महासमुंद : महानदी क्षेत्र मे कलेक्टर के निर्देश पर छापेमारी, अवैध उत्खनन में प्रयुक्त वाहन जब्त

 


महासमुंद, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम केडियाडीह तहसील के महानदी क्षेत्र में अवैध रूप से अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन जप्त किया गया। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।


खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के

खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

महासमुंद सांकरा : लोअर जोंक बैराज योजना में नई पहल, देवसराल व सांकरा के किसानों को मिला मुआवजा

महासमुंद सांकरा : लोअर जोंक बैराज योजना में नई पहल, देवसराल व सांकरा के किसानों को मिला मुआवजा

सांकरा : लोअर जोंक बैराज योजनान्तर्गत देवसराल माइनर निर्माण हेतु लंबित 29 भू-अर्जन प्रकरण का हुआ भुगतान

महासमुंद, 22 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा जिले के जल संसाधन विभाग अंतर्गत बसना उपसंभाग की लोअर जोंक बैराज योजना के अंतर्गत देवसराल माइनर निर्माण हेतु लंबित भू-अर्जन प्रकरण का भुगतान प्रारम्भ हो गया है।
जल संसाधन के कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत अब तक देवसराल एवं सांकरा ग्राम के 29 किसानों को 48.86 लाख रुपये की राशि का भुगतान

किया जा चुका है, वहीं शेष किसानों का मुआवजा भी शीघ्र ही प्रदान कर दिया जाएगा। बसना विधानसभा विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन से यह भुगतान अल्प समय में हो पाया। इस पर किसानों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधायक श्री सम्पत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन में केवल एक साल के भीतर ही प्रकरण को सुलझाकर मुआवजा दिलाया गया है, जिससे उनकी आर्थिक चिंताओं का समाधान हुआ है।

23 सितम्बर को सरायपाली में लगेगा नर्सिंग अग्रवाल होम का स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टर आईडीबीआई बैंक के पास,

23 सितम्बर को सरायपाली में लगेगा नर्सिंग अग्रवाल होम का स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टर आईडीबीआई बैंक के पास,

सरायपाली। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम, बंसना के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी अपनी सेवाएँ देंगे। इससे नगर एवं आसपास के ग्रामीण मरीजों को घर के नजदीक ही परामर्श और उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

आयोजकों के अनुसार यह विशेष परामर्श शिविर कल 23 सितम्बर 2025, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड आईडीबीआई बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी।

इस दौरान मरीजों को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से परामर्श मिलेगा। इनमें डॉ. एन.एस. पटानी (MD Skin) – चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ, डॉ. महेन्द्र धवने (MS ENT) – नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. अमित अग्रवाल (MBBS, DCH) – शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।

इस पहल से सरायपाली एवं आसपास के मरीजों को उचित समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पंजीयन हेतु संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं: 93036-23130, 77730-86100 और 91743-35366

Navratri Puja: नवरात्र में इस पूजन विधि से पूरी होती है मनोकामना, हर दिन लगता है अलग-अलग भोग

Navratri Puja: नवरात्र में इस पूजन विधि से पूरी होती है मनोकामना, हर दिन लगता है अलग-अलग भोग

 

शारदीय नवरात्र का काफी महत्व है। जो कलश स्थापन के साथ आज सोमवार से आरंभ हो रहा है। नवरात्र पूजन में सभी दिनों का अलग- अलग महत्व (Navaratri puja rules) है।

नौ दिनों में देवी के नौ रूप के पूजन के साथ पूजन सामग्री व फूल व नवैद्य का भी अलग-अलग महत्व है। कलश स्थापन के साथ जयंती बोने की परंपरा है। जिसमें जौ की विशेष महत्ता है।

वहीं पहले दिन देवी के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होती है। भोजुआ दुर्गा मंदिर के आचार्य पंडित दामोदर झा के अनुसार प्रथम रूप के पूजन में लाल व कावेरी पुष्प, लाल चंदन, सुगंध व नवैद्य में गाय के घी का विशेष महत्व होता है।

इनके पूजन से नवरात्र साधना की यात्रा शुरु होती है। ये देवी सभी भौतिक इच्छाओं को पूर्ण करती हैं और इससे जिंदगी में पूर्णता का अनुभव कर सकते हैं।

वहीं दूसरे दिन मंगलवार को दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। जिसमें पुष्प चंदन, धूप के अलावा नवैद्य में चीनी व गुड़ का विशेष महत्व है। इनके पूजन से सुख- शांति मिलती है।

तीसरे दिन बुधवार को तीसरे रूप चंद्रघंटा की पूजा में पूजन की अन्य सामग्री के साथ गाय के दूध का विशेष महत्व है। इनके पूजन से मानव के कष्टों का निवारण व पराक्रम में वृद्धि होती है।

