बसना/नरसिंगपुर में अवैध महुआ शराब कारोबार का भंडाफोड़, आरोपी त्योफिल तांडी फरार

बसना/नरसिंगपुर में अवैध महुआ शराब कारोबार का भंडाफोड़, आरोपी त्योफिल तांडी फरार

 

बसना (महासमुंद), 01 अगस्त 2025:

ग्राम पंचायत नरसिंगपुर, थाना बसना क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय करने वाले आरोपी त्योफिल तांडी पिता शैलेन्द्र तांडी को गांव की सरपंच नवलीन मांझी, उपसरपंच रजनी बाघ एवं पंचगण — अंजना नंद, जशवन्ती नाग, जॉन विल्सन दास और दुष्यंत साहू द्वारा रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना सरपंच नवलीन मांझी द्वारा तत्परता से आबकारी विभाग को दी गई। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के निवास पर छापा मारा, जहां से लगभग 30 लीटर महुआ शराब, कई खाली बोतलें, पैकिंग करने की झिल्ली एवं शराब परोसने की सामग्री बरामद की गई। विभाग ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है।

बताया गया कि त्योफिल तांडी की गतिविधियों पर ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि काफी समय से नजर रखे हुए थे। वह अत्यंत चालाकी से हर बार कार्रवाई से बच निकलता था। ग्रामीणों के अनुसार, यह व्यक्ति लंबे समय से गांव की शांति और सामाजिक तानेबाने को नुकसान पहुंचा रहा है।

गौरतलब है कि पूर्व में ग्राम नरसिंगपुर एवं ग्राम जगदीशपुर के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्ति अभियान चलाया गया था, जिसमें दोनों गांवों में मुनादी कर अवैध नशा कारोबार पर रोक लगाने की अपील की गई थी। इसके साथ ही कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिस पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर सहयोग का आश्वासन दिया गया था।

सरपंच नवलीन मांझी ने कहा, “गांव को नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अपने निजी स्वार्थ के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है और ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से अपील की है कि ऐसे असामाजिक व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, सख्त सजा दी जाए ताकि गांव में शांति और अनुशासन कायम रह सके।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, ०१ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५५

सूर्यास्त: 🌅 ०७:११

चन्द्रोदय: 🌝 १२:३०

चन्द्रास्त: 🌜२३:२१

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 अष्टमी (पूर्ण रात्रि)

नक्षत्र 👉 स्वाती (२७:४० से विशाखा)

योग 👉 शुभ (२९:३० से शुक्ल)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१८:१० तक)

द्वितीय करण 👉 बव (पूर्ण रात्रि)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 तुला

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०

अमृत काल 👉 १७:४७ से १९:३४

रवि योग 👉 २७:४० से २९:३६

विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१० से १९:३१

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१० से २०:१३

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४४

राहुकाल 👉 १०:४१ से १२:२३

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:४७ से १७:२९

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:१९ से ०९:१३

होमाहुति 👉 शुक्र

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 पाताल (१८:१० तक)

चन्द्र वास 👉 पश्चिम

शिववास 👉 श्मशान में

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – चर २ – लाभ

३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग

७ – उद्वेग ८ – चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – रोग २ – काल

३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत

७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

दुर्गाष्टमी, मेला चिन्तपूर्णी चामुण्डा देवी (हि.प्र.) समाप्त, विवाहादि मुहूर्त (केवल हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के लिये) मकर-मिथुन ल० (सांय ०६:१६ से अंतरात्रि ०३:४० तक), गृहप्रवेश मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:५५ से १०:५३ तक, प्रातः ०९:११ से १०:५१ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २७:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम स्वाती नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रे, रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (ती) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:२९ से ०६:५१

