NH-130 Potholes: 74 करोड़ रुपये की सड़क 74 दिन भी न चली, पहली बारिश में ही खुली पोल

NH-130 Potholes: 74 करोड़ रुपये की सड़क 74 दिन भी न चली, पहली बारिश में ही खुली पोल

 

देवभोग: एनएच 130 मदांगमुड़ा से देवभोग उड़ीसा बॉर्डर तक बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। सड़क का निर्माण कार्य केवल कुछ माह पहले पूरा हुआ था, लेकिन पहली बारिश में ही यह बह गई। इस घटना ने सड़क की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मदांगमुड़ा से देवभोग उड़ीसा बॉर्डर तक सड़क निर्माण पर लगभग 74 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बारिश के बाद कई हिस्सों में दरारें और डामर टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जो निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और तकनीकी मानकों की गंभीर खामियों को दर्शाती हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि NHAI की ओर से किया गया निर्माण कार्य बेहद घटिया था। सड़क निर्माण के महज तीन माह में इस स्थिति का आना मानक प्रक्रिया और गुणवत्ता की अनदेखी को स्पष्ट करता है। ग्रामीणों ने सामान्य प्रशासन विभाग से बिंदु वार शिकायत करने की योजना बनाई है।

शिकायतों में शामिल हैं:

1. सड़क निर्माण में प्रत्येक दिशा में 12 मीटर भूमि अधिग्रहण का प्रविधान था, लेकिन यह मानकों के अनुरूप नहीं किया गया।

2. मुड़ागांव और चिचिया में गरीबों के घरों और शौचालयों को तोड़ा गया, जबकि रसूखदारों के घरों को छोड़ दिया गया।

3.शहर क्षेत्र में पार्किंग टाइल्स का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हुआ।

4.सड़क का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है और इसमें दरारें आ रही हैं, जो घटिया गुणवत्ता को दर्शाती हैं।

CG News: दहेज की कार बनी विवाद की वजह, पत्नी ने पति को जमकर पीटा, पढे़ं पूरी खबर

CG News: दहेज की कार बनी विवाद की वजह, पत्नी ने पति को जमकर पीटा, पढे़ं पूरी खबर

 

बिलासपुर। वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ क्लर्क राकेश तिवारी (31) दहेज में मिली कार पत्नी को लौटाने पहुंचे तो विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी, ससुर और साले ने उनकी पिटाई कर दी। घायल क्लर्क ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राकेश तिवारी नर्मदा नगर क्षेत्र में रहते हैं। उनकी शादी 18 फरवरी को शिखा पांडेय से हुई थी। मार्च 2025 से दोनों अलग रह रहे हैं और विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। रविवार को क्लर्क दो आरक्षकों के साथ कार लौटाने पत्नी के घर पहुंचे।

कार की चाबी देने के दौरान पत्नी शिखा, ससुर सुशील और साला आकाश पांडेय ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच पत्नी ने पिटाई कर दी और सिर पर ईंट से वार किया। ससुर और साले ने भी मारपीट की। किसी तरह आरक्षकों ने बीच-बचाव किया।

पत्नी की भी FIR

इधर पत्नी शिखा ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि न्यायालय में विवाद का मामला लंबित है। कार रखने को लेकर जब उन्होंने न्यायालय के आदेश का हवाला दिया तो पति ने अभद्र व्यवहार और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime: जादू-टोने के अंधविश्वास के शक में भतीजे ने हसिया से काटा चाचा का गला, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: जादू-टोने के अंधविश्वास के शक में भतीजे ने हसिया से काटा चाचा का गला, आरोपी गिरफ्तार

 

जांजगीर चांपा: थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने जादू-टोना करने की शंका में अपने ही चाचा की धारदार हसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अकेला ही रहता था पीड़ित

जानकारी के अनुसार पाल मोहल्ला पीपल चौक चांपा निवासी राम प्रसाद पाल (67 वर्ष) शिव मंदिर में पूजा-पाठ करता था और अपने घर में अकेले ही रहता था। रिश्ते में उसका भतीजा अजीत कुमार पाल पिता रामेश्वर पाल (63 वर्ष), जो कोटाडबरी स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज परिसर में ढाबा चलाता है, आए दिन रामप्रसाद पर जादू-टोना करने का आरोप लगाता था। आरोपित अजीत कुमार का कहना था कि इसी कारण से उसका ढाबा ठीक से नहीं चलता। इसी बात को लेकर वह रामपाल से अक्सर विवाद करता और जान से मारने की धमकी देता था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

