Teacher Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ; TET-SET परीक्षा कराएगी CG सरकार

Teacher Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ; TET-SET परीक्षा कराएगी CG सरकार

 

छत्तीसगढ़ स्कूल-कालेजों में शिक्षकों की भर्ती से पहले राज्य सरकार पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी। स्कूलों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और कालेजों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की अधिसूचना इस साल के दिसंबर 2025 तक जारी हो सकती है। साथ ही टेट परीक्षा अगले साल फरवरी 2026 में होगी। जबकि सेट परीक्षा मार्च-अप्रैल में हो सकती है।

एक बार पास करने पर आजीवन वैधता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार भर्ती परीक्षा कराने से पहले स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए पात्रता परीक्षा कराने के लिए विभागों को कहा है। TET के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के प्रस्ताव पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में अभी तक 2011, 2014, 2016, 2017, 2019 , 2022 और 2024 में TET परीक्षा हो चुकी है। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद इसकी वैधता आजीवन रहेगी। वहीं कालेजों के लिए सेट परीक्षा सातवीं बार होगी।

नकल रोकने के लिए अब मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल… CG VYAPAM ने परीक्षा के नियमों में किया बड़ा बदलाव – cg vyapam changed exam rules metal detectors will be used to prevent

30 विषयों में आयोजित होगी परीक्षा

इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग प्रक्रिया में जुटा है। सेट कराने के लिए यूजीसी से भी अनुमति लेनी पड़ती है। इसलिए यह परीक्षा देर से होगी। प्रदेश में पहली बार 2006 में सेट आयोजित हुई थी। इसके बाद 2013, 2017, 2018, 2019 और 2024 में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। UGC के अनुसार प्रदेश में हर साल सेट का आयोजन होना चाहिए।

इस बार हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मैथेमेटिकल साइंस, लाइफ साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, वाणिज्य, विधि, संस्कृत, मनोविज्ञान, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस, फिजिकल एजुकेशन और होमसाइंस जैसे मूल विषयों समेत 30 विषयों में परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव है।

स्कूलों में पांच हजार, कालेजों में 700 शिक्षकों की भर्ती को अनुमति

राज्य सरकार स्कूलों में पांच हजार और कालेजों में 700 शिक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी मिल चुकी है। भर्ती के लिए स्वीकृत पदों में सहायक प्राध्यापक के 625 पद शामिल किए गए हैं। इसी क्रम में क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इन पदों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में कुल एक लाख 88 हजार 721 शिक्षक कार्यरत हैं, जिसमें से राज्य सरकार के स्कूल में एक लाख 86 हजार 657 शिक्षक हैं। शिक्षकों के करीब 40 हजार पद खाली हैं। इसी तरह कालेजों में लगभग 2600 सहायक प्राध्यापक के पद खाली हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद टेट के लिए बढ़ी सक्रियता

एक सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट शिक्षा जगत से जुड़े हजारों शिक्षकों पर असर डालने वाला आदेश सुनाया था। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नौकरी और पदोन्नति चाहने वाले सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य होगा। यह आदेश पूरे देश के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा, लेकिन अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त स्कूलों को इसमें छूट दी गई है। जिन शिक्षकों की नौकरी में पांच साल से ज्यादा का समय शेष है, उन्हें हर हाल में टीईटी पास करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें या तो इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेनी पड़ेगी। वहीं, जिनकी सेवा अवधि पांच साल से कम है, उन्हें अपने पद पर बने रहने के लिए टीईटी देना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन अगर वे पदोन्नति चाहते हैं तो परीक्षा पास करनी होगी।

क्या है टेट-सेट? (TET SET Exam)

टेट राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा 2010 में अनिवार्य किया गया था। यह परीक्षा तय करती है कि कोई उम्मीदवार कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने के योग्य है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश से हजारों शिक्षक प्रभावित होंगे, खासकर वे जिन्हें प्रमोशन की उम्मीद थी। इसी तरह कालेजों में सेट एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जो विश्वविद्यालयों और कालेजों में सहायक प्राध्यापक बनने के लिए अनिवार्य है। इसे यूजीसी की अनुमति से प्रत्येक राज्य आयोजित करता है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सेट परीक्षा कराने का हमारा मकसद यही है कि आने वाले समय में होने वाली सहायक प्राध्यापक भर्ती में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उच्च शिक्षा से सेट कराने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही परीक्षा होगी।

बलिदानी राजा गुरु बालकदास.. छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म..

बलिदानी राजा गुरु बालकदास.. छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म..