सिंह – ०६:५१ से ०९:०९

कन्या – ०९:०९ से ११:२७

तुला – ११:२७ से १३:४८

वृश्चिक – १३:४८ से १६:०७

धनु – १६:०७ से १८:११

मकर – १८:११ से १९:५२

कुम्भ – १९:५२ से २१:१८

मीन – २१:१८ से २२:४१

मेष – २२:४१ से २४:१५+

वृषभ – २४:१५+ से २६:१०+

मिथुन – २६:१०+ से २८:२५+

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०५:३६ से ०६:५१

शुभ मुहूर्त – ०६:५१ से ०९:०९

रोग पञ्चक – ०९:०९ से ११:२७

शुभ मुहूर्त – ११:२७ से १३:४८

मृत्यु पञ्चक – १३:४८ से १६:०७

अग्नि पञ्चक – १६:०७ से १८:११

शुभ मुहूर्त – १८:११ से १९:५२

रज पञ्चक – १९:५२ से २१:१८

शुभ मुहूर्त – २१:१८ से २२:४१

शुभ मुहूर्त – २२:४१ से २४:१५+

रज पञ्चक – २४:१५+ से २६:१०+

शुभ मुहूर्त – २६:१०+ से २७:४०+

चोर पञ्चक – २७:४०+ से २८:२५+

शुभ मुहूर्त – २८:२५+ से २९:३६+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहने वाला है आज कार्य सफलता के साथ ही मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज अचानक वृद्धि होगी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे आलस्य भी आज हद से ज्यादा रहेगा जल्द से किसी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे परन्तु मध्यान के समय तक अधूरे कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे। तुरंत फल देने वाले कार्यो में निवेश शुभ रहेगा इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फंस सकता है। नौकरी वाले लोग आज एकांत में आराम की जिंदगी बिताना पसंद करेंगे लेकिन घरेलू कार्य आने से इच्छा पूर्ण नही हो सकेगी। महिलाये आज मनोकामना पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगी। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद उछाल आने से धन की आमद होने लगेगी आज पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। थोक के एवं जमीन के कार्य से जुड़े व्यवसायियों को आज अधिक लाभ मिलेगा। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी किसी भी कार्य मे पूर्वानुमान लगाने की खूबी सभी जगह से सम्मान दिलायेगी। आज आपको किसी विशेष प्रयोजन में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है दो पक्षो के झगड़े में भी सुलह करानी पड़ सकती है बेहतर रहेगा इस लफडो से बचे अन्यथा व्यर्थ की मानसिक उलझन होगी। काम-धंधा आज सामान्य रहेगा खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण मानसिक दुख सहेंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में कई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे परन्तु आस-पास का वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नही कर सकेंगे। घर के सदस्य आपसे किसी ना किसी कारण असंतुष्ट रहेंगे। भाई बंधुओ अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आप मानसिक उलझनों में फंसे रहेंगे। दिन को शांति से बिताने की योजना पर सगे संबंधी पानी फेर सकते है। घरेलू कार्य के साथ ही रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपकी जीवन शैली धनवानों जैसी रहेगी। दिखावे के ऊपर अधिक खर्च करेंगे इस कारण बाद में पछतावा भी होगा। कार्य व्यवसाय में पिछले दिन की अपेक्षा आज थोड़ी सुस्ती रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन सहज सुलभ होंगे। सहयोगी आज कार्यो में सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। संध्या का समय अधिक खर्चीला फिर भी आनंद दायक रहेगा। व्यसन से बचें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताना पसंद करेंगे दिन के आरंभ से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे लेकिन घर मे मेहमानों के अकस्मात आने से थोड़ी असुविधा होगी। काम-धंदे को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे मध्यान तक दौड़धूप भी करेंगे इसके बाद अधिकांश कार्य अधीनस्थ सहकर्मियों का भरोसे चलेंगे फिर भी संतोषजनक लाभ हो ही जायेगा। घरेलू कार्य आज अधिक रहने से महिलाये को थकान शारीरिक शिथिलता की शिकायत रहेगी। मित्रो को छोड़ शेष सभी से आज उदासीन व्यवहार करेंगे। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी ज्यादा समय नही देंगे इसकी जगह आज बाहर घूमना मनोरंजन ज्यादा भायेगा। परिवार के बुजुर्ग एवं संतानों के ऊपर अकस्मात खर्च होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये सुख शांति वाला रहेगा परन्तु मन की चंचलता अधिक रहने से कारोबारी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति किसी भी कार्य को सिरे नही चढ़ने देगी। आपके है-परिहास के व्यवहार के कारण लोग आपकी आवश्यक बातों को भी गंभीर नही लेंगे जिससे कार्यो में रुकावट आ सकती है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों को आवश्यकता पूर्ति हेतु खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करें। जिस कार्य को करने में असमंजस की स्थिति बने उसमे अहम को त्याग किसी अनुभवी की सलाह ले अन्यथा आज छोड़ ही दे फायदे ने रहेंगे। सेहत भी आज नरम गरम रहने से बनी बनाई योजनाए लटकी रहेंगी। स्वभाव में झुंझलाहट रहने के कारण लोग आपसे मन की बात सांझा करने से संकोच करेंगे। काम-धंधे की गति भी मंद ही रहेगी धन लाभ के लिये आज किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही होगा। धन संबंधित कार्यो में ज्यादा सावधानी बरतें धोखा होने की संभावना है। उधार आज किसी को भूल से भी ना दें। सेहत की समय पर जांच कराए।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिये सम्मान जनक परिस्थितियां बनाएगा। दिन की शुरुआत आज तुम धीमी रहेगी दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे शरीर मे प्रमाद छाया रहेगा इसके विपरीत महिलाये दैनिक कार्य जल्दी पूर्ण कर पूजा पाठ में मग्न रहेंगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज आप अधिक गंभीर रहेंगे आरंभिक मंदी के बाद बिक्री में बढ़त होगी धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। मध्यान के आस-पास किसी से आर्थिक मामलों को लेकर नोकझोंक हो सकती है गुस्से से बचे अन्यथा हानि होगी। संध्या का समय आज पूर्व नियोजित रहेगा मनपसन्द भोजन वस्त्र अलंकार वाहन सुख मिलने से रोमांचित होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त अन्य अधूरे कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा अपनी अथवा परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मध्यान तक काम करने की सोचं में डूबे रहेंगे परन्तु आलस्य में समय व्यर्थ होगा। कार्य व्यवसाय आज संभावनाओं पर टिका रहेगा आर्थिक मामलों में केवल आश्वासन से काम चलाना पड़ेगा। घरेलू खरीददारी पर खर्च होगा। मनोरंजन की कामना आज मन मे ही रह जायेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा परन्तु बीच मे कोई गलतफहमी होने से पारिवारिक सदस्य आपस मे भीड़ सकते है धैर्य का परिचय दें। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांति से बिताएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी दिनचार्य अस्त-व्यस्त रहेगी। लेकिन धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे धार्मिक स्थानों की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज भावनाओ में जल्दी भ जाएंगी किसी की भी बातो का जल्दी से विश्वास कर लेंगी इनसे काम निकालना आज बहुत आसान रहेगा। नौकरी वाले लोग अकस्मात कार्य आने से परेशान होंगे लेकिन इसका लाभ भी मिलने से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज धन की आमद सीमित रहेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों की चिंता होगी। बुजुर्ग आपके मन की कुछ बाते कहना चाहेंगे परन्तु संकोच वश कह नही सकेंगे इसका ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नही रहेंगे कार्य करते समय भी ध्यान मनोरंजन एवं आराम की ओर भटकेगा फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की आमद होने से मनचाही वस्तु पर खर्च कर सकेंगे व्यवसाइयों की पुरानी योजना पूर्ण होगी नई पर कार्य आरंभ आज ना करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व को आज बखूबी निभाएंगे इसके विपरीत महिलाये धन संचय करने पर ज्यादा जोर देंगे लेकिन अपनी बात आने पर इसे अमल नही करेंगी घरेलू आवश्यकता के साथ सुख के साधनों पर खर्च करेंगी। मध्यान बाद विपरीत लिंगीय आकर्षण बढेगा प्रेम प्रसंगों के लिए समय देंगे खर्च भी करेंगे। असंयमित खान-पान से पेट खराब होगा।

