रायपुर : महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर : महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण स्व सहायता समूह की महिलाएं अब फिर करेंगी रेडी-टू-ईट का संचालन सरकार के फैसले से उत्साहित महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। हम महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को आपकी सरकार ने दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इस निर्णय से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। यह बातें स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात के दौरान कही और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि हम पूरे प्रदेशभर की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस निर्णय के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में रेडी टू ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने के संबंध में संवेदनशीलता के साथ विचार करने की बात कही थी। सरगुजा से लेकर बस्तर तक के 30 जिलों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके इस निर्णय से रेडी टू ईट के संचालन से जुड़ी हम सभी महिलाएं बहुत खुश हैं और आपके सम्मान में समारोह आयोजित कर आपके और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताना चाहते हैं। महिलाओं ने आयोजित समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया।

प्रदेशभर के सभी संभागों से आई समूह की महिलाओं ने बताया कि राज्य में रेडी टू ईट के संचालन से 1786 समूह की लगभग 26 हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी। लेकिन पिछली सरकार ने रेडी-टू-ईट के काम से महिलाओं को वंचित कर दिया था। इससे महिलाओं के परिवारजनों को मिलाकर लगभग 3 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि हमें बीते सालों में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा और हमारे सामने आजीविका का बड़ा संकट आ गया था। आपके नेतृत्व वाली संवेदनशील सरकार ने हमारी इस पीड़ा को समझा और यह फैसला लिया।
महिलाओं ने कहा कि रेडी टू ईट के संचालन से होने वाली आय से हमारे पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। साथ ही इस आय के कारण हमें अपने वक्त, जरूरत और तीज-त्यौहारों में किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता था। जबसे हमारा रोजगार छीना गया है, हम लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रेडी टू ईट के संचालन का कार्य जबसे महिला समूहों को वापस सौंपने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है, हमें आशा बंधी है कि हमें अवश्य काम मिलेेगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि रेडी टू ईट हमारे नौनिहालों के पोषण और उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि बच्चों को सही पोषण मिले और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : PM मोदी 24 फरवरी को छत्‍तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, शुरू करेंगे 34,400 करोड़ की परियोजनाएं

छत्तीसगढ़ : PM मोदी 24 फरवरी को छत्‍तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, शुरू करेंगे 34,400 करोड़ की परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह छत्तीसगढ़ के लिए 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह छत्तीसगढ़ के लिए 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मोदी नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, चरण- I (2 गुणा 800 मेगावाट) का उद्घाटन करेंगे और रायगढ़ में परियोजना के चरण- II (2 गुणा 800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे। जहां स्टेशन के स्टेज-I को लगभग 15,800 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है, वहीं स्टेज-II को 15,530 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया जाएगा। अत्यधिक कुशल सुपर क्रिटिकल तकनीक (चरण- I के लिए) और अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक (चरण- II के लिए) से सुसज्जित परियोजना कम कोयला खपत और कार्बन डाइआक्साइड उत्सर्जन सुनिश्चित करेगी। क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वह राजनांदगांव में लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से बनी सौर पीवी परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

छत्तीसगढ़ : बच्ची की हत्या और दुष्कर्म मामले की सीबीआइ जांच की मांग, कांग्रेस विधायक ने कहा- मुर्गी चोरी की भी CBI जांच कराएगी BJP

बच्ची की हत्या और दुष्कर्म मामले की सीबीआइ जांच की मांग, कांग्रेस विधायक ने कहा- मुर्गी चोरी की भी CBI जांच कराएगी BJP छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक टोप्पो ने सरगुजा संभाग में एक बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामला उठाया। प्रश्न काम में उन्होंने इस केस की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की तो कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने विवादित बयान दे दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक टोप्पो ने सरगुजा संभाग में एक बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामला उठाया। प्रश्न काम में उन्होंने इस केस की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की तो कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि काखरो कुकरी चोरी हो जही ओखर भी सीबीआइ जांच करवाही ये मन। यह बात तो सुनते ही भाजपा विधायक टोप्पो ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में कांग्रेस विधायक का यह बयान बहुत ही आपत्तिजनक है मैं इस पर आपत्ति दर्ज करता हूं यह ठीक नहीं है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ हत्या का केस दर्ज कर केस बंद करने का प्रयास किया, जबकि यह बेहद संवेदनशील मामला था।