21 सितंबर की शाम करीब सात बजे रामपाल के बेटे लक्ष्मण पाल की नाबालिग बेटी किराना दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तभी उसने देखा कि उसके बड़े पापा अजीत पाल उसके दादा राम प्रसाद पाल पर धारदार हसिया से हमला कर रहे हैं। बच्ची ने तुरंत घर जाकर अपने पिता को सूचना दी। जब लक्ष्मण पाल मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था, जिसके गले और कनपटी पर गहरे घाव थे। तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। आरोपित के घर दबिश देने पर वह फरार मिला, लेकिन मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पीआईएल प्लांट के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित अजीत पाल ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रामपाल की जादू-टोना करने की शंका में धारदार हसिया से गला रेतकर हत्या की। पुलिस ने आरोपित अजीत पाल के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हसिया जब्त कर लिया है।

आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, नरसिंह वर्मन, अजय चतुर्वेदी, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, आकाश कालोसिया, जय उरांव और भूपेंद्र राठौर शामिल थे।

Geofencing Mobile App: हाजिरी में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, शिक्षकों के लिए मोबाइल पर Online Attendance देना अनिवार्य

Geofencing Mobile App: हाजिरी में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, शिक्षकों के लिए मोबाइल पर Online Attendance देना अनिवार्य

 

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में शिक्षकों के लिए मोबाइल पर आनलाइन उपस्थिति देना अनिवार्य कर दिया है। फिलहाल यह व्यवस्था महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर एवं रायगढ़ में लागू है।

विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे प्रत्येक शिक्षक द्वारा डाउनलोड कर पंजीयन करना तथा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार

इस व्यवस्था से शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकार्ड वास्तविक समय पर उपलब्ध रहेगा, जिससे विद्यालयीन अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा। गुजरात माडल से ली प्रेरणा मंत्री गजेंद्र यादव हाल में गुजरात का दौरा करके लौटे हैं और छत्तीसगढ़ में भी आधुनिक तकनीक आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करने पर बल दिया जा रहा है। उनका दावा है कि छत्तीसगढ़ का यह एप गुजरात की व्यवस्था से भी अधिक उन्नत है, क्योंकि इसमें जियो-फेंसिंग फीचर शामिल किया गया है।

बढ़ेगी पारदर्शिता

इस तकनीक के माध्यम से शिक्षक तभी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं जब वे विद्यालय के निश्चित दायरे में उपस्थित हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उपस्थिति केवल स्कूल परिसर के भीतर से ही दर्ज होगी। गुजरात में प्रयुक्त एप में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण वहां कई बार शिक्षकों की ओर से घर से ही उपस्थिति दर्ज करने जैसी गड़बड़ियां सामने आती थीं। छत्तीसगढ़ शासन ने इस अनुभव से सीख लेते हुए इस एप को और अधिक सुरक्षित तथा विश्वसनीय बनाया है।

सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में आज 11 बजे से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू देंगे विशेष चिकित्सा परामर्श

सरायपाली के ओम हॉस्पिटल में आज 11 बजे से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू देंगे विशेष चिकित्सा परामर्श

सरायपाली, क्षेत्र के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में ओम हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 को प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश साहू (MBBS, DNB, Paediatrics, PGPN) अस्पताल में परामर्श हेतु उपस्थित रहेंगे। वे सुबह 11 बजे से मरीजों को देखेंगे।

अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात शिशुओं में कई बार ऐसी स्थितियां आती हैं जब उन्हें तत्काल डॉक्टर को दिखाना आवश्यक होता है। इनमें बुखार, सर्दी-ज़ुकाम, रोने के तरीके में बदलाव, कम रोना या सामान्य से अधिक रोना, भूख कम लगना, दूध पीने की अनिच्छा, सांस लेने में तकलीफ, असामान्य मल प्रक्रिया, निमोनिया या खून की कमी जैसे लक्षण शामिल हैं। इन परिस्थितियों में देर करना शिशु के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

डॉ. राम प्रकाश साहू बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जटिल समस्याओं के विशेषज्ञ हैं और अब स्थानीय स्तर पर ही उनकी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे सरायपाली सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

ओम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बीमा कार्ड से उपचार की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बीपीएल कार्डधारी मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

यह विशेष परामर्श शिविर स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा।

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें – 07725-299360, 83700-08558