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट
रायपुर, 21 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के इतिहास पर आधारित भव्य फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” 19 सितम्बर 2025 को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों एवं नागपुर के जैश्री टॉकीज़ में एक साथ रिलीज़ होने जा रही है। यह प्रदेश की पहली ऐतिहासिक बायोपिक है, जो अमर शहीद गुरु बालकदास जी के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदान की अमर गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है।

फिल्म में गुरु बालकदास जी की मुख्य भूमिका अभिनेता ओम त्रिपाठी ने निभाई है। साथ ही फिल्म में वरिष्ठ नेता एवं कलाकार कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, तथा कलाकार सान्या कम्बोज, नेहा शुक्ला, अमरौटिन घरियालहरे, किस कुर्रे, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. अजय सहाय आदि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म का निर्देशन आमिर पति ने किया है तथा निर्माण डॉ. जे.आर. सोनी और रविंद्र सोनी द्वारा किया गया है। संगीत निर्देशन का दायित्व हैप्पी मिश्रा ने संभाला है।

निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रदेश की जनता को अपने गौरवशाली अतीत और क्रांतिकारी संतों की परंपरा से जोड़ने का एक प्रयास है। यह फिल्म युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगी।

बसना : डॉ. सिद्धार्थ साहू करेंगे ब्रेन- स्पाइन सर्जरी अग्रवाल नर्सिंग होम में शुरू हुई उच्चस्तरीय न्यूरो सेवाएं

बसना : डॉ. सिद्धार्थ साहू करेंगे ब्रेन- स्पाइन सर्जरी अग्रवाल नर्सिंग होम में शुरू हुई उच्चस्तरीय न्यूरो सेवाएं

 

बसना। क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अब ब्रेन और स्पाइन संबंधी सभी ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे। प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू (MS, MCH – Neuro Surgery) आगामी 23 सितम्बर 2025 को दोपहर 1 बजे से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां अब ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार और ऑपरेशन किया जाएगा। इसमें हेड इंजरी और ट्रॉमा, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन टीबी, पीडियाट्रिक न्यूरो, मिर्गी का दौरा, कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइनल फ्रैक्चर, माइग्रेन (सिर दर्द), मानसिक तनाव, लकवा/स्ट्रोक, दिमागी बुखार जैसी समस्याओं का इलाज संभव होगा।

डॉ. सिद्धार्थ साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल के मरीजों को अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें उन्नत चिकित्सा सुविधा बसना में ही मिलेगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

📍स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
📞 संपर्क – 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद/सिरपुर ग्राम खमतराई में दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

महासमुंद/सिरपुर ग्राम खमतराई में दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

 

सिरपुर (महासमुंद)। थाना तुमगांव चौकी सिरपुर क्षेत्र के ग्राम खमतराई में मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खमतराई निवासी राजेश ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 सितंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने भाई धर्मेन्द्र ध्रुव के मोटर वाईंडिंग दुकान पर गया था।

राजेश ने अपनी हीरो एचएफ डिलक्स हरे रंग की मोटरसाइकिल (CG06GQ6731) कीमत लगभग 10 हजार रुपए दुकान के बाहर चाबी सहित खड़ी कर दी और घर नहाने के लिए चला गया। करीब 15 मिनट बाद जब वह लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

सरायपाली ग्राम केन्दुढार में आश्रम विवाद के दौरान उपसरपंच पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

सरायपाली ग्राम केन्दुढार में आश्रम विवाद के दौरान उपसरपंच पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

 

सरायपाली। ग्राम केन्दुढार थाना सरायपाली निवासी एक युवक ने ग्राम उपसरपंच पर गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पूर्वजों द्वारा रोड किनारे सदगुरु कबीर आश्रम के नाम से आठ एकड़ भूमि दान दी गई है। इस आश्रम की देखरेख अब तक हेमदास महंत कर रहे थे, जिनका हाल ही में 12 सितम्बर को रायपुर के बालाजी अस्पताल में निधन हो गया।

आरोप है कि उपसरपंच धनेश कुमार साहू अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तरेकेला निवासी लखनमुनि को आश्रम में बैठाना चाहता था। इस संबंध में उपसरपंच ने 20 सितम्बर की सुबह 10 बजे गांव में बैठक बुलाई थी। बैठक में जब पीड़ित ने अपनी बात रखी, तो किसी ने उसकी बात सुननी उचित नहीं समझी। जैसे ही वह वहां से जाने लगा, उपसरपंच ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाल व गर्दन पर थप्पड़ और मुक्कों से हमला कर दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में फागुलाल डडसेना, मोहन चौहान, डोंगर सिंह साहू तथा दुबेलाल साहू के मौजूद रहने की बात कही गई है।