टोप्पो ने हत्या के एक मामले में दुष्कर्म की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा की जगह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेरे व्यक्तिगत रूप से और पूरे प्रदेश के लिए ये दुखद घटना है। इस घटना की निश्चित रूप से जांच होना चाहिए और मैं सदन में घोषणा करता हूं कि इसको आइजी रैंक के बड़े अधिकारियों का दल बनाकर फिर से जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमारी पुलिस फिर से इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। टोप्पो ने सवाल किया कि सरगुजा जिले में पिछले तीन वर्षों में बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, मानव तस्करी व हरिजन अत्याचार के कितने प्रकरण दर्ज था? गृहमंत्री विजय शर्मा की गैर मौजूदगी में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि इस दौरान जिले में बलात्कार के 468, हत्या के 175, चोरी के 1512, डकैती के 07, मानव तस्करी के 08 और अनुसूचित जाति, जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत 50 प्रकरण दर्ज है। सदन में भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री सड़क एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना का मामला उठाया। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी सड़कें नहीं बन पाई हैं। पंचायत मंत्री की अनुपस्थिति में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ईई स्तर के अधिकारी ले जाकर भौतिक सत्यापन कराएंगे। सड़क निर्माण में गड़बड़ी हुई होगी तो उसकी जांच भी कराई जाएगी। टेंडर की निश्चित समय सीमा होती है। समयसीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि गांव वाले सड़क नहीं बनने से नाराज हैं। समय सीमा होनी चाहिए। धर्मजीत ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बन पाई हैं।

मुरम बिछाई का ब्यौरा दिया गया है, जबकि बाकी काम प्रगति पर होने की जानकारी दी है। जवाब बता रहा है कि डीएमएफ मद की अफरा-तफरी का मामला दिख रहा है। 30-30 लाख की सड़क दो वर्षों में न बन सके तो बड़ी सड़कों का क्या होगा? उन सड़कों का भौतिक सत्यापन कार में बैठकर करेंगे और मुझे दिखाएंगे क्या ?, अगर वहां गड़बड़ी है तो आप उसे पर जांच करवाएंगे क्या मंत्री जायसवाल ने कहा कि यदि आप सड़क देखना चाहते हैं तो इंजीनियर लेवल के अधिकारी आपको स्वयं दिखाएंगे। आपसे सलाह मशविरा करके जल्द से जल्द काम होगा। विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि 30 लाख में सड़क भी बनती है क्या?, धर्मजीत ने कहा मैं यही तो देखना चाहता हूं कि ऐसा क्या है कि 30 लाख में सड़क बना देंगे ?, यह सब जादूगर की तरह काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा जांच करा लेंगे। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने हथखोज, भिलाई में उद्योग की जमीन पर कब्जे का प्रश्न उठाया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसकी जांच कर कर कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले रिकेश सेन को कहा कि आप तो खुद बुलडोजर लेकर चले जाते हो। सेन ने कहा कि मुझे अगर अनुमति देते हैं तो मैं कल बुलडोजर चलवा दूंगा। रिकेश ने मंत्री से कब्जा हटवाने की समय सीमा जाननी चाही। मंत्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन हमारा सक्षम अधिकारी है और उसके माध्यम से निश्चित रूप से हम बेजा कब्जा जो हुआ है हमारी जमीन पर तो उसे हटाया जाएगा। इसके बाद प्रश्न काल समाप्त हो गया।

पिथौरा -: पुलिस कर्मचारी ने भाग कर बचाई अपनी जान गर्मी के मौसम आते ही………..

