थाना बलौदा/ग्राम गुंचाडीह से आ रहा युवक सिरपुर नाका पर 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

थाना बलौदा/ग्राम गुंचाडीह से आ रहा युवक सिरपुर नाका पर 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

महासमुंद थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा गया है।

प्रधान आरक्षक त्रिलोचन भोई ने जानकारी दी कि आज दिनांक 29 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम गुंचाडीह (उड़ीसा) की ओर से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पैदल सिरपुर नाका की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक ने हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 931 हेमंत भोई एवं आरक्षक क्रमांक 957 रेशम चौहान के साथ मौके के लिए रवाना होकर सिरपुर नाका पर घेराबंदी की।

मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेहास्पद व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान रक्षपाल नंद पिता सोहन नंद उम्र 28 वर्ष निवासी अर्जुंडा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके पास रखे प्लास्टिक झोले में महुआ शराब है।

गवाहों खिरसागर बरिहा एवं खिरोद्र साखरे की उपस्थिति में तलाशी लेने पर प्लास्टिक झोले में पॉलिथीन के अंदर लगभग 4 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये आंकी गई, बरामद की गई।

मौके पर पंचनामा तैयार कर आरोपी को धारा 34(A) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानती प्रकृति का होने और आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर ही देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2025 दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना बलौदा की टीम की सक्रियता और तत्परता की सराहना की जा रही है।

महासमुंद /नाबालिग बालिका लापता: थाना महासमुंद में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज, अपहरण की आशंका

महासमुंद /नाबालिग बालिका लापता: थाना महासमुंद में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज, अपहरण की आशंका

महासमुंद, 29 जुलाई 2025। थाना महासमुंद क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 नयापारा महासमुंद निवासी ने थाना में उपस्थित होकर अपनी 15 वर्ष  की नाबालिक पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पिता के अनुसार, उनकी नाबालिक पुत्री  दिनांक 28 जुलाई 2025 को सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसे आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके पश्चात दिनांक 29 जुलाई को थाना महासमुंद पहुंचकर उन्होंने महिला प्रधान आरक्षक कोन्सोलता कुजुर के समक्ष अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी।

पहचान इस प्रकार बताई गई है: उम्र: 15 वर्ष 10 माह 23 दिन हुलिया: सामान्य शारीरिक बनावट, लंबा चेहरा, काले बाल कद: लगभग 5 फीट पहनावा: मटमैले रंग का सलवार सूट, नाक में सोने की फुल्ली, गले में बाजारू चैन भाषा: हिन्दी व छत्तीसगढ़ी शिक्षा: कक्षा 8वीं तक पढ़ी है

सूचना के आधार पर थाना महासमुंद में गुम इंसान क्रमांक 135/25 दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह संदेह उत्पन्न हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगाया गया है। इस आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

बालिका की तलाश हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सूचित किया गया है। साथ ही, डीसीबी शाखा महासमुंद को भी जानकारी प्रेषित की गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नाबालिक लड़की संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना महासमुंद से संपर्क करें।

महासमुंद/खरोरा मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

महासमुंद/ खरोरा मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

महासमुंद, थाना महासमुंद क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका रूखमणी बाई पति तेजराम विश्वकर्मा, निवासी खरोरा, अपने पति के साथ मोपेड (टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GF 2575) में सवार होकर महासमुंद से खरोरा जा रही थी। तभी पुराना नाका महासमुंद के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड में पीछे बैठी रूखमणी बाई सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को सुबह 08:45 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना थाना गोलबाजार रायपुर में दर्ज मर्ग डायरी के माध्यम से थाना महासमुंद को प्राप्त हुई। जांच के दौरान मामला धारा 106(1) BNS एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रकरण में थाना महासमुंद के उपनिरीक्षक टी.पी. शुक्ला द्वारा जांच की जा रही है। मृतका के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। साथ ही मामले की जानकारी SDM महासमुंद को भी भेज दी गई है।

पुलिस अब अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर रही है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, ३० जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५४

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१२

चन्द्रोदय: 🌝 १०:४०

चन्द्रास्त: 🌜२२:२३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 षष्ठी (२६:४१ से सप्तमी)