 

रायपुर : जैविक कृषि, कोदो-कुटकी और उन्नत खेती के लिए किसानों को करें जागरूक – श्री रामविचार नेताम

रायपुर : जैविक कृषि, कोदो-कुटकी और उन्नत खेती के लिए किसानों को करें जागरूक – श्री रामविचार नेताम

कृषि मंत्री ने तीन जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की

आश्रम-छात्रावासों के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की महती जिम्मेदारी अधिकारियों की – श्री नेताम

रायपुर, कृषि तथा किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिला मुख्यालय कांकेर में बालोद, धमतरी और कांकेर के अधिकारियों की बैठक लेकर दोनों विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तीनों जिलों में बीज एवं उर्वरक वितरण तथा किसानों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने जैविक कृषि, कोदो-कुटकी और उन्नत खेती के लिए किसानों के बीच इनसे संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने इस बारे में किसानों को लगातार जागरूक और प्रेरित करने को कहा। विधायक श्री आशाराम नेताम और आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सहकारी समितियों में भंडारित उर्वरकों को किसानों की मांग के अनुसार तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी फसलों को और अधिक उन्नत बनाने तथा इनसे जुड़ी योजनाओं की पहुंच सभी किसानों तक सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों से मृदा को होने वाले दुष्प्रभावों से किसानों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने युवाओं को रिफ्रेशर प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी देने को भी कहा। श्री नेताम ने मुनगा, ऑयल पॉम, कोदो-कुटकी जैसे रोजगारमूलक फसलों का क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र की जलवायु के अनुरूप मसाला वर्गीय फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आश्रम-छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की बड़ी जिम्मेदारी अधिकारियों की है। विभाग द्वारा जो दायित्व सौंपे गए हैं, उन्हें पूरी इच्छाशक्ति के साथ निभाएं। उन्होंने तीनों जिलों के सहायक आयुक्तों को हर सप्ताह 8-10 छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा वहां की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपने कलेक्टर को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों के लंबित एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने तथा पूरे परिसर में सघन पौधरोपण करने के साथ ही वहां नियमित साफ-सफाई, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, कांकेर के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी और कृषि विभाग के संचालक तथा राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अजय कुमार अग्रवाल सहित तीनों जिलों के कृषि और आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

 

CG / पंचायत सचिव जयपाल सिदार की गुमशुदगी मामले में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – सुनियोजित साजिश के तहत हुई हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

CG / पंचायत सचिव जयपाल सिदार की गुमशुदगी मामले में रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – सुनियोजित साजिश के तहत हुई हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 31 जुलाई 2025 – रायगढ़ जिले में ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार (43 वर्ष) की गुमशुदगी का मामला अब एक सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। रायगढ़ पुलिस ने इस प्रकरण में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से ही एक अन्य हत्या के मामले में जेल में बंद है।

जयपाल सिदार 7 जुलाई को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। 8 जुलाई को उनके परिजनों ने थाना लैलूंगा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने एक विशेष टीम गठित की, जिसमें साइबर सेल, लैलूंगा व धरमजयगढ़ थाना पुलिस को शामिल किया गया।

हत्याकांड की पूरी साजिश ऐसे रची गई:

जांच में पता चला कि रायगढ़ के फुटहामुडा निवासी शिव साहू ने, जो पहले से एक हत्या के केस में जेल में बंद है, पेरोल पर बाहर आकर जयपाल सिदार से पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या करवाने की योजना बनाई। इसके लिए शिव ने ₹1 लाख की सुपारी दी, और शुभम गुप्ता नामक युवक को इस काम के लिए तैयार किया।