Ration Card Scam: मां और नाबालिग बेटी के अलग राशनकार्ड, डुप्लीकेट Aadhaar Card से चल रहा घोटाले का खेल

Ration Card Scam: मां और नाबालिग बेटी के अलग राशनकार्ड, डुप्लीकेट Aadhaar Card से चल रहा घोटाले का खेल

 

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच में सामने आया है कि एक ही परिवार में मां और नाबालिग बेटी के नाम पर अलग-अलग राशनकार्ड जारी किए हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के 1,800 से ज्यादा नाबालिगों के नाम पर भी अलग-अलग कार्ड बन गए हैं। जबकि इनका व्यक्तिगत राशनकार्ड नहीं बन सकता।

फर्जीवाड़े का एक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि राज्यभर में राशनकार्डों में 110 साल से अधिक उम्र के 1,806 सदस्य दर्ज पाए गए हैं। इनके नाम पर न सिर्फ वर्षों से राशन उठाया जा रहा है, बल्कि कई मामलों में स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं का लाभ भी लिया गया। सबसे अधिक शतायु सदस्य बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर और सक्ती जिलों में पाए गए हैं।

डुप्लीकेट आधार नंबर

हजारों लोगों ने डुप्लीकेट आधार नंबर का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में राशनकार्ड बनवा लिए। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेशभर में 86 हजार से अधिक राशनकार्ड डुप्लीकेट आधार नंबर से बनाए गए हैं। रायपुर में यह आंकड़ा 18 हजार से ज्यादा है। इसके बाद दुर्ग (8,809), सरगुजा (4,776), जशपुर (3,764), राजनांदगांव (3,551) और कोरबा (3,129) के साथ प्रमुख जिलों में शामिल हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि शहरी प्रवास, तेजी से हो रहा पंजीयन और बस्तियों की अधिकता इस गड़बड़ी की बड़ी वजह हो सकती है।

निष्क्रिय आधार से भी उठ रहा सरकारी राशन

खाद्य विभाग की रिपोर्ट में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि प्रदेश में 1,05,590 निष्क्रिय आधार धारकों के नाम पर राशनकार्ड बने हैं। बिलासपुर (5,841), कवर्धा (8,701), जशपुर (5,681) और रायपुर (9,356) जिलों में हजारों निष्क्रिय आधार नंबरों से राशन उठाया जा रहा था। यही नहीं, 83,872 सदस्यों ने अब तक ई-केवाईसी ही नहीं कराया है। विभाग को संदेह है कि ऐसे कई सदस्य अन्य जिलों या प्रदेशों में पहले से पंजीकृत हैं।

46 लाख सदस्य बिना e-KYC के

प्रदेश में कुल 2.73 करोड़ राशनकार्डधारी सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से 2.27 करोड़ की ई-केवाईसी हो चुकी है। 46.34 लाख का बाकी है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पांच साल से अधिक उम्र के सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी तुरंत पूरा कराया जाए। इसके लिए “मेरा ई-केवाईसी” मोबाइल एप का उपयोग अनिवार्य किया है।छह माह तक राशन नहीं उठाया तो कार्ड निरस्तखाद्य विभाग ने नए आदेश में यह प्रविधान भी जोड़ा है कि यदि कोई लाभार्थी छह माह तक राशन नहीं लेता है तो उसका कार्ड अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया जाएगा। तीन माह के भीतर सत्यापन और ई-केवाईसी के आधार पर ही कार्ड को पुनः सक्रिय किया जाएगा।

जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि खाद्य संचालनालय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि फर्जी राशनकार्डों की फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए विशेष टीम बनाएं। जिन कार्डों पर वर्षों से अवैध रूप से राशन उठाया है, उनकी वसूली की कार्रवाई भी शुरू हो सकती है। वहीं, जिन अधिकारियों या राशन दुकानों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।वर्जनशासन के आदेश के बाद भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जितने भी संदिग्ध राशन कार्ड हैं सभी को निरस्त किया जाएगा।

महासमुंद /पटेवा : ग्राम चिरको में किराना दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, रोशन साहू ने थाना पटेवा में दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद /पटेवा : ग्राम चिरको में किराना दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, रोशन साहू ने थाना पटेवा में दर्ज कराई रिपोर्ट

 

