अमित शाह छत्‍तीसगढ़ से करेंगे चुनावी शंखनाद, बस्तर में हारी हुई सीट पर बनाएंगे पहली रणनीति

अमित शाह छत्‍तीसगढ़ से करेंगे चुनावी शंखनाद, बस्तर में हारी हुई सीट पर बनाएंगे पहली रणनीति लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भाजपा ने तीन तरह के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसमें पहला क्लस्टर प्रवास, दूसरा लोकसभा औऱ तीसरा विधानसभा प्रवास शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भाजपा ने तीन तरह के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसमें पहला क्लस्टर प्रवास, दूसरा लोकसभा औऱ तीसरा विधानसभा प्रवास शामिल है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वह सबसे पहले दोपहर एक बजे प्रदेश के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में क्लस्टर की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा लेने के बाद कलस्टर प्रभारियों की बैठक करेंगे। शाह लोकसभा प्रभारी, क्लस्टर प्रमुखों से वन टू वन करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह गुरुवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी की कलस्टर स्तरीय बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस कलस्टर में बस्तर के साथ महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट शामिल हैं। इनमें वर्तमान में बस्तर कांग्रेस और महासमुंद व कांकेर में भाजपा के सांसद हैं। प्रदेश में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के लिए बस्तर को चुना गया है। बस्तर और कोरबा प्रदेश की दो सीटें कांग्रेस और शेष नौ सीटें भाजपा के पास है। शाह के आगमन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि शाह डर के मारे पहले हारी हुई सीट पर समीक्षा करने आ रहे हैं। 2019 के चुनाव में बस्तर सीट से भाजपा 38 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित हुई थी।

अमित शाह हेलीकाप्टर से सीधे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां बैठक लेकर जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों से लगभग दो सौ पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बस्तर में ही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी तथा मंत्री केदार कश्यप पार्टी प्रदेश संगठन के साथ मिलकर अमित शाह की बैठक की तैयारी देख रहे हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, कोंटा, दंतेवाड़ा और बीजापुर शामिल हैं। इनमें बस्तर, कोंटा और बीजापुर तीन सीट कांग्रेस और शेष पांच सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अगले माह मार्च के प्रथम पखवाड़े में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा संभावित है। अप्रैल में प्रथम चरण के चुनाव में बस्तर सीट के लिए भी मतदान कराया जा सकता है जैसा कि पिछले लोकसभा चुनाव में किया गया था। अमित शाह द्वारा ली जाने वाली बैठक को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में काफी उत्साह है। हाल ही में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए दो माह पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। जिनमें दो सीट बस्तर और कांकेर भी शामिल थे। कांकेर में भाजपा को जीत मिली वहीं बस्तर में भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर हारी थी।

बस्तर सीट के लिए 20 लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। भाजपा के स्थानीय नेताओं का भी कहना है कि पहले प्रत्याशी घोषित करने का लाभ मिलेगा। विधानसभा चुनाव में बस्तर में भाजपा को 12 में से आठ सीटें और कांग्रेस को चार सीटें मिलीं थीं। \B रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी गुरुवार को जगदलपुर आ रहे हैं। पहले उनका विशाखापट्टनम से विशेष विमान से सुबह 10.40 बजे जगदलपुर आने का कार्यक्रम था लेकिन अब एक घंटा पहले रक्षामंत्री आ जाएंगे। समय में परिवर्तन का कारण अमित शाह की बैठक में शामिल होने बस्तर से पार्टी पदाधिकारियों को पहुंचने में विलंब न हो इसके लिए यह निर्णय लेना बताया गया है। राजनाथ सिंह सुबह 9.40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां 20 मिनट रुकने के बाद हेलीकाप्टर में ओडिशा के मयूरभंज के लिए रवाना होंगे। विमानतल में उनके स्वागत के लिए पहुंचने वाले भाजपा के स्थानीय नेताओं से राजनाथ चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के प्रदेश प्रवास पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि शाह हारी हुई बस्तर की सीट पर पहले चुनावी बैठक ले रहे हैं। उनको पता है कि लोकसभा चुनाव में जो भी नतीजा आएंगे वह विधानसभा से इतर आएंगे, अब तो उन्हें मोदी सरकार के वादों का हिसाब देना होगा। इन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, जवानों, किसानों व महिलाओं के लिए जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। कांग्रेस के बयान पर पलटवार कर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। इनके पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। हमारी विष्णुदेव साय सरकार ने दो महीने के भीतर धान खरीदी में रिकार्ड बनाया, महतारी वंदन योजना, 18 लाख को आवास देने का फैसला किया। जो काम हमने किया, कांग्रेस ने पांच साल में कुछ भी नहीं किया। अब मोदी के कामों का ये किस मुंह से हिसाब मांगते हैं।