शुभम ने अपने साथियों कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार के साथ मिलकर जून माह में ही हत्या की योजना बना ली थी। 7 जुलाई को उन्होंने जयपाल को कोतबा चलने का झांसा देकर कार में बैठाया और रास्ते में गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सिसरिंगा घाटी में फेंक दिया गया। मोबाइल को मैनपाट के जंगल में और गाड़ी को नंबर प्लेट हटाकर लाखा क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। हत्या में प्रयुक्त गमछा को भी जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

1. मदन गोपाल सिदार (19), पाकरगांव निवासी

2. शुभम गुप्ता (20), पाकरगांव निवासी

3. कमलेश यादव (19), मथपहाड़, जिला जशपुर

4. शिव साहू – मुख्य साजिशकर्ता, वर्तमान में जेल में

 

पुलिस की तेज़ और तकनीकी जांच लाई सफलता:

मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। शव की पहचान होने के बाद हत्या की पुष्टि हुई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238, 61(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी समेत पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी दक्षता से गुम इंसान का यह मामला हत्या की दिशा में पहुंचा और मुख्य आरोपियों को धर दबोचा गया।

टीम की सराहनीय भूमिका:

थाना प्रभारी लैलूंगा श्री रोहित बंजारे, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ श्री सीताराम ध्रुव, साइबर सेल व अन्य पुलिसकर्मियों की सतर्कता व सूझबूझ की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है।

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस सुनियोजित हत्या के हर पहलू को उजागर किया जा सके और न्याय सुनिश्चित हो सके।

छत्तीसगढ़: आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

छत्तीसगढ़: आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

दंतेवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज दंतेवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय अधिकारियों की आंगनबाड़ियों के संचालन, वहां की व्यवस्था के साथ-साथ कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगामी छह माह के भीतर पोषण स्तर में ठोस सुधार लाने हेतु विशेष अभियान संचालित करने, हितग्राहियों के घर-घर जाकर भेंट करने तथा पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित एवं सघन निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा इसका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जन-जागरूकता का कार्यक्रम लगातार संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची तैयार जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराए जा सकें। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आगामी छह माह पश्चात वह पुनः दंतेवाड़ा जिले का आकस्मिक दौरा कर विभागीय योजनाओं की जमीन हकीकत का मुआयना करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एसडीएम श्री मूलचंद चोपड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश सहित सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

 

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी अंचलों तक सड़कों की पहुँच से विकास की गति होगी तीव्र – मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी अंचलों तक सड़कों की पहुँच से विकास की गति होगी तीव्र – मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, सड़क परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की अधोसंरचना योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गडकरी को राज्य में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी और बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ और वनवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं, ताकि वहाँ के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर प्राप्त हो सकें।

बैठक में चर्चा हुई कि औद्योगिक क्षेत्रों तथा नवगठित जिलों में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करना राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि वे रोज़गार, निवेश और सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला भी हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण की सराहना करते हुए यह भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचलों तक सड़कों की पहुँच से न केवल विकास की गति बढ़ेगी, बल्कि इन क्षेत्रों में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन भी आएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गडकरी को “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के अंतर्गत राज्य की दीर्घकालिक रणनीति से भी अवगत कराया, जिसमें एकीकृत और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण एवं सीमावर्ती इलाकों में सड़क संपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक तक विकास की पहुँच सुनिश्चित की जा सके।

महासमुंद/बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का किया गया निरीक्षण

महासमुंद/बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का किया गया निरीक्षण

खानपान, मनोरंजन तथा स्वास्थ्य सहित दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