महासमुंद/पटेवा। थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम चिरको में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना ने ग्रामीणों को चौंका दिया है। ग्राम चिरको निवासी रोशन साहू, जो आईटीआई इलेक्ट्रिशियन में अध्ययनरत हैं, ने इस घटना की रिपोर्ट थाना पटेवा में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे रोशन साहू ने अपनी मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना (क्रमांक CG 06 GZ 2856) को चिरको पड़ाव स्थित तोकेश्वर पटेल के किराना दुकान, जो उस समय बंद था, के पास खड़ा किया। इसके बाद वह अपने साथी तुलसीराम साहू निवासी चिरको के साथ दवाई खरीदने ग्राम पटेवा गया।

शाम लगभग 4:00 बजे जब वे दोनों वापस लौटे तो देखा कि उक्त मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पुरानी इस्तेमाल की मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये है, किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। वाहन का इंजन नंबर PFXWPD00270 एवं चेचिस नंबर MD2A76AX4PWD26936 है।

रोशन साहू ने घटना की शिकायत थाना पटेवा में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में समय-समय पर ऐसी घटनाएँ सामने आती रहती हैं, जिससे वाहन मालिकों में चिंता व्याप्त है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील

सरायपाली ग्राम बानीगिरोला में युवक पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज

सरायपाली ग्राम बानीगिरोला में युवक पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज

 

सरायपाली, वार्ड क्रमांक 08 झिलमिला, थाना सरायपाली निवासी एक युवक पर पुराने विवाद के चलते धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ड्रायवरी का काम करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 सितम्बर की शाम लगभग 4 बजे की है। पीड़ित युवक हाट-बाजार बैदपाली के पास खड़ा था, तभी सैयद सलमान अली अपने साथी दिनेश राजपूत के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुँचा। उसने पीड़ित को पुराने विवाद का निपटारा करने की बात कहकर अपनी बाइक में बैठाया और ग्राम बानीगिरोला की ओर ले गया।

बानीगिरोला बस्ती के पास बातचीत के दौरान पहले तो सलमान ने दुश्मनी खत्म करने का दिखावा करते हुए पीड़ित को गले लगाया, लेकिन अचानक पीछे से धारदार चाकू जैसी वस्तु से उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के दाहिने कमर और बाएं जांघ में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित को हमलावर के साथी दिनेश राजपूत ने बीच-बचाव कर छुड़ाया और वापस लाया। इस पूरी घटना का प्रत्यक्षदर्शी दिनेश राजपूत ही है। घायल युवक ने सैयद सलमान अली के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल : 23 सितम्बर 2025, मंगलवार विशेष

आज का राशिफल : 23 सितम्बर 2025, मंगलवार विशेष

सूर्योदय: 🌄 ०६:२०
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१९
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:१५
चन्द्रास्त: 🌜१८:५२
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (२८:५१ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 हस्त (१३:४० से चित्रा)
योग 👉 ब्रह्म (२०:२३ से इन्द्र)
प्रथम करण 👉 बालव (१५:५१ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२८:५१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 तुला (२६:५५ से)
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४५ से १२:३३
अमृत काल 👉 ०७:०६ से ०८:५१
द्विपुष्कर योग 👉 १३:४० से २८:५१
विजय मुहूर्त 👉 १४:१० से १४:५८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१२ से १८:३६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१२ से १९:२४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४५ से २४:३३
राहुकाल 👉 १५:११ से १६:४१
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०७ से १०:३८
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३१ से ०९:१९
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२८:५१ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम २६:५६ से)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२८:५१ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
राष्ट्रीय आश्विन मास आरम्भ, चन्द्रदर्शन आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०१:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:४१ से ०७:५९
तुला – ०७:५९ से १०:२०
वृश्चिक – १०:२० से १२:३९
धनु – १२:३९ से १४:४३
मकर – १४:४३ से १६:२४
कुम्भ – १६:२४ से १७:५०
मीन – १७:५० से १९:१३
मेष – १९:१३ से २०:४७
वृषभ – २०:४७ से २२:४२
मिथुन – २२:४२ से २४:५७+
कर्क – २४:५७+ से २७:१८+
सिंह – २७:१८+ से २९:३७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:०६ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से १०:२०
रोग पञ्चक – १०:२० से १२:३९
शुभ मुहूर्त – १२:३९ से १३:४०
मृत्यु पञ्चक – १३:४० से १४:४३
अग्नि पञ्चक – १४:४३ से १६:२४
शुभ मुहूर्त – १६:२४ से १७:५०
रज पञ्चक – १७:५० से १९:१३
अग्नि पञ्चक – १९:१३ से २०:४७
शुभ मुहूर्त – २०:४७ से २२:४२
रज पञ्चक – २२:४२ से २४:५७+
शुभ मुहूर्त – २४:५७+ से २७:१८+
चोर पञ्चक – २७:१८+ से २८:५१+
शुभ मुहूर्त – २८:५१+ से २९:३७+
रोग पञ्चक – २९:३७+ से ३०:०६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334

〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी प्रसन्नता दायक रहेगा। घर मे धन धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा पर आज अधिक खर्च करेंगे। लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने की अपेक्षा बैठ कर काम करना पसंद करेंगे इससे लाभ तो होगा लेकिन कुछ लोगो की नाराजगी भी सहनी पड़ेगी। पारिवारिक दायित्व बेहतर रूप से निभाने पर बड़े बुजुर्गों के प्रशंशा पात्र बनेंगे। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा सकेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिचितों के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से रंग में भंग पड़ सकता है। लोग मन मे आलोचना करेंगे व्यवहार खराब होने के डर से दर्शाएंगे नही। संध्या के समय किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका मतलबी व्यवहार किसी ना किसी से मतभेद बढ़ायेगा। दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे एकदम सर पर आने पर ही करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष आज प्रबल रहेगा परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। काम-धंदे में आमदनी होगी पर उधारी वाले व्यवहारों में ही चली जायेगी। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान होंगे। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धर्य का परिचय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कलह मामूली बात से आरम्भ होकर गंभीर रूप ले सकती है इससे बचने के लिये आज घर मे कम ही समय बिताये। कार्य व्यवसाय में भी आज चाहकर भी मन की योजनाये पूरी नही कर सकेंगें। धन को लेकर भी किसी से कहासुनी सो सकती है। मानसिक दबाव आज कुछ ज्यादा ही रहेगा कोई अनैतिक कदम उठाने से बचे बुजुर्गो के सानिध्य में रहे अथवा आध्यात्म से जुड़े मानसिक रूप से काफी राहत मिलेगी। आर्थक दृष्टिकोण से दिन ठीक ही रहेगा फिर भी आज कुछ ना कुछ कमी अवश्य बनी रहेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद मस्ती के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी आज सहयोगी रहेगा जिससे मन की इच्छा पूर्ण करने में आसानी रहेगी। काम-धंदे के प्रति मध्यान के समय गंभीरता आएगी धन लाभ के लिए ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी सहज रूप से हो जाएगा। मध्यान बाद का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे। उत्तम भोजन वाहन उपहार सम्मान मिलने से अतिउत्साहित रहेंगे लेकिन संध्या बाद थोड़ी सतर्कता बरते आपकी किसी पुरानी गलती उजागर होने पर घर मे कलह हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के मूड में नही रहेंगे प्रातः काल से ही आराम से काम करने के चक्कर मे दिनचार्य धीमी चलेगी। परिजनों के टोकने पर ही कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। काम-धंधा बीते कल की अपेक्षा कम रहेगा आवश्यक कार्य लेदेकर पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन आय की तुलना में खर्चीला अधिक रहेगा। ना चाहकर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिये खर्च करना पड़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट याद ताजा करेगी। मध्यान बाद कही से कोई अप्रिय समाचार मिलेने से थोड़ी अफरा तफरी का माहौल बन सकता है। परिवार के बुजुर्ग आपसे मन की बात करेंगे इसकी अनदेखी ना करें अन्यथा बाद पछताना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन भर आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। परिजनों की किसी भी बात को गंभीर ना लेकर मजाक में उड़ा देंगे इससे घर का माहौल खराब होगा। घरेलू कार्यो में भी टालमटोल करने का प्रयास करेंगे बाद में मन मारकर करना ही पड़ेगा। काम धंदे में ज्यादा ध्यान नही देंगे फलस्वरूप आय भी सीमित ही आवश्यकता अनुसार रहेगी। मध्यान बाद का समय पर्यटन मनोरंजन में व्यतीत करेंगे महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति को लेकर उत्साही रहेंगी लेकिन आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। व्यवसायी वर्ग किसी नई योजना को लेकर मानसिक परेशानी में रहेंगे अभी इसपर कार्य आरंभ ना करें अन्यथा अधूरा रह जायेगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका अभिमानी स्वभाव कुछ ना कुछ गड़बड़ ही कराएगा। स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान समझना आपसी संबंधों में खटास लाएगा। लोग स्वार्थवश आपकी खुशामद करेंगे लेकिन पीठ पीछे बुराई करने से नही चूकेंगे। कार्य व्यसाय को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मेहनत की तुलना में आज लाभ कम ही रहेगा ऊपर से आकस्मिक खर्च लगे रहने से धन संबंधित परेशानियां उभरेंगी। दोपहर बाद का समय काम से अवकाश लेकर बाहर घूमने में बीतेगा स्नेहीजन का सानिध्य मिलेगा