पिथौरा -: पुलिस कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान गर्मी के मौसम आते ही………..
गर्मी का मौसम आते ही जंगलो से जानवर अब गाँव क़ी और रुख कर रहे है पिथौरा क्षेत्र मे इन दिनों भालुओं का हमला लगातार बढ़ते जा रही है। गुरुवार को जहां जिले में एक भालू गांव में घुसने के चक्कर में तार में फंस गया था। हालांकि, फारेस्ट टीम ने भालू की जान बचा ली है। आज शुक्रवार को पिथौरा में भालू की हमला की खबर सामने आई है। यहां मार्निंग वाक में निकले एक पुलिस कर्मचारी को भालू ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है भालू के हमले से पुलिस कर्मचारी के पैर में चोट आई है। जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की अलसुबह मार्निंग वाक करने निकले पुलिस कर्मी को बया मार्ग प्रमोद कृषि फार्म हाउस (लक्ष्मीपुर) के सामने भालु ने किया प्राणघातक हमला पुलिस कर्मी ने भालु से जान बचाकर बचाई अपनी जान पुलिस कर्मी के पैर को काटा भालु अस्पताल पहुंचाया गया।

महासमुंद :- मोबाईल से व्हाट्सऐप पर आनलाईन जुआ सट्टा खेल रहे 5 लोगो पर कार्यवाही

महासमुंद :- मोबाईल से व्हाट्सऐप पर आनलाईन जुआ सट्टा खेल रहे 5 लोगो पर कार्यवाही । दिनाक 21/02/2024 को हमराह आर0 क्र0 505, 412, 622, 467, 802 के साथ अपने अपने मोटर सायकल से अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब रेड कार्यवाही पर टाउन एवं देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मनहरण ध्रुव का घर वार्ड नं 0 19 बढई पारा महासमुन्द में कुछ लोग कागज के टुकड़ो पर अंकों के सामने हारजीत का दांव लगाकर एवं मोबाईल

वाटसएप से आनलाईन अंको के सामने पैसे का दाव लगाकर जुआ सट्टा खेला रहे है कि सूचना पर गवाह आशीष साहू पिता हन्नू साहू उम्र 36 वर्ष साकिन नयापारा महासमुन्द एवं नकुल सोनी पिता कुम्हारू सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन बेमचा थाना महासमुन्द को मौके पर धारा 160 जाफौ0 का नोटिस देकर मुखबीर से मिली सूचना से अवगत कराते हुये कार्यवाही में शामिल होने कहने पर सहमति दिये, जिसके समक्ष मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार किया गया तथा मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ रवाना होकर रेड कार्यवाही किया गया, मनहरण ध्रुव का घर वार्ड नं0 19 बढई पारा

महासमुन्द में कुछ लोग कल्याण राजधानी नाईट नामक सट्टा अपने मोबाईल वाट्सअप से आनलाईन पर एवं कागज के दो नग टुकडों पर अंको के सामने हारजीत का दांव लगा कर सटटा पटटी नामक जुआ खेला रहे थे जिसे घेराबंदी कर 05 लोगो को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 01. मनहरण ध्रुव पिता स्व0 लतेल राम ध्रुव उम्र 51 साल साकिन वार्ड नं0 19 बढईपारा महसमुन्द, 02. छन्नू सिंह पिता स्व0 द्वारिका सिंह उम्र 30 साल सा0 वार्ड नं0 14 जाकिर हुसैन गली अम्बेडकर चौक महा0, 03. जगदीश यादव पिता मुरली यादव उम्र 50 साल साकिन छिपियापारा वार्ड नं0 9 महासमुंद, 04. हुलेस साहू पिता स्व0 भीखु राम साहू उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं0 09 छिपियापारा महासमुन्द, 05. सोनु ध्रुव पिता गणेश ध्रुव उम्र 44 साल साकिन वार्ड नं0 26 क्लबपारा महासमुंद को निवासी होना बताया जिसे गवाहों के समक्ष नोटिस देकर स्वयं हमराह स्टाफ एवं गवाहों का तलाशी देने के बाद आरोपियों का विधिवत तलाशी लिया गया । तलाशी पर आरोपियों के कब्जे से एक नग डाट पेन, दो नग सट्टा पट्टी, एक नग TECNO SPARK KG5h मोबाईल कीमती करीबन 6000 रूपये, एक नग Vivo Y85 मोबाईल कीमती करीबन 9000 रूपये, एक नग Redmi 9 मोबाईल कीमती करीबन 8000 रूपये एवं नगदी रकम 8150 रूपये कुल जुमला रकम 31150 रूपये को बरामद किया गया एवं समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। धारा 91 जा0फौ का