नक्षत्र 👉 हस्त (२१:५३ से चित्रा)

योग 👉 सिद्ध (२७:४० से साध्य)

प्रथम.करण 👉 कौलव (१३:४० तक)

द्वितीय करण 👉 तैतिल (२६:४१ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 कन्या

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 १५:१६ से १७:०२

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:३४ से २१:५३

रवि योग 👉 ०५:३४ से २१:५३

विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३४

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१२ से १९:३३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१२ से २०:१४

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 १२:२३ से १४:०५

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:१७ से ०८:५९

दुर्मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०

होमाहुति 👉 बुध (२१:५३ से शुक्र)

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पृथ्वी

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 नन्दी पर (२६:४१ से भोजन में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत

३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग

७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ

३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल

७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

कल्की अवतार जन्मोत्सव, वर्ण षष्ठी, ऋगवेदीय उपाकर्म, स्कन्द षष्ठी, गृह प्रवेश मुहूर्त+उद्योग (मशीनरी आरम्भ) मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:५४ से ०९:१२ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर १२:३३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २१:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:३७ से ०६:५८

सिंह – ०६:५८ से ०९:१७

कन्या – ०९:१७ से ११:३५

तुला – ११:३५ से १३:५६

वृश्चिक – १३:५६ से १६:१५

धनु – १६:१५ से १८:१९

मकर – १८:१९ से २०:००

कुम्भ – २०:०० से २१:२६

मीन – २१:२६ से २२:४९

मेष – २२:४९ से २४:२३+

वृषभ – २४:२३+ से २६:१८+

मिथुन – २६:१८+ से २८:३३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:३४ से ०६:५८