महासमुंद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय तथा आशा मनोविकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। प्रबंध कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानों ने बागबाहरा रोड संजय कानन के पास शासकीय बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय तथा नयापारा स्थित शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौदा) पहुंचकर उपस्थित दिव्यांग बच्चों के हालचाल जाना तथा शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में परख की साथ दिव्यांग बच्चों को दी जा रही मूलभुत सुविधाओं से भी अवगत हुए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बहुदिव्यांग विश्ेश अवासीय विद्यालय में दी जा रही सुविधा जैसे भोजन गुणवत्ता, पानी, बिजली, स्वच्छता अथवा मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तापूर्वक जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौदा) में उपस्थित दिव्यांगजनों से मुलाकात कर क्रीडा, मनोरंजन के साधन तथा सुविधाओं का भी जायजा लिया। दिव्यांग बच्चों का रहन-सहन, साफ-सफाई, भोजन एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सुविधाओं से संबंधी चर्चा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती आफरीन बानों द्वारा विशेष रूप से शासकीय बहु दिव्यांग आवासीय विद्यालय तथा घरौदा में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांग बच्चों को उचित संरक्षण व भावुकतापूर्ण देखभाल करने के निर्देश दिए।

महासमुंद/अवैध रेत जब्ती की नीलामी की जाएगी बोली की प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारंभ

महासमुंद/अवैध रेत जब्ती की नीलामी की जाएगी बोली की प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारंभ

महासमुंद, कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद द्वारा तहसील महासमुंद अंतर्गत ग्राम बरबसपुर, घोड़ारी, बड़गांव एवं बिरकोनी स्थित शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया है। जप्तशुदा रेत को बोली के माध्यम से नीलामी की जाएगी।

इस संबंध में खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रक्रिया में पात्र एवं इच्छुक बोलीदार भाग ले सकते हैं। नीलामी के लिए बोली जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 अगस्त 2025 है तथा अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को खोलने की कार्यवाही 13 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में की जाएगी। नीलामी से संबंधित नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in अथवा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।

महासमुंद/बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने सपने पूरे कर रहे है रत्ना और आकाश

महासमुंद/बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने सपने पूरे कर रहे है रत्ना और आकाश

महासमुंद, बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से निःशुल्क प्रशिक्षण कर श्रीमती रत्ना यादव और श्री आकाश यादव स्वरोजगार से अपने सपने पूरे कर रहे हैं। रत्ना और आकाश ने अपनी मर्जी से विवाह किया है। शादी के बाद जब जीवन की असल चुनौतियों ने दस्तक दी, तो दोनों की राह आसान नहीं थी। जीवन के संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने अपने लिए एक नई राह बनाई।

एक दिन अखबार में उन्होंने बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) महासमुंद द्वारा संचालित निःशुल्क फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण की जानकारी पढ़ी। बिना देर किए उन्होंने संस्थान में जाकर पंजीयन करवाया और प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने न केवल व्यावहारिक फास्ट फूड निर्माण जैसे दही पुरी, भेल पूरी, पाव भाजी, समोसा, कचौड़ी, मंचूरियन, पकौड़ा, फ्राइड राइस, बेबी कॉर्न, नूडल्स, मोमोज इत्यादि बनाना सीखा, बल्कि साथ में फूड पैकेजिंग, ग्राहक सेवा, स्टॉल नियम, साफ-सफाई, और विपणन (मार्केटिंग) की बारीकियाँ भी जानी। इसके अलावा आरसेटी द्वारा व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास वृद्धि, बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी से उन्हें अपने व्यवसाय के प्रति एक नई सोच मिली।