पिथौरा: ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार में बाइक लेने के बात पे हुई मारपीट पर मामला दर्ज

पिथौरा: ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार में रहता हूं आधार सेंटर में आपरेटर का काम करता हूं कि दिनांक 20.02.24 को खाना खाकर सो गये थे रात्रि करीब 11 बजे बाथरूम के लिये उठा तो देखा कि राजा भट्ठ मेरे घर में रखे मोटर सायकल को लेकर जा रहे थे चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग आकर मारपीट करने जिससे मेरे सिर में चोट आकर खून निकलने लगा जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही किया जाये आवेदन नकल जैल है- प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना पिथौरा विषय मारपीट करने से रिपोर्ट दर्ज करने बाबत महोदय सनम्र निवेदन है कि मैं भगवानदास पटेल पिता जागेश्वर पटेल उम्र 26 वर्ष ग्राम अट्ठारहगुडी सराईटार थाना पिथौरा का निवासी हू आज दिनांक 20.02.24 को हम लोग घर में रात्रि करीबन 08 बजे घर में खाना खाकर सभी परिवार सो गये थे करीब 11 बजे रात्रि में पेशाब करने उठा तो घर में रखे मोटर सायकल को राजा भट्ठ पिता आनंद भट्ठ घर से मोटर सायकल को लेकर जा रहा था।

तब मैं अपने भाई धनेश कुमार पटेल को चिल्लाया और उसे पकड लिया चिल्लाने की आवाज सुनकर अजय भट्ठ, आशीष भट्ठ, रानी भट्ठ एवं हेमलता भट्ठ भी अपने हाथ में लाठी डंडा लेकर आये और मुझे मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डंडा से मारपीट करने लगे इतने में मेरे भाई धनेश कुमार पटेल, मेरे पिता जागेश्वर पटेल एवं मेरी मां जानकी बाई भी आ गई और झगडा मारपीट को छुडाने लगे इतने में सभी लोगघर के अंदर घुसकर मेरी मां जानकी बाई पिता धनेश्वर पटेल एवं मेरे भाई धनेश कुमार को भी मारपीट कर लाठी डंडा से मारपीट कर चोट पहुचाया मारपीट गाली गलौच हल्ला सुनकर आस पडोस के लोग इकट्ठा हो गये तब घटना मारपीट को जगबंधु पटेल,घसिया पटेल और चेकराम पटेल छुडाये है मारपीट से मेरे सिर में, मेरी मां के सिर में, हाथ मे, भाई धनेश के सिर में हाथ में , मेरे पिताजी के सिर, हाथ पैर में चोट आई है अत श्रीमानजी से निवेदन है कि आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की कृपा करे।

सरायपाली रोपणी किसड़ी में आम फलन क़ी नीलामी

सरायपाली रोपणी किसड़ी में आम फलन क़ी नीलामी सरायपाली -: शासकीय उद्यान रोपणी किसड़ी सरायपाली में आम फलन स्थिति में है, जिसके लिए 06 मार्च 2024 को दोपहर 12ः00 बजे नीलामी की जाएगी। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति रोपणी में आम फलन स्थिति देख सकते है। नीलामी के लिए बोलीकर्ता को 5000 रुपए अमानत राशि जमा करना होगा। जिस व्यक्ति की बोली अंतिम होगी उन्हें 50 प्रतिशत राशि तत्काल एवं 50 प्रतिशत 08 मार्च को दोपहर 12ः00 बजे तक जमा करना होगा। फसल की देखरेख की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अंतिम बोलीकर्ता की होगी।

सरायपाली : अविश्वास प्रस्ताव मे दबाव के साथ 2 बार चुनाव कराने का आरोप?

सरायपाली : अविश्वास प्रस्ताव मे दबाव के साथ 2 बार चुनाव कराने का आरोप? सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्राभाटा मे सरपंच सादमोती कुर्रे के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन सरपंच पति के अनुसार यह चुनाव निष्पक्ष नहीं रहा सरपंच ने जानकारी देते हुए कहा की मेरे खिलाप आज अविश्वास प्रस्ताव था जिसमे पहले मै जीत गया था और अविश्वास प्रस्ताव फ़ैल हो चूका था लेकिन चुनाव सम्पन्न कराने आये तहसीलदार सहित अधिकारियों ने 9 पंचो के दबाव मे आकर दोबारा मतदान कराया और मैं हार गया सरपंच का कहना है क़ी दोबारा चुनाव सबके सामने मतदान कराया गया जिसके कारण दबाव मे आकर मेरे समर्थको ने मुझे मतदान नहीं किया सरपंच ने एसडीएम से शिकायत के बात कही है!