लेकिन व्यवहार में उदासीनता बनी रहेगी। परिवार के बड़ो के साथ कुछ समय अवश्य बिताये इससे आपसी गलतफहमियां दूर होंगी कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी फिर भी मेहनत से दूर भागेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मानसिक संतुलन बराबर नही रहेगा दो कामो को एक साथ करने के प्रयास में गलती होने की संभावना है। धार्मिक कार्यो में रुचि तो रहेगी लेकिन मन कही और ही भटकने से पूजा पाठ का उद्देश्य सफल नही हो सकेगा। व्यावसायिक गतिविधयां किसी अन्य के कारण धीमी रहेंगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय तो रहेगा लेकिन सहयोग की कमी रहने से अकेले विजय नही पा सकेंगे कम लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। गृहस्थ में किसी ना किसी से रूठना मनना लगा रहेगा संध्या के समय खर्च करने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। सेहत मध्यान बाद अकस्मात खराब होगी पहके से ही सतर्क रहें भोजन संबंधित नियमो का पालन करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का अधिकांश भाग सोच विचार में ही व्यर्थ होगा। आपके मन मे योजनाए तो कई लगी रहेंगी लेकिन आलस्य अधिक रहने से किसी भी योजना को साकार रूप नही दे सकेंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ कम फिर भी खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इस के कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा समाज मे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन समूह में कम बोले अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका अधिकांश समय दुविधा में बीतेगा। कार्य क्षेत्र और गृहस्त में तालमेल बैठाने में असफल रहेंगे एक काम करने के लिए किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताएगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की कामना पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे घरेलू कलह का कारण भी आज यही रहेगा। भाई बंधुओ को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगा अथवा आपको इनसे लेनी पड़ सकती है इसमे भी कुछ ना कुछ विघ्न आएंगे। आज आपका कोई भी कार्य बिना भाग-दौड़ के पूर्ण नही हो सकेगा। व्यवसाय स्थल पर प्रतिस्पर्धियों का बोलबाला अधिक रहने से अपनी योजना को विराम देना पड़ेगा। निवेश से बचें हानि के योग है। सेहत का साथ भी कम ही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन प्रातः काल से ही स्वास्थ्य संबंधित समस्या लगी रहेगी खराब स्वास्थ्य के कारण जल्दी से किसी कार्य का मन नही बनेगा लेकिन सामाजिक व्यवहारों के लिए समय निकालना ही पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन की आमद आवश्यकता से कुछ कम रहेगी फिर भी कोई कार्य धन के कारण रुकेगा नही। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ केवल स्वार्थ के लिए ही करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद अकस्मात मिलने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़: पेयजल पैकिंग प्लांट, तीन माह में 12 लाख का कारोबार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और बिहान योजना से मिली सहयोग

छत्तीसगढ़: पेयजल पैकिंग प्लांट, तीन माह में 12 लाख का कारोबार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और बिहान योजना से मिली सहयोग

महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही लखपति दीदी योजना अब उल्लेखनीय परिणाम देने लगी है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक के डूमरिया गाँव का महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह इस योजना के अंतर्गत सफलता की नई मिसाल बन गया है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और बिहान योजना के तहत “एम प्लस” नाम से पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट स्थापित करने का अवसर मिला। इस परियोजना की कुल लागत 35 लाख रुपये रही, जिसमें से 30 लाख रुपये की सहायता पीएमईजीपी से तथा 5 लाख रुपये का ऋण बिहान से प्राप्त हुआ।

स्थापना के केवल तीन माह के भीतर ही इस प्लांट से 12 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। इससे समूह को नई पहचान मिली है और पाँच से अधिक महिलाएँ लखपति बनने की ओर अग्रसर हैं।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “लखपति दीदी योजना ने हमारे जीवन में नया आत्मविश्वास भरा है। अब हम परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ ही रोजगार सृजन में भी योगदान दे पा रहे हैं।”

महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएँ न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। डूमरिया गाँव का यह प्रयास अब जिले की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।