मृत्यु पञ्चक – ०६:५८ से ०९:१७

अग्नि पञ्चक – ०९:१७ से ११:३५

शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १३:५६

रज पञ्चक – १३:५६ से १६:१५

शुभ मुहूर्त – १६:१५ से १८:१९

चोर पञ्चक – १८:१९ से २०:००

शुभ मुहूर्त – २०:०० से २१:२६

रोग पञ्चक – २१:२६ से २१:५३

शुभ मुहूर्त – २१:५३ से २२:४९

शुभ मुहूर्त – २२:४९ से २४:२३+

रोग पञ्चक – २४:२३+ से २६:१८+

शुभ मुहूर्त – २६:१८+ से २६:४१+

मृत्यु पञ्चक – २६:४१+ से २८:३३+

अग्नि पञ्चक – २८:३३+ से २९:३५+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका आलसी स्वभाव जल्दी के किसी भी कार्य को करने नही देगा फिर भी जिस कार्य मे लग जाएंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज विरोधियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज आपको नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यो में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप अपनी भूतकाल में कई गई गलतियों से सीख लेंगे इनका पश्चाताप भी मन मे रहेगा। आज प्रत्येक कार्य को बुद्धि विवेक से देखभाल कर ही करेंगे लेकिन शीघ्र लाभ कमाने की मानसिकता एवं अहम का भाव कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य करेगी। आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही सर आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र अथवा मित्र मंडली में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप वाणी एवं व्यवहार पर संयम रख कर ही किसी से वार्तालाप करें बचते बचते भी कलह होने की संभावना है। जिसे आप प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे वही दिल दुखायेगा। आपके अंदर भी आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी हर कार्य के अंदर स्वार्थ देखेंगे घर मे भी भाई-बंधुओ अथवा स्त्री से आर्थिक एव पारिवारिक कारणों से बहस हो सकती है। व्यवसाय में उधारी वाले व्यवहार के कारण आर्थिक स्थिति खराब होगी फिर भी जोड़ तोड़ कर खर्च निकल जाएंगे। आज आपका मन कार्य में कम मौज-शौक में ज्यादा रहेगा काम-धंधे इससे प्रभावित ना हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा फिर भी अकस्मात बिगड़ सकता है सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपने मे मग्न रहेंगे सार्वजनिक अथवा पारिवारिक कार्यो में टालमटोल करने से बेहतर है स्पष्ट ना कह दें अन्यथा नए विरोधी बन सकते है। धन लाभ आज अवश्य होगा व्यावसायिक क्षेत्र पर नए कार्यानुबन्ध मिलने से भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। आज आप पैसों से किसी की भी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे परन्तु व्यक्तिगत रूप से करने में असहज होंगे। महिलाये आज खरीददारी की योजना बनाएंगी घरेलू कार्य की व्यस्तता के चलते मन की इच्छाओं को पूर्ण नही कर सकेंगी। संतानों के कारण घर मे कलह हो सकती है बुजुर्ग आज आपकी कार्यशैली से सहमति रखेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप ज्यादा समय निश्चिन्त रहेंगे काम धंधे से ऊबन अनुभव होगी इसका मुख्य कारण आज विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आकर्षण भी रहेगा। धन को लेकर वैसे तो ज्यादा माथा पच्ची नही करेंगे फिर भी किसी के उकसावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बेहतर है शांत बैठे धन की हानि हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये संचित धन पर निर्भरल रहना पड़ेगा। आपकी मानसिक स्थिति पल पल पर परिवर्तित होगी महिलाये भी आज अपने कार्य को औरो के ऊपर डालेंगी जिससे बाद में पछतावा भी होगा। व्यवसायी वर्ग नए कार्य पाने के लिये जोड़तोड़ करेंगे परन्तु सफलता संदिग्ध ही रहेगी। सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा आज आप अपने जिद् के कारण परिजनो एवं निकटस्थ संबंधियों को परेशानी में भी डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद आज अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा होगी परन्तु बिना किसी के सहयोग के धन कमाने में कठिनाई आएगी। धन संचय की जगह खर्च करने में रुचि लेंगे। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का सारा दिन आशाओ के विपरीत रहने वाला है धन संबंधित निर्णय सोच समझ कर ही लें। आज सरकारी कार्य सुलझने की जगह ज्यादा उलझन बनाएंगे व्यावसायिक यात्रा में भी समय एवं धन नष्ट होगा आज का दिन शांति से बिताना ही बेहतर रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ सम्बंधो में कड़वाहट आ सकती है बोलने से पहले सोच विचार करलें। नौकरी पेशाओ से अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे गलती होने पर अधिकारियों से तकरार होगी। आस-पड़ोसियों से खास कर महिलाओ से आज मर्यादित व्यवहार करें। आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत को लेकर भी चिंतित रहेंगे। धन लाभ की अपेक्षा हानि ज्यादा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये भी आज किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो में भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। काम-धंधा मध्यान तक सामान्य रहेगा इसके बाद बढ़ोतरी होने पर व्यस्तता अधिक होगी लेकिन आज धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी कार्य सफलता वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज पूर्ण हो सकते है लेकिन इसके लिये आपको अपना लचीला व्यवहार त्यागना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को पदोन्नति में आरही बाधा दूर होने पर कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसके लिये अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अलावा भी अन्य काम आने से परेशान होंगे परन्तु बड़े बुजुर्गो का सहयोग मिलने से शीघ्र ही समाधान भी हो जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखें बनते काम मे बाधा डाल सकते है। शारीरिक स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाओं का उदय होगा पूजा पाठ में रुचि लेंगे मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे लेकिन परिवार की महिलाये आज धन को लेकर असंतुष्ट रहेंगी अन्य सदस्यों को भी इस कारण परेशान कर सकती है। किसी से किया वादा आज अवश्य पूरा करें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। धन संबंधित कार्य करने से पहले लिख लें भूल होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज बेमन से कार्य करना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग किसी की चुगली का शिकार बनेंगे फिर भी धैर्य से काम लें व्यवहारिकता में कमी ना आने दें। घर के बुजुर्गो का स्वास्थ्य खराब होगा। आकस्मिक खर्च से परेशानी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शारीरिक समस्याओ के साथ ही आर्थिक कारणों से भी नई समस्याए बढ़ाएगा। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता रहने के कारण काम करने का मन नही होगा। उत्साह की कमी के कारण लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। प्रयास करने पर धन की आमाद कही ना कही से हो जाएगी परन्तु व्यर्थ के खर्च भी रहने से आय-व्यय में तालमेल नही बैठा सकेंगे। सुदूर प्रदेश की यात्रा के योग भी है लेकिन आज अतिआवश्यक होने पर ही करें चोटादि का भय भी है किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक वातावरण भी किसी ना किसी कारण से अस्त-व्यस्त रहेगा इसे सुधारना आज सम्भव नही।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप अपनी स्थिति का आंकलन नही कर पाएंगे आज एक पल में भाग्यशाली अगले ही पल भाग्यहीन जैसी मनोदशा बनेगी लेकिन आज आपकी मेहनत खाली नही जाएगी व्यवसाय में बिक्री के साथ विस्तार भी कर सकेंगे धन लाभ आज कई सूत्रों से एक के बाद एक क्रमबद्ध होगा। नौकरी वाले लोग काम को ज्यादा गंभीर नही लेंगे जिससे आगे के लिये काम लंबित रहेगा। आज आपका ध्यान सुख सुविधा की बढ़ोतरी पर ज्यादा रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी ऐसी ही दशा रहेगी बिना मेहनत किये लाभ कमाने के प्रयास में रहेंगे। महिलाये भी आज काम मे ज्यादा उलझने से बचेंगी। सेहत मौसमी बीमारियों को छोड़ ठीक ही रहेगी।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री छगन लाल मुंदड़ा तथा महासचिव श्री आकाश गुरुदीवान  उपस्थित थे।