चौथे दिन गुरुवार को देवी के चौथे रूप कुष्मांडा की पूजा होती है। जिसमें लाल पुष्प व अन्य सामग्री के साथ नवैद्य में मालपुआ का विशेष महत्व है। इनके पूजन व अराधना से पुत्र धन व यश में वृद्धि होती है। इसबार नवरात्र में तिथि वृद्धि है। चतुर्थी तिथि पूजन दो दिन है। इसलिए गुरुवार के साथ शुक्रवार को भी मां कुष्मांडा की पूजा- अर्चना होगी।

तिथि के आधार पर नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को देवी के पांचवें रूप स्कंद माता की पूजा होगी। जिसमें श्वेत व पीला पुष्प व अन्य सामग्री के साथ नवैद्य में केला का होना आवश्यक है। इनके पूजन से इच्छापूर्ति व मोक्ष की प्राप्ति होती है।

छठे दिन रविवार को देवी के छठे रूप मां कात्यायनी की पूजा होगी। इनके पूजन में शहद का विशेष महत्व है। इनके पूजन से मन वांक्षित फल की प्राप्ति व समृद्धि मिलती है।

सातवें दिन सोमवार को सातवें रूप कालरात्री की पूजा होगी। इनके पूजन में लाल पुष्प के साथ नवैद्य में गुड़ आवश्यक है। इनके पूजन से अग्नि, जल शत्रु सहित सभी भय का नाश होता है।

वहीं आठवें दिन मंगलवार को देवी के आठवें रूप महागौरी की पूजा होगी। इनके पूजन में कमल का फूल व गाय के घी का विशेष महत्व है। इनके पूजन से मन वांक्षित फल व आयु की प्राप्ति होती है।

वहीं नवमी के दिन बुधवार को देवी के नवम रूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है। जिसमें द्रोण पुष्प यानी शुंभा के फूल के साथ धान के लावे का महत्व है। इनके पूजन से मानव के सभी कार्यों की सिद्धि होती है।दुर्गा सप्तशति का पाठ भी आवश्यकनवरात्र में देवी के सभी रूपों के पूजन के साथ दुर्गा सप्तशति का पाठ भी आवश्यक है।

इस पाठ से मां दुर्गा का आशीर्वाद रूपी कवच प्राप्त होता है और दुख, कष्ट व अमंगल से रक्षा होती है। पाठ करने के पूर्व दुर्गा सप्तशति पुस्तक का पंचोपचार पूजन भी आवश्यक है।

जिसमें अक्षत, जल, चंदन, पुष्प, धूप, नवैद्य अर्पित कर श्रद्धा भाव से दोनों हाथ से पुस्तक को उठा मस्तक में स्पर्श कर पाठ आरंभ करना चाहिए। पाठ उपरांत क्षमा प्रार्थना पाठ बाद आरती भी अनिवार्य है।

सरायपाली बसना: आश्रम के महंत मृत्यु के बाद उत्तराधिकार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कबीर आश्रम मे 8 एकड़ जमीन – उत्तरप्रदेश निवासी और स्थानीय दोनों ओर से मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली बसना: आश्रम के महंत मृत्यु के बाद उत्तराधिकार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कबीर आश्रम मे 8 एकड़ जमीन – उत्तरप्रदेश निवासी और स्थानीय दोनों ओर से मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली : उत्तराधिकार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कबीर आश्रम मे 8 एकड़ जमीन उत्तरप्रदेश निवासी और स्थानीय दोनों ओर से मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज

कबीर आश्रम केन्दुढार में उत्तराधिकार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली (महासमुंद)। ग्राम केन्दुढार स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में महंत हेमदास की 12 सितम्बर 2025 को रायपुर के बालाजी अस्पताल में मृत्यु हो जाने के बाद आश्रम की देखरेख और उत्तराधिकारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में दो अलग-अलग पक्षों ने थाना सरायपाली में मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई है।