पीड़ित का कहना है कि गाली-गलौज व मारपीट से उसे मानसिक और शारीरिक कष्ट हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धारा 111(5)(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत प्रकरण कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिथौरा में पुरानी रंजिश पर महिला से मारपीट, सिर पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज 

पिथौरा में पुरानी रंजिश पर महिला से मारपीट, सिर पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज

 

पिथौरा (महासमुंद) वार्ड क्रमांक 12 रानीसागर पारा पिथौरा निवासी एक महिला ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 सितंबर की शाम करीब 5.15 बजे पुरानी मछली बाजार से सब्जी खरीदकर लौटते समय रास्ते में समीर देवार और दीवान देवार ने उस पर और उसकी देवरानी पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपी स्वीपर कॉलोनी की ओर से लोहे की रॉड लेकर आए और पुरानी लड़ाई-झगड़े को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसकी देवरानी रानी देवार के सिर और पीठ पर रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा। बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता को भी समीर देवार ने रॉड से उसके दाएं हाथ में चोट पहुंचाई।

घायल रानी देवार को पहले शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में वह जिला अस्पताल में भर्ती है।

महिला की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा पुलिस ने धारा 109-बीएनएस, 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस, 351(3)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद रावणभाठा में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद रावणभाठा में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

 

महासमुंद। वार्ड नंबर 25 कुम्हार पारा निवासी एक युवक पर रावणभाठा स्थित कृष्णा मंदिर के सामने देर रात जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने बताया कि वह 20 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे शास्त्री चौक से अपने दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह कृष्णा मंदिर के सामने पहुंचा तो वहां काजू, लक्की सहित कुछ लोग बैठे थे। इनमें से काजू नामक युवक (निवासी – उड़ीसा पारा) ने उसे देखकर अभद्र गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने हाथ-मुक्कों और किसी नुकीली वस्तु से उस पर हमला किया, जिससे उसके दाढ़ी के पास चोट आई। किसी तरह बचकर वह वहां से भागा और अपने दोस्त सियाराम साहू को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यह अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(3)-BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

बसना /चौकी भंवरपुर पुलिस ने कारवाई: एक महिला 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

बसना /चौकी भंवरपुर पुलिस ने कारवाई: एक महिला 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

 

महासमुंद। चौकी भंवरपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक महिला को 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 सितंबर 2025 को चौकी प्रभारी आरक्षक 597 राजेश सोनी हमराह स्टाफ आरक्षक 709 एवं 602 के साथ ग्राम भंवरपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भंवरपुर निवासी मनटोरी बाई कालसा (उम्र 30 वर्ष, पति तिजराम कालसा) अपने बाड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है।

सूचना पर पुलिस दल ने गवाहों भुनेश्वरी भोई और समेलाल भोई को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से सफेद रंग के 15 लीटर वाले प्लास्टिक डिब्बा में करीब 7 लीटर (7000 एमएल) अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1400 रुपए आंकी गई।

बरामद शराब को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी महिला से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला अजमानतीय होने से आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई है। आगे की विवेचनाजारी है।

CG Weather Update: प्रदेश में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश

CG Weather Update: प्रदेश में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश

 

छत्तीसगढ़ मानसून की वापसी से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 60.0 मिमी वर्षा राजनांदगांव में रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुख्य वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

राजनांदगांव 60.0 मिमी, गंडई और भानुप्रतापपुर 50.0 मिमी, बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा 40.0 मिमी, लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा 30.0 मिमी, नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुंदा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गूकोंदल, सहसपुरलोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंडरिया 20.0 मिमी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है। इससे प्रदेश में वर्षा का असर बढ़ेगा।

होगी इन हिस्सों में बारिश

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना भी है। राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, २२ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१९, सूर्यास्त: 🌅 ०६:२०

चन्द्रोदय: 🌝 ०६:२०,चन्द्रास्त: 🌜१८:२५

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 प्रतिपदा (२६:५५ से द्वितीया)

नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (११:२४ से हस्त)

योग 👉 शुक्ल (१९:५९ से ब्रह्म)

प्रथम करण 👉 किंस्तुघ्न (१४:०६ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२६:५५ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कन्या ,चंद्र 🌟 कन्या

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४५ से १२:३४

विजय मुहूर्त 👉 १४:११ से १४:५९

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१३ से १८:३७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१३ से १९:२५

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४६ से २४:३३

राहुकाल 👉 ०७:३६ से ०९:०७

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:३८ से १२:०९

दुर्मुहूर्त 👉 १२:३४ से १३:२२

होमाहुति 👉 सूर्य

दिशाशूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (११:२४ तक)