नोटिस दिया गया सट्टा पर्ची एवं वाटसएप व आनलाईन पर सट्टा जुआ खेलाने का कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित मे दिया आरोपियों का कृत्य धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दिया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजी जाती है ।

बसना : काम्प्लेक्स जगदीशपुर रोड बसना के बाहर मोटर सायकल की चोरी

बसना : काम्प्लेक्स जगदीशपुर रोड बसना के बाहर मोटर सायकल की चोरी मोतीलाल नायक पिता हाल निवास सोनी कालोनी खेमडा बसना थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी के के अनुसार दिनांक 21/02/2024 को अपने दुकान नायक आनलाईन एंड स्टेशनरी ईदगाह काम्प्लेक्स जगदीशपुर रोड बसना के बाहर मेरी मोटर सायकल रखा था

दुकान से बाहर निकल समय शाम 06 बजे से 06-30 बजे तक देखा तो मेरी मोटर सायकल नही था बाजू में भारत गैस एजेंसी के बाहर लगे सीसीटीव्ही फुटेज में देखने से पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति गाडी को चारी कर लेकर भाग रहा है दिांक 21/02/2024 राज से लेकर दिनांक 22/02/2024 के शाम 05 बजे तक जगह जगह पतासाजी किया परन्तु मोटर सायकल नही मिला

चोरी हुई मो0सा0 की खोजबीन एवं रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें। मोटर सायकल नंबर CG06G8838 मोटर सायकल कंपनी/नाम हिरो/सुपर स्प्लेंडर चेचिस नंबर MBLJA05EKD9F21040 इंजन नंबर JA05ECD9F21142 रंग काला लाल मामले में बसना थाना ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है ।

आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल

आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल
आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। साथ ही टूर्नामेंट के पहले 17 दिनों का शेड्यूल सामने आया है।आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 21 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है। IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला CSK और RCB के बीच 22 मार्च को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है। यह टी20 विश्व कप के शुरू होने से सिर्फ पांच दिन पहले खेला जाएगा,जो 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। 74 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे। लोकसभा के कारण आईपीएल के शेड्यूल को हफ्ते तक बढ़ाया गया है। 2009 में पूरा टूर्नामेंट और 2014 में पहले 20 मैच लोकसभा चुनाव के कारण बाहर हुए थे। इस बार बीसीसीआई सारा टूर्नामेंट देश में ही कराना चाहती है। इसी वजह से वे सुरक्षा और अन्य चीजों को देखते हुए चुनाव की तिथि का इंतजार कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम होगी जो अपने मुकाबले दिल्ली में नहीं खेल पाएगी। उनके मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें महिला प्रीमियर लीग के आखिरी दौर के मैच सहित फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा। जिसकी वजह से यहां पर कोई मुकाबला नहीं रखा है। आईपीएल 2024 के आगाज में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आरसीबी से चेन्नई के चेपॉक मैदान में होगा। इस मैच का फैंस को इंतजार है क्योंकि धोनी एक साल बाद फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे। बता दें महेंद्र सिंह धोनी को पिछले साल ही घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। तब से उन्होंने कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है। हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी दिखेगी। दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद इस साल MI की कप्तानी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत भी दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करते दिखेंगे।

डेट हो गई कंफर्म, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की।

डेट हो गई कंफर्म, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। आठ करोड़ से अधिक कृषकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। आठ करोड़ से अधिक कृषकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी करेंगे, जो डीबीटी के जरिए लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचेगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 6000 रुपये का लाभ मिलता है। जो दो हजार रुपये की तीन किस्त में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15.8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त जारी की थी।