पहली शिकायत ग्राम केन्दुढार निवासी एक युवक ने दर्ज कराई है, जिसने बताया कि वह स्नातक तक पढ़ाई किया है और वर्तमान में सरायपाली में खालसा केबल विजन में काम करता है। उसके पूर्वजों ने रोड किनारे आठ एकड़ भूमि कबीर आश्रम हेतु दान की थी। आश्रम की देखरेख महंत हेमदास करते थे। उनकी मृत्यु के बाद गांव का उपसरपंच धनेश कुमार साहू अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तरेकेला निवासी लखनमुनि को आश्रम में बैठाना चाहता था। इस संबंध में उपसरपंच ने 20 सितम्बर की सुबह 10 बजे गांव में मीटिंग रखी थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह मीटिंग में अपनी बात रखने पहुंचा तो उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं था। इसके बाद जब वह मीटिंग से जाने लगा तो उपसरपंच धनेश साहू ने मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाल व गर्दन पर दो-तीन थप्पड़ तथा मुक्का मारकर अपमानित किया। इस घटना को मीटिंग में मौजूद फागुलाल डडसेना, मोहन चौहान, डोंगर सिंह साहू और दुबेलाल साहू ने देखा-सुना। शिकायतकर्ता ने परिवार से राय लेकर दर्द अधिक होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दूसरी ओर, संतकबीरनगर उत्तरप्रदेश निवासी एक व्यक्ति, जो मंदिर कबीरदास आश्रम ग्राम हरपुर (थाना महुली, जिला संतकबीरनगर) में रहता है, उसने बताया कि महंत हेमदास की मृत्यु की सूचना मिलने पर डिग्रीलाल साकरे और रामकुमार साकरे के कहने पर 19 सितम्बर को केन्दुढार कबीर आश्रम में आकर रहने लगा।

उसका आरोप है कि 21 सितम्बर की सुबह लगभग 10:30 बजे मनीष विशाल, खिलेश दास और घनश्याम चौहान उसके पास आए और कहा कि “तुम यहां क्यों आए हो, आश्रम से भाग जाओ, नहीं भागोगे तो जान से मारे जाओगे।” इसके बाद तीनों ने आरोप लगाया कि वह मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहा है और मोबाइल छीनकर उसमें से रिकॉर्डिंग डिलीट कर दिया और पूरा मोबाइल फॉर्मेट कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार मौके पर उपस्थित उपसरपंच धनेश साहू ने लखनमुनि को फोन पर बुलाया। लखनमुनि के आने पर उक्त तीनों ने फिर से गाली-गलौज कर मां-बहन की गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कनपटी, सिर और पीठ में भी उन्होंने मारपीट की। इस घटना को कृष्णा दास, भोलानंद साकरे और सूरज प्रकाश वैष्णव ने देखा-सुना है।

दोनों ही शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल थाना सरायपाली पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime: चार दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, घरवालों से नाराज होकर निकला था

CG Crime: चार दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, घरवालों से नाराज होकर निकला था

 

बिलासपुर: कोटा क्षेत्र के ग्राम गनियारी से गायब युवक की लाश चार दिन बाद देवरीखुर्द स्टापडेम के पास मिली है। आसपास के लोगों की मदद से शव पानी से निकलवाया गया। रविवार को पीएम नहीं होने के कारण शव चीरघर में रखवा दिया गया है। पुलिस स्वजन से पूछताछ कर रही है। इससे युवक के घर निकलने और पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

कंप्यूटर सेंटर चलाता था

कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाले यतेंद्र गुप्ता (37) गांव में ही कंप्यूटर सेंटर चलाते थे। गुरुवार को वे घर पर बिना बताए कहीं निकल गए। रातभर घर नहीं आने के कारण दूसरे दिन स्वजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। साथ ही इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी गई। इस पर कोटा पुलिस ने गुम इंसान कायम कर युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक के मोबाइल का अंतिम लोकेशन सरकंडा क्षेत्र में मिला। इसके आधार पर पुलिस की टीम और स्वजन सरकंडा में युवक की तलाश कर रहे थे।

आधार कार्ड से हुई पहचान

युवक के गायब होने की जानकारी आसपास के थानों में भी दी गई। इधर रविवार की सुबह देवरीखुर्द स्थित स्टापडेम के पास लोगों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर तोरवा पुलिस के जवान वहां पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया गया।

उसके पास मिले आधार कार्ड से पता चला कि युवक गनियारी का रहने वाला है। स्वजन को बुलाकर युवक की पहचान कराई गई। इसके बाद शव चीरघर भेज दिया गया। रविवार को पीएम नहीं होने के कारण शव चीरघर में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

CG Fraud Case: बिल्डर सिंघानिया के नाम से 8.70 लाख रुपये की ठगी, बैंक अधिकारी को बनाया निशाना

CG Fraud Case: बिल्डर सिंघानिया के नाम से 8.70 लाख रुपये की ठगी, बैंक अधिकारी को बनाया निशाना

 

रायपुर: आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ओवरसीज बैंक टाटीबंध शाखा से धोखाधड़ी कर 8 लाख 70 हजार रुपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली गई। रकम बैंक ऑफ इंडिया के खाते में भेजकर आगे कोटक महिंद्रा बैंक कोलकाता के खाते में डाल दी गई। इसके बाद पैसा वहां से सोना खरीदने में उपयोग कर लिया गया।