अग्निवास 👉 पृथ्वी (२६:५५ तक)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 श्मशान में (२६:५५ से गौरी के साथ)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग

५ – उद्वेग ६ – चर ७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ

५ – उद्वेग ६ – शुभ ७ – अमृत ८ – चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

आश्विन शुक्ल पक्ष आरम्भ, शारदीय नवरात्रि आरम्ध (घटस्थापना), अग्रसेन जयन्ती, मातामह मातामही श्राद्ध, मेला कैलादेवी (राज.) आरम्भ, सूर्य दक्षिण गोलिय गति आरम्भ, व्यवसाय आरम्भ+ वाहन क्रय विक्रय मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:१८ से १०:४९ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ११:२४ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या – २९:४५ से ०८:०३

तुला – ०८:०३ से १०:२४

वृश्चिक – १०:२४ से १२:४३

धनु – १२:४३ से १४:४७

मकर – १४:४७ से १६:२८

कुम्भ – १६:२८ से १७:५४

मीन – १७:५४ से १९:१७

मेष – १९:१७ से २०:५१

वृषभ – २०:५१ से २२:४६

मिथुन – २२:४६ से २५:०१+

कर्क – २५:०१+ से २७:२२+

सिंह – २७:२२+ से २९:४१+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०८:०३

रज पञ्चक – ०८:०३ से १०:२४

शुभ मुहूर्त – १०:२४ से ११:२४

चोर पञ्चक – ११:२४ से १२:४३

शुभ मुहूर्त – १२:४३ से १४:४७

रोग पञ्चक – १४:४७ से १६:२८

शुभ मुहूर्त – १६:२८ से १७:५४

मृत्यु पञ्चक – १७:५४ से १९:१७

रोग पञ्चक – १९:१७ से २०:५१

शुभ मुहूर्त – २०:५१ से २२:४६

मृत्यु पञ्चक – २२:४६ से २५:०१+

अग्नि पञ्चक – २५:०१+ से २६:५५+

शुभ मुहूर्त – २६:५५+ से २७:२२+

रज पञ्चक – २७:२२+ से २९:४१+

शुभ मुहूर्त – २९:४१+ से ३०:०६+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में खराब स्वास्थ्य के कारण प्रत्येक कार्यो में विलंब होगा लेकिन धीरे धीरे सुधार आने के बाद कार्य व्यवसाय के प्रति गंभीरता आएगी। मध्यान बाद मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग है व्यवहारिकता पर अधिक ध्यान दें आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ना ले जाये। धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नही दे सकेंगे देवदर्शन के योग है। परिजन आपका ख्याल रखेंगे लेकिन बदले में कुछ मांग भी की जा सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु आज आप केवल आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता देंगे जिससे मध्यान तक कि गई मेहनत संध्या तक आशाजनक लाभ के रूप में मिलेगी। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। सहकर्मी भी पूर्ण सहयोग करेंगे जिससे अधिकांश कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। धन की आमद पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक वातावरण में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन आता रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि की योजना बनेगी शीघ्र ही इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके स्वभाव में तल्खी रहेगी। व्यवहार में रूखापन एवं बात बात में क्रोध करने की आदत के कारण आसपास का वातावरण खराब होगा साथ ही सरलता से बन रहे कार्यो को खुशामद करके बनाना पड़ेगा। फिर भी मध्यान तक स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी महत्त्वपुर्ण कार्य मे ढील ना दें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। सहकर्मियों से मामूली बात पर उलझना भविष्य के लिये अहितकर रहेगा स्वभाव को संभाले देख भाल कर ही अपनी प्रतिक्रिया दें। व्यवसाय में निवेश आज ना करें पुराने वादों को पूर्ण करने पर जोर दें सामाजिक क्षेत्र पर अति आवश्यक होने पर ही योगदान दें। मध्यान बाद परिजन हानि होने से चिंतित रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ देकर जाएगा दिन के पूर्वार्ध में घर एवं कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी इससे होने वाले लाभ में कुछ कसर भी रह सकती है। नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे इससे प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आर्थिक मामलों को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी फिर भी विलम्ब नही होने देंगे। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे लेकिन धन संबंधित कामनाये अधिक रहेंगी। मध्यान तक कार्य क्षेत्र पर परिश्रम की अधिकता रहेगी इसके बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा यह क्रम संध्या बाद तक रुक रुक कर चलता रहेगा। संध्या के समय कहीं से अचनाक लाभदायक समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे इसमे विघ्न भी आ सकते है। सहकर्मी कुछ अनैतिक माग कर सकते है इससे थोड़ी देर के लिए दुविधा होगी। मध्यान बाद का समय अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा लेकिन सतर्क रहें हित शत्रु कोई गड़बड़ कर सकते है। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी साथ ही सामाजिक जीवन मे भी चहल पहल बढ़ेगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगो के साथ भेंट सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलायेगी लेकिन घर मे इसके विपरीत वातावरण रहेगा। परिजनों को प्रसन्न रखना मुश्किल भरा रहेगा कोई ना कोई सदस्य अकारण ही नाराज होगा। कार्य व्यवसाय को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन दोपहर बाद से परिणाम आपके किये आनंदकारी रहेंगे। धन की आमद आज अच्छी होगी भविष्य के लिए भी नए कार्य मिलेंगे। आज आप मन चाही वस्तुओ पर खर्च कर सकेंगे धन संचय भी होगा। संध्या का समय थकान वाला फिर भी दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। परिजनों के आगे मौन ही रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप दिन के आरंभिक भाग में संभावित लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे। मध्यान से पहले पुरानी योजनाओं से धन लाभ भी होगा लेकिन आज नए कार्यो में धन ना फसाये भविष्य में हानि होने की संभावना है। अतिआवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। मध्यान बाद किसी से धन संबंधित मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है धैर्य का परिचय दे अन्यथा स्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। अनैतिक सरकार विरोधी कार्य से बचें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे लेकिन अपने स्वार्थ हेतु आज किसी भी दलील को नही मानेंगे। संध्या का समय खर्चीला रहेगा। मानसिक रूप से अशान्त रहने के कारण मनोरंजन में रुचि नही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के पूर्वार्ध में आपका ध्यान आध्यात्मिक कार्यो में ज्यादा रहेगा अप्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ आज आपको अवश्य मिलेगा। मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे। परोपकार की भावना आज थोड़ी कम ही रहेगी तंत्र मंत्र दान के कार्य करेंगे लेकिन केवल स्वार्थ के लिए ही। काम काज के प्रति नीरसता रहेगी लेकिन मध्यान बाद सफलता का स्वाद चखने के साथ ही धन कमाने की लालसा बढ़ेगी। सरकारी उलझनों से बचने के लिये कागजी कार्यो को आज दुरुस्त रखें ऋण के लिए आवेदन करना आज शुभ रहेगा। धन लाभ संध्या के समय होगा इसके पूर्वनिर्धारित होने से उत्साह नही रहेगा। अन्य छोटे मोटे लाभ भी लगे रहेंगे लेकिन खर्च अधिक रहने से दिखेंगे नही।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। लेकिन आज लाभ कमाने के लिए मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा व्यवहारिकता के बल पर आज अन्य लोगो की अपेक्षा ज्यादा फल पाने के हकदार रहेंगे। आज आप हाथ आये काम को किसी भी प्रकार जाने नही देंगे। नौकरी पेशा भी लेदेकर काम अधूरा छोड़ने की जगह पूरा करने के पक्ष में रहेंगे। मध्यान बाद भविष्य के खर्चो को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे इनसे बचना ही बेहतर रहेगा अन्यथा भविष्य के लिये नई समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी वाले लोग आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे किसी की फटकार सुनने के बाद ही गंभीरता धारण करेंगे। सेहत कुछ नरम रहेगी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज भी दिन का आधा भाग बेचैनी में बीतेगा। दिन के आरंभ से ही मन में कोई डर रहेगा। आर्थिक उलझने सुलझने की संभावना नही दिखने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे थोड़ा धैर्य रखें जदबाजी में कोई गलत निर्णय ना लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित की सहायता से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक तेजी आएगी लेकिन प्रतिस्पर्धा आज अधिक रहने के कारण शारीरिक एवं बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संध्या का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी। आपके कृपण व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन का प्रथम भाग सभी कार्यो में विजय दिलाएगा जिस भी काम को हाथ मे लेंगे उसमे से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य कमाएंगे। सरकारी कार्यो में भी आज ले देकर विजय मिलेगी। नौकरी वाले लोग ज्यादा भार उठाने के मूड में नही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग भी बड़े कामो में ढील देंगे आगे सरकाने के पक्ष में रहेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति प्रतिकूल होने लगेगी सेहत भी साथ नही देगी मौसमी बीमारियों का प्रकोप अकस्मात ही जकडेगा आवश्यक कार्यो में मध्यान रहते पूर्ण करने का प्रयास करें। परिजन आपके स्वभाव में आये परिवर्तन से रुष्ट होंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि के कारण दर्शाएंगे नही। लंबी यात्रा से बचे हानिकर रहेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️