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर फार्मर कॉर्नर पर जाएं। इसके बाद ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना अपना राज्य, जिला और उप जिला चुनना होगा। फिर ड्रॉप-डाउन मेनू से ब्लॉक या गांव चुनें। अब गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। आपके स्टेटस मिल जाएगा। पीएम किसान योजना से संबंधित किसी समस्या के मामले में pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-233810921 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों की शिकायतों को हल करने के लिए एआई चैटबॉट (किसान ई-मित्र) लॉन्च किया है। चैटबॉट हिंदी, तमिल, ओडिया, बंगाली और अंग्रेजी में काम करता है।

कोरबा : अवैध रूप से कोयला खनन के दौरान मिट्टी धसकने से दबकर तीन की मौत

कोरबा : अवैध रूप से कोयला खनन के दौरान मिट्टी धसकने से दबकर तीन की मौत कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद से ही पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस और एसईसीएल की टीम द्वारा मिट्टी में दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में अवैध तरीके से कोयला खनन करने के दौरान मिट्टी धसक गयी। मिट्टी में पांच ग्रामीण दब गए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह दो ग्रामीण अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए, वहीं मिट्टी की ढेर में दबने से तीन ग्रामीणों की मिट्टी में दबकर मौत हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। एसईसीएल की खदान में मिट्टी धसकने का ये मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक एसईसीएल की ओल्ड दीपका माइंस में एसईसीएल द्वारा पहले ही कोयला खनन कर दूसरे फेस में खनन का काम किया जा रहा है। दीपका माइंस के बंद पड़े खदान के इस हिस्से में केंवटा डबरी और सुआभोड़ी क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर अवैध तरीके से कोयला निकालने जाते है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी क्षेत्र के ग्रामीण माइंस के बंद पड़े हिस्से में कोयला चोरी करने के लिए घुसे हुए थे। खदान में सुरंग की तरह गड्ढा खोदकर ग्रामीण कोयला निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की मिट्टी धसक गयी। इस घटना में मिट्टी की चपेट में आकर पांच ग्रामीण फंस गये। आनन फानन में किसी तरह मौके पर मौजूद दूसरे ग्रामीणों द्वारा अमित और लक्ष्मण मरकाम नामक युवक को मिट्टी से बाहर निकाला गया। वहीं तीन अन्य ग्रामीण शत्रुघन कश्यप,प्रदीप कुमार कमरो और लक्ष्मण ओढ़े नामक युवक मिट्टी में ही दब गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मिट्टी हटाकर ग्रामीणों को बचाने के लिए रेस्क्यू चालू किया गया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद से ही पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस और एसईसीएल की टीम द्वारा मिट्टी में दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

पिथौरा :- गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को वन विभाग ने बेहोस कर सुरक्षित निकाला

पिथौरा :- गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को वन विभाग ने बेहोस कर सुरक्षित निकाला पिथौरा। समीप के सुखीपाली गिरना जंगल के कक्ष क्र 230 में जंगल मे लगी फेंसिंग तार में फंसे भालू को अंततः राजधानी रायपुर से आई बचाव टीम ने उसे तार घेरा से अलग कर जंगल मे छोड़ दिया है. बता दें, बीती पिथौरा के कक्ष क्रं.230 सुखीपाली गिरना जंगल मे कंटीली तार घेरा के बीच फंसे भूखे-प्यासे भालू को गुरुवार की शाम उसकी जान बच गई। फारेस्ट विभाग की बचाव टीम दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुची. टीम के विशेषज्ञ ने पहले उसे बेहोश किया।

इसके बाद उसके समीप जा कर देखा तो भालू के सिर के बाल तार में उलझे दिखे. जिसे बचाव टीम द्वारा कैंची से काट कर अलग कर दिया. जिसके कारण भालू आसानी से कंटीली तार से मुक्त हो गया. इसके बाद बेहोश भालू को पिंजरे में डाला गया और उसे एक इंजेक्शन लगा कर बेहोशी से होश में लाया गया. भालू को कही भी चोट नही लगी थी, जिससे फारेस्ट अफसरों ने राहत की सांस ली और फिर पिंजरा खोल दिया. पिंजरा खुलते ही भालू पिंजरे से निकल कर जंगल की ओर भाग निकला