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुए महासमुंद जिला के तीन शिक्षक

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुए महासमुंद जिला के तीन शिक्षक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार दिनांक 20/2/2024एवं 21/02/2024 को “स्कूल लीडरशिप डेव्लप्मेन्ट ट्रान्सफार्मिन्ग स्कूल थ्रो बेस्ट प्रैक्टिस “पर स्टेट इन्स्टीट्यूट फार रूरल डप्लप्मेन्ट निमोरा छत्तीसगढ़ में रखा गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के शिक्षकों के साथ साथ अधिकारी सम्मिलित हुए ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महासमुन्द जिले के तीन होनहार शिक्षक वीरेन्द्र कुमार कर शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली (बसना) ,रिंकल बग्गा शासकीय प्राथमिक विद्यालय धरमपुर (बागबाहरा),योगेश साहू शासकीय प्राथमिक विद्यालय कसडोल (सरायपाली)सम्मिलित हुए । रिंकल बग्गा ने वर्क विथ कोलैबोरेशन पर अपने स्कूल में चल रहे नवाचारों को रखा एवं योगेश साहू ने इन्नोवेशन इन स्कूल इंप्रूवमेंटव विरेन्द्र कर ने वैदिक गणित पर रिसर्च प्रस्तुत कर पूरे महासमुन्द जिले को गौरवान्वित किया ।

इस सेमिनार में झारखंड एवं अन्य राज्यों के शिक्षक एवं अधिकारी जुड़े एवं आफ लाइन एवं आन लाइन जुड़े ।इस कार्यक्रम में डॉ.साधवा अवजार छत्तीसगढ़ के प्रभारी निपा नई दिल्ली रहे एवं कोमल सिंह परदेशी शिक्षा सचिव शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन ने अपने विचार व्यक्त किये ।एस सी आर टी रायपुर के संचालक डाक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा जी ने स्कूल लीडरशिप डेव्लप्मेन्ट ट्रान्सफार्मिन्ग स्कूल थ्रो बेस्ट प्रैक्टिस पर विषय रखे ।पूरे कार्यक्रम में एस सी ई आर टी रायपुर के अधिकारियोंके साथ साथ कार्यक्रम के प्रभारी डाक्टर दर्शन ने पूरा समय दिया एवं रचनात्मक कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित करते रहे ।

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नवाचार के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में नवाचार के अंतर्गत सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें कक्षा पांचवीं एवं चौथी के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस नवाचारी गतिविधि के अंतर्गत अंग्रेजी लेखन शैली में केपिटल लेटर , स्मॉल लेटर एवं उचित स्थान में कामा, फुलस्टाप का प्रयोग बहुत ही रोचक ढंग से किया गया ,उनके इस सुलेख प्रतियोगिता को क्रमबद्ध तरीके से करने में प्रधान पाठक फुलजेन लकड़ा सर जी का विशेष योगदान रहा तथा इस नवाचारी गतिविधि को सही तरीके एवं पूर्ण रूप से करवाने में कक्षा शिक्षिका कु. सिल्विया बाघ मैडम जी का विशेष योगदान रहा इस प्रतियोगिता को पूर्ण रूप से सफल बनाने में संकुल समन्वयक देवानंद नायक सर जी एवं संकुल प्रभारी अशोक साहू सर जी का विशेष योगदान रहा ।इस प्रतियोगिता में जितने वाले सभी बच्चे बहुत खुश हैं और ऐसी प्रतियोगिता होती रहे ऐसे विचार बच्चों ने व्यक्त किए ,प्रथम स्थान नरेंद्र दास ने प्राप्त किया , द्वितीय स्थान कुसुम बाघ ने, तृतीय स्थान कुमकुम पटेल ने, चतुर्थ स्थान मोहित पटेल ने एवं पंचम स्थान संजय पटेल ने प्राप्त किया

भंवरपुर :साईं सराईपाली मे लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाप कार्यवाही

भंवरपुर :साईं सराईपाली मे लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाप कार्यवाही भंवरपुर चौकी के अनुसार पतासाजी ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग पर ग्राम लाबा महुआ, भस्करापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम साई सराईपाली पानी टंकी के पास एक व्यक्त्िा0 अवैध रूप से अंडा ठेला लगाकर शराब शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह दयानिधि सोना व श्रद्धा कुमार को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम साई सराईपाली पहुंचकर पानी टंकी के पास घेरा बंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े शराब पिने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर वह अपना नाम मेमराज निषाद पिता बालमुकुंद निषाद उम्र 37 साल साकिन साई सराईपाली,चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का होना