कंपनी का डायरेक्टर बताकर किया कॉल

इस मामले में बैंक की सहायक प्रबंधक अमकी मुर्मू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ठगों ने खुद को सिंघानिया बिल्डकॉन प्रा.लि. का डायरेक्टर बताकर मोबाइल और व्हाट्सएप कॉल के जरिए बैंकिंग दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर और सील लगाकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया।

शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को बैंक प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान ठग ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए कॉल किया और बड़ी एफडी कराने की बात कहकर भरोसा दिलाया। इसके बाद कंपनी के खाते से अवतार सिंह नामक व्यक्ति के बैंक खाते में 8.70 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करवा लिया।

BNS के तहत केस दर्ज

जब बैंक अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन से पुष्टि की गई तो यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया। रकम पहले बैंक ऑफ इंडिया में ट्रांसफर की गई और वहां से कोटक महिंद्रा बैंक के सेंको गोल्ड लिमिटेड नामक मर्चेंट अकाउंट में डालकर सोना खरीदा गया।

प्रकरण में आमानाका थाना पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 340(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी खाताधारक अवतार सिंह और मोबाइल धारक की तलाश की जा रही है।

रायपुर के जूक क्लब में खूनी झड़प: युवक पर पिस्टल के बट से हमला करने का आरोप, गंभीर रूप से घायल

रायपुर के जूक क्लब में खूनी झड़प: युवक पर पिस्टल के बट से हमला करने का आरोप, गंभीर रूप से घायल

 

रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड स्थित जूक क्लब में देर रात मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी। आरोप है कि भिलाई के रहने वाले प्रखर चंद्राकर और पुलकित चंद्राकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अज्जू पांडे नामक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

युवक गंभीर रूप से घायल

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने न केवल लाठी-डंडों से बल्कि पिस्टल के बट से भी वार किया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना की जड़ में दोनों पक्षों के बीच की पुरानी रंजिश है, जिसे लेकर क्लब परिसर में विवाद बढ़ा और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल युवकों की पहचान स्पष्ट हो चुकी है और उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। वहीं घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

CG सरायपाली : दोस्तों के साथ  ढाबे में भोजन के बाद युवक की मौत का आरोप, बसना के ढाबा से सेम्पल लेकर खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

CG सरायपाली : दोस्तों के साथ  ढाबे में भोजन के बाद युवक की मौत का आरोप, बसना के ढाबा से सेम्पल लेकर खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

सरायपाली (महासमुंद)। बरसात के मौसम में दूषित भोजन और फूड प्वाइजनिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच सरायपाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि ढाबे में भोजन करने के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, घटना 28 अगस्त 2025 की है। बसना-नेशनल हाईवे 53 पर स्थित बिहार यूपी ड्राइवर ढाबा में परसोदा लुकापारा निवासी कन्हैया चौधरी अपने छह साथियों के साथ भोजन करने पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने ढाबे में मलाई रोटी खाई थी।

भोजन करने के अगले ही दिन 29 अगस्त को कन्हैया चौधरी, भुवन प्रसाद पटेल और दिनेश सिदार की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई। भुवन प्रसाद और दिनेश इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, लेकिन कन्हैया चौधरी की हालत गंभीर बनी रही।

पहले उन्हें सरायपाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। करीब 12 दिनों तक चले इलाज के बाद भी डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके और 15 सितंबर को उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप

मृतक के जीजा नरसिंह नायक ने कहा—
“कन्हैया की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है। हमने जिला प्रशासन से इस मामले में कड़ी जांच की मांग की है।”

ढाबा संचालक का पक्ष

ढाबा संचालक शम्भू सिंह ने कहा—
“यहां रोजाना कई लोग खाना खाते हैं। इससे पहले कभी किसी ने इस तरह की शिकायत नहीं की।”

विभाग का बयान

खाद्य एवं औषधि विभाग की अधिकारी ज्योति भानु ने बताया—
“खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की शिकायत हमें मिली है। हमने ढाबे में बने सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

छत्तीसगढ़ शिक्षा के मंदिर में शराब का नशा… नशे में स्कूल पहुंची हेडमास्टर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ शिक्षा के मंदिर में शराब का नशा… नशे में स्कूल पहुंची हेडमास्टर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

 

जांजगीर-चांपा: शासकीय प्राथमिक शाला लेवई, विकासखंड बलौदा में पदस्थ विद्यालय की प्रधान पाठक हीरा पोर्ते गुरूवार को शराब के नशे में विद्यालय पहुंची थी। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला लेवई का निरीक्षण किया।

तत्काल प्रभाव से निलंबित

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी में यह पुष्टि हुई कि विद्यालय की प्रधान पाठक हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं। प्रधान पाठक की इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए हीरा पोर्ते को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है।

BEO-BRC को भी कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर ने मानिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आदतन शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रारंभ की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।