केंद्र में 39,588.80 क्विंटल धान दर्ज था, जबकि भौतिक सत्यापन में 44 स्टेक में कुल 1,00,322 बोरी पाई गई, जो 40,128.80 क्विंटल के बराबर निकली। इस प्रकार 540 क्विंटल धान अधिक पाया गया, जिसकी कीमत 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लगभग 16 लाख 74 हजार रुपये आंकी गई।

जांच में सामने आई प्रमुख अनियमितताएं:

ऑनलाइन रिकॉर्ड व भौतिक स्टॉक में भारी अंतर

अमानक एवं गुणवत्ताहीन धान की खरीदी

किसानों से अतिरिक्त धान लेना

खरीदी बोरी व भौतिक बोरी में 1350 बोरी का अंतर

20 हजार नए एवं 15 हजार पुराने बारदाने का टैगिंग नहीं

बारदाना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं

इसके अलावा किसान खेमराज दीवान द्वारा लाया गया अमानक धान वापस करने के बावजूद समिति प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर, शाखा पिथौरा के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना तेंदूकोना में आवेदन प्रस्तुत कर अपराध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण विवेचना में लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़: परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच

छत्तीसगढ़: परिवहन विभाग द्वारा 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच

छत्तीसगढ़ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे यातायात एवं परिवहन सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के क्षेत्राधिकार में संचालित 104 स्कूली बसों की मानक सुरक्षा जांच की गई। यह जांच पुलिस रक्षित केंद्र, राजनांदगांव में आयोजित की गई।

जांच के दौरान स्कूली बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान दो स्कूली वाहनों में प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं पाए जाने पर 4 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। वहीं एक वाहन में मानक सुरक्षा में कमी पाए जाने पर 300 रुपये का ई-चालान की कार्रवाई की गई।

सुरक्षा जांच के साथ ही मेडिकल टीम द्वारा सभी चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र जांच भी किया गया, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने तथा वाहन संचालन के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने के निर्देश दिए।

बागबाहरा/ चारभांठा-मुनगासेर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

बागबाहरा/ चारभांठा-मुनगासेर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

बागबाहरा | ग्राम डोकरपाली थाना तेंदूकोना निवासी युवक ने सड़क दुर्घटना को लेकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी 18 जनवरी 2026 को अपनी बहन के दामाद खिलावन कुर्रे के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HA 6059 से भैसाताल (उड़ीसा) लड़की देखने गया था।

लड़की देखकर दोनों वापस ग्राम डोकरपाली लौट रहे थे। जैसे ही चारभांठा को पार कर चारभांठा–मुनगासेर मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार क्रमांक CG 04 LT 0949 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर सायकल को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार चालक मौके से चारभांठा की ओर फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। प्रार्थी के दाहिने पैर के घुटने, जांघ और अंगूठे में गंभीर चोट आई, वहीं खिलावन कुर्रे के दाहिने पैर के घुटने के नीचे और जांघ में चोट लगी है।

पीछे आ रहे परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी बागबाहरा पहुंचाया। मामले में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 125(a) बीएनएस एवं 281 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

होम