 

सरायपाली: बलौदा वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम मुण्डपहार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।

सरायपाली: बलौदा वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम मुण्डपहार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।ट्रांसफार्मर से कायल और ऑयल चोरी, 30 हजार की क्षति – कोमल साहू की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

बलौदा, 29 जुलाई 2025।
बलौदा वितरण केन्द्र के अंतर्गत ग्राम मुण्डपहार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी कोमल साहू ने बलौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 24 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 25 जुलाई की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ग्राम मुण्डपहार के नाला किनारे लगे 25 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर को खंभे से गिरा दिया और उसका कायल एवं ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी कर लिया।

चोरी के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह से अनुपयोगी हो गया है, जिससे विभाग को लगभग ₹30,000 की आर्थिक क्षति हुई है। कोमल साहू द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर थाना बलौदा में अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305(e) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच जारी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। वहीं, विभाग द्वारा प्रभावित ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पिथौरा / 7 दिन से लापता युवक की दर्दनाक मौत, नदी किनारे दफन मिला शव लापता युवक की गुमशुदगी से जंगल मे जली बाइक और हत्या तक, नदी से निकली लाश ने उड़ा दिए होश!

पिथौरा / 7 दिन से लापता युवक की दर्दनाक मौत, नदी किनारे दफन मिला शव लापता युवक की गुमशुदगी से जंगल मे जली बाइक और हत्या तक, नदी से निकली लाश ने उड़ा दिए होश!

महासमुंद/पिथौरा। पिथौरा थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से लापता युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय अमित चौधरी के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार उसकी लाश पिलवापाली नदी के रेत में दफन हालत में मिली, जिसे पुलिस ने बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की शाम को अमित चौधरी घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पिथौरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दो दिन बाद जंगल में उसकी जली हुई बाइक बरामद की गई थी, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, होटल स्टाफ से पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच के दौरान अमित की लाश पिलवापाली नदी के किनारे रेत में गाड़े हुए मिली, जिसे देखकर हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने बताया कि, “हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

अमित चौधरी पिथौरा का रहने वाला था और निजी फाइनेंस कंपनी में बतौर फील्ड अफसर कार्यरत था। परिजनों का कहना है कि वह मेहनती और जिम्मेदार युवक था, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था!

महासमुंद/दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तरीय मेगा आकलन शिविर का सफल आयोजन