आकाश यादव बताते है कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और माँ जिला अस्पताल में आया का कार्य कर किसी तरह परिवार को संभाल रही थीं। आकाश को पेट्रोल पंप में काम से सिर्फ 6000 प्रति माह की आमदनी होती थी और उनकी पत्नी रत्ना के पास भी कोई विशेष योग्यता नहीं थी, जिससे अच्छी नौकरी मिल सके। परिस्थितियाँ कठिन थीं, लेकिन रत्ना और आकाश ने हार मानने के बजाय स्वरोजगार का रास्ता अपनाने का फैसला किया। वे ऐसे काम की तलाश में थे जहाँ दोनों पति-पत्नी मिलकर कुछ कर सकें।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों ने घर-परिवार से थोड़ी-थोड़ी राशि जोड़कर अपने छोटे से व्यवसाय की शुरुआत की। उन्होंने अपने स्टॉल का नाम रखा चाय बैठक, जिसे नदी मोड़, महासमुंद में शुरूआत किया। मेहनत, लगन और सीखी हुई बातों को अपने व्यवसाय में उतारते हुए आज वे हर माह 20 हजार से 25 हजार रुपए तक की आमदनी अर्जित कर रहे हैं। आकाश और रत्ना ने बताया कि वे अब अपने व्यवसाय को और बड़ा करने का सपना देख रहे हैं। वे बैंक से सहयोग प्राप्त कर स्टॉल को एक रेस्टोरेंट या चाय कैफे के रूप में विस्तार देना चाहते हैं। आकाश और रत्ना दोनों ने अपने जीवन की दिशा बदलने का श्रेय बड़ौदा आरसेटी महासमुंद को देते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर हमें यह प्रशिक्षण न मिला होता, तो शायद आज भी हम संघर्ष में उलझे रहते। आरसेटी ने हमारे आत्मविश्वास को एक नया पंख दिया है।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में धान खरीदी को मिल रहा नया आयाम

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में धान खरीदी को मिल रहा नया आयाम

भंडारण की समस्या का समाधान : 21 उपार्जन केन्द्रों में होंगे 200 आधुनिक गोदाम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में धान खरीदी को राज्य में नया आयाम मिल रहा है। इसी तारतम्य में किसानों की सुविधा एवं उपज की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धमतरी जिले के 21 धान उपार्जन केन्द्रों में 200 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण उपार्जन केंद्रों में किया जाएगा। यह कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के विशेष प्रयासों का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में 8 जुलाई को मंडी बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। मंडी बोर्ड ने प्रस्ताव को सहमति प्रदान करते हुए 30 जुलाई को कुल 268.38 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

गौरतलब है कि धान खरीदी के दौरान किसानों की उपज को सुरक्षित रखने हेतु भंडारण की सुविधा अत्यंत आवश्यक होती है। अभी तक कई उपार्जन केन्द्रों में पक्के गोदाम नहीं थे, जिससे किसानों की उपज बारिश या अन्य कारणों से खराब होने की आशंका बनी रहती थी। इस आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा स्थायी गोदाम निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मंडी बोर्ड को भेजा गया।प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने राज्य विपणन विकास निधि के अंतर्गत संशोधित वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रति गोदाम निर्माण की अनुमानित लागत 12.41 लाख रुपए तय की गई है, जिससे कुल 21 गोदामों के लिए 2 करोड़ 68 लाख 38 हजार रुपए व्यय होंगे।

उपज की सुरक्षा, व्यवस्था में पारदर्शिता

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन गोदामों के निर्माण से जिले में कुल 4200 मीट्रिक टन धान भंडारण को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इससे न केवल किसानों की उपज को नुकसान से बचाया जा सकेगा, बल्कि खरीदी व्यवस्था में भी पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी।

इन 21 स्थानों पर होंगे निर्माण

इन गोदामों का निर्माण जिले के 21 धान खरीदी केंद्र मोंगरागहन, तरसीवा, कुर्री, खरोंगा, लिमतरा, जखी अंगारा, लोहरसी, अछोटा, ढोलर, अकलाडोंगरी, पीपरछेड़ी, कंडेल, कसहीरास, डोमा, बुरानवापारा, बारगी (मोटाबर्रा), बोडा (कसही), समरलडू, कसाहीबाह, सनौरा और मंज़रा में किया जाएगा।