बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 23 फरवरी को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 23 फरवरी को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 23 फरवरी 2024 को मूत्र एवं पथरी रोग संबंधित ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे किडनी, पथरी,प्रोस्टेट का समुचित जांच,इलाज एवं सर्जरी लेजर एवम दूरबीन द्वारा किये जायेंगे। किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट, टेस्टिस के कैंसर पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार । पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक सभी का आपरेशन एवम परामर्श डॉ. योगेश बारापत्रे MBBS, MS, MCH यूरो सर्जन 23 फैब्रुअरी को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।

समय शाम 5 बजे से उपलब्ध रहेंगे। आयुष्मान अथवा राशन कार्ड एवम बीजू कार्ड द्वारा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सिटी स्कैन , xray ,द्वारा पथरी की सटीक जांच एवं विशेष छूट 30%तक उपलब्ध है, ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 23 फरवरी को सुबह 10 बजे तक भर्ती हो जाएं।प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस उपलब्ध ICU बैकअप के साथ। अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 9303623130, 7773086100, 8461811000

बसना थाना : ग्राम रेमडा के सड़क किनारे एक व्यक्ति महुआ शराब बेच रहा था जिसके खिलाफ कार्रवाई

थाना बसना : दिनांक 21/02/2024 को जुर्म पतासाजी व देहात पेट्रोलिंग पर हमराह स्टाफ आरक्षक 442, 411 महिला आरक्षक 48 मय विवेचना कीट के स्वयं के अलग अलग मो0सा0 पर अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु देहात की ओर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि खेमडा से रेमडा जाने वाले रोड किनारे ग्राम रेमडा में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु रोड किनारे छुपा कर रखा है कि प्राप्त सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह खेमराज महंती एवं हबीब खान को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर हमराह स्टाफ व गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रभुलाल राणा पिता स्व0 भगवान राणा उम्र 34 वर्ष निवासी रेमडा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया जिसे अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखने के संबंध में पुछताछ करने पर शराब बेचना स्वीकार किया मौके पर गवाहों व पुलिस पार्टी व मोटर सायकल की तलाशी संदेही से लिवाया गया कोई आपत्तिजनक सामान नही मिलने से संदेही की तलाशी लिया गया जो अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला रखा था।

जिसके अंदर चेक करने पर एक दो लीटर वाली हरे रंग के स्प्राईट बाटल में भरी करीबन 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया। आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना बताया। जप्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया, मौके पर शराब को सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 21/02/2024 के 19-10 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद मौके पर आरोपी के विरूध्द बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया।

सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट, खरीदने से पहले पढ़ लें कीमत

सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर गिरावट, खरीदने से पहले पढ़ लें कीमत भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में 22 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 62155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 21 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 103 रुपये की कमी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 70708 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 21 फरवरी से 312 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62258 रुपये थी। 22 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62155 रुपये हो गई है। 21 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70708 रुपये थी। 22 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70396 रुपये हो गई। 22 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61906 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56934 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46616 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36361 रुपये हो गई

है। कैरेट के अनुसार सोना 24 कैरेट सोना= 100% सोना, 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना, 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना, 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना, 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना, 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना, ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड। या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : जांजगीर में अमित शाह की विजय संकल्प रैली, बोले- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा हमारा भारत

छत्तीसगढ़ : जांजगीर में अमित शाह की विजय संकल्प रैली, बोले- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा हमारा भारत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वे जांजगीर-चांपा पहुंचे हैं। वे यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे हैं। जांजगीर – चांपा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कोंडागांव में भाजपा नेताओं की बैठक लेने के बाद अब वे जांजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने यहां विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और बीजेपी की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि हमारा देश अर्थव्यवस्था में पहले 11वें नंबर पर था, आज पांचवें नंबर है।

एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। भारत ने चंद्रयान को चांद तक पहुंचाया और भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प रैली का आगाज आज होने जा रहा है। इसका शुभारंभ करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह जी का आगमन हुआ है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. कोंडागांव में हेलीपैड से वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां तीन लोकसभा बस्तर, कांकेर और महासमुंद क्लस्टर से 120 कार्यकर्ताओं को वे चुनावी मंत्र दे रहे हैं। नक्सली क्षेत्र होने के चलते भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर मौजूद रहें।

छत्तीसगढ़ : एक मार्च से शुरू हो रही है छत्‍तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, थानों में पहुंचायी जा रही गोपनीय सामग्री 

एक मार्च से शुरू हो रही है छत्‍तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, थानों में पहुंचायी जा रही गोपनीय सामग्री छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। अब परीक्षा के बेहद गोपनीय सामग्री भी परीक्षा केंद्र के नजदीकी थाना, चौकी में पहुंचाने का कार्य शुरू हो गए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। अब परीक्षा के बेहद गोपनीय सामग्री भी परीक्षा केंद्र के नजदीकी थाना, चौकी में पहुंचाने का कार्य शुरू हो गए। माशिमं के स्ट्रांग रूम से आठ से 10 बसों से गोपनीय सामग्री प्रश्नपत्र समेत अन्य चीजों का रवाना बस्तर संभाग के लिए रवाना किए। अब सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग आदि जगहों के लिए रवाना की जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार गोपनीय सामग्री को लेने के परीक्षा केंद्राध्यक्ष, प्राचार्य, शिक्षक समेत जिला पुलिस बल के जवान आए थे। इस दौरान माशिमं के अधिकारियों ने सीलबंद पेटी में विशेष वाहन से संबंधित थाना, पुलिस चौकी तक निगरानी में रखवाया गया है, जिसे परीक्षा के दिन विधिवत खोला और परीक्षा केंद्र के कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। अब यह गोपनीय सामग्री 24 घंटे सशस्त्र पुलिस जवान व सीसीटीवी की निगरानी में रखी गई है।

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2,475 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां, 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो लाख 62 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। उसी तरह 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तीन लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। पहले दिन बारहवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर है। 12वीं की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। इसी तरह 10वीं का दो मार्च से शुरू हो रही है। 10वीं का भी पहला पर्चा हिंदी है। परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। परीक्षा नौ बजे से उत्तर पुस्तिका का वितरण शुरू होगा। सवा नौ बजे से प्रश्न पत्र का वितरण किया जाएगा।

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर । इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। शमी के बाएं टखने में चोट लगी है। वह ब्रिटेन में सर्जरी कराने जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई को BCCI सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। 33 वर्षीय मोहम्मद शमी इंग्लैंडके खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है। उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 फाइनल खेला था। बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने बताया कि शमी जनवरी में एंकल का इंजेक्शन लगवाने लंदन गए थे।

वहां उन्हें बताया गया कि तीन हफ्ते के बाद हल्की दौड़ लगा सकते हैं। उसके बाद फिर इंजेक्शन ले सकते हैं। BCCI के सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इंजेक्शन काम नहीं कर रहा है। अब सर्जरी एकमात्र विकल्प है। ऐसे में मोहम्मद शमी ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। यह गुजरात टाइटंस टीम के लिए करारा झटका है। महम्मद शमी ने विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 24 विकेट लिए थे। वो दर्द के बावजूद खेले थे, लेकिन इसका असर उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़ा। हाल ही में शमी को अर्जुन पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने 229 टेस्ट, 195 वनडे और 24 टी20 विकेट लिए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को मिला IPS अवार्ड, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आइपीएस अवार्ड दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को आइपीएस अवार्ड दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर का नाम शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक 2020 बैच में पांच अधिकारी और 2021 बैच के दो अधिकारियों को आइपीएस बनाया गया है। उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सरजन राम भगत को 2020 की वैकेंसी में आइपीएस अवार्ड दिया गया है। जबकि दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर को 2021 की वैकेंसी में आइपीएस अवार्ड दिया गया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि।

रायपुर : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट‘‘ श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितीन गड़करी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार को प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा विगत् एक दशक से भी अधिक समय से जैव ईंधन तथा जैव ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीण किसानों और हितग्राहियों को जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल, बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवीयेशन फ्यूल, जैव-सीएनजी, बायोगैस से बिजली उत्पादन और ग्रिड में समायोजन जैसे कई सफल अनुसंधान एवं विकास कार्य किया है। प्राधिकरण को अपने सफल प्रयोगों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियो देखते हुए ‘‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024‘‘ पुरस्कार दिया गया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जल्द होगा टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जल्द होगा टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT को जल्द टीईटी परीक्षा आयोजित कराने के दिए निर्देश स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक श्री राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERTने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है।
श्री अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा।

ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में करीब 3 साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है, जिसके चलते युवा अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

छत्तीसगढ़ : सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, घर बनवाने का सबसे सही मौका, जानिए रायपुर में क्‍या है प्रति बोरी का भाव

छत्तीसगढ़ : सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, घर बनवाने का सबसे सही मौका, जानिए रायपुर में क्‍या है प्रति बोरी का भाव अगर अपने सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। इन दिनों निर्माण सामग्री की कीमतों में देखा जा रहा है। सीमेंट की कीमत अपने ढाई वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। अगर अपने सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे है तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। इन दिनों भवन निर्माण बाजार में इन दिनों मांग में लगातार गिरावट का असर निर्माण सामग्री की कीमतों में देखा जा रहा है। सीमेंट की कीमत अपने ढाई वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। क्षेत्र के कारोबारियों के अनुसार सीमेंट इन दिनों 270 से 280 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। इससे पहले अगस्त 2021 में सीमेंट 270 से 280 रुपये तक बिका था। हालांकि उसके बाद ट्रक हड़ताल की वजह से अक्टूबर 2022 में सीमेंट 360 रुपये तक भी पहुंच चुका था, लेकिन जैसे ही ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म हुई तो सीमेंट के दाम गिरने शुरू हो गए थे। सीमेंट के साथ ही सरिया की कीमत भी दो वर्ष पहले के स्तर पर है। अभी यह 54 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है। सरिया भी वर्ष 2022 मार्च में 80 हजार रुपये टन पार हो गया था। फैक्ट्रियों में तो सरिया 51 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है।

छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है,इन दिनों आयरनओर तो महंगा हुआ ही है,साथ ही विदेशी कोयला आयातित होने की वजह से कोयला भी महंगा मिल रहा है।सीमेंट कंपनियों ने पिछले साल चुनाव के बाद से ही सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली थी और अपने डीलरों को 15 से 20 रुपये प्रति बढ़ाने के निर्देश भी दे दिए थे। लेकिन बाजार ने सीमेंट की इस बढ़ती कीमतों को सपोर्ट नहीं किया और मांग में लगातार गिरावट रही। इसके चलते अब सीमेंट की कीमतें अपने ढाई वर्ष पहले के स्तर पर पहुंच गई है। ईंट व रेत की कीमतों में थोड़ी तेजी बनी हुई हैं। लाल ईंट इन दिनों 6000-6500 रुपये(प्रति एक हजार) बिक रहा है। वहीं रेत भी 18 से 19 रुपये फीट बिक रही है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि रेत की सप्लाई सुधरते ही इसकी कीमतों में भी गिरावट आएगी।