महासमुंद/दिव्यांग बच्चों हेतु जिला स्तरीय मेगा आकलन शिविर का सफल आयोजन

महासमुंद, समग्र शिक्षा एवं जिला प्रशासन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा आकलन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पात्र चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र और सहायक सामग्री वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा को विशेष महत्व देने और हर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। अपर कलेक्टर श्री रवि साहू ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता जीवन में बाधा नहीं है दृढ़ संकल्पित होकर पढ़े लिखे तो हर ऊंचे पदों पर मन वांछित स्थान पर अपना स्थान बना सकते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की संपूर्ण जांच एवं आकलन किया गया। इस टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानस अंकुर सतपति, श्रवण बाधित विशेषज्ञ डॉ. ओमकेश्वरी साहू, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गुप्ता, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मंजूषा चंद्रसेन एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. टिकेश्वरी गोस्वामी सम्मिलित थीं, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से शिविर को सफल बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सीईओ एस आलोक के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, एपीसी डी. एन. जांगड़े के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन खेमिन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन जागेश्वर सिन्हा बीआरसीसी महासमुंद ने किया।

इस विशेष शिविर में महासमुंद जिले के पाँचों विकासखंड—महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली से 173 से अधिक दिव्यांग बच्चे, उनके पालक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इनमें से 110 बच्चों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई, जिनमें से पात्र पाए गए बच्चों को प्रमाण पत्र तत्काल वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह,बीईओ लीलाधर सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, बीआरपी अनीता निर्मलकर, रंभा जायसवाल, राकेश कुमार, निर्मल, अवधेश यादव, स्पेशल एजुकेटर तुलसी साहू, डिम्पल जांगड़े, सुखदेव, अंकित, संकुल समन्वयक आशीष साहू , नीरज साहू, सुरेश पटेल, पवन साहू, ईश्वर कमार, गणेश टंडन, टाकेश्वर साहू , केशव साहू एवं शिक्षकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। यह शिविर समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित हुई।

महासमुंद/जिले में पंचायत सचिवों के लिए पिरामल फाउंडेशन द्वारा क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न

महासमुंद/जिले में पंचायत सचिवों के लिए पिरामल फाउंडेशन द्वारा क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न

महासमुंद,आकांक्षी भारत सहयोग पहल के अंतर्गत पिरामल फाउंडेशन टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड की ग्राम पंचायतों के 50 पंचायत सचिवों की सहभागिता से एकदिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायत सचिवों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायत स्तर पर सहभागितापूर्ण विकास प्रक्रियाओं को सशक्त बनाना था।

कार्याशाला में पिरामल फाउंडेशन का परिचय एवं राज्य शासन के साथ हुए समझौता ज्ञापन की जानकारी दी गई। एलएसडीजी (थीम आधारित सतत विकास लक्ष्य) के 9 प्रमुख विषयों की विस्तारपूर्वक चर्चा, पंचायत स्तर पर कम या बिना लागत की गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्यों की पूर्ति पर जोर दिया गया। जीपीपीएफटी (ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा दल) के गठन एवं सक्रियता पर विशेष सत्र, इसकी संरचना, उद्देश्य तथा कार्यान्वयन की प्रक्रिया पर गहन चर्चा की गई। जीपीपीएफटी के सदस्यों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां, सहभागी योजना निर्माण, नियमित बैठकें, विषयवार कार्ययोजना तथा समीक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया गया। सहभागियों के लिए स्टिकी नोट एवं चार्ट पेपर के माध्यम से इंटरएक्टिव शिक्षण गतिविधि एवं फीडबैक सत्र पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सचिवों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपने-अपने ग्राम पंचायतों में जीपीपीएफटी मंच की स्थापना एवं नियमित बैठकें आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन की टीम के साथ स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधिगण एवं जनपद पंचायत अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महासमुंद/कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

महासमुंद कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

महासमुंद, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 44 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं रविराज ठाकुर, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जन चौपाल में ग्राम पंचायत बिजरापाली तहसील पिथौरा निवासी तुलसीराम ने शासकीय भूमि एवं आबादी भूमि पर अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन किया, ग्राम खट्टी महासमुंद के ग्रामवासियों ने लुप्त होते वन क्षेत्र के बचाव के लिए, घोड़ारी महासमुंद निवासी भूपेन्द्र चौधरी ने बंदोबस्त नक्शा त्रुटि सुधार हेतु, ग्राम जलपुर सरायपाली निवासी पद्मिनी मानिकपुरी ने गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए एवं ग्राम मानपुर पटेवा निवासी चुन्नीलाल ने नोनी सुरक्षा योजना के बीमा प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया।

जन चौपाल में इसके अलावा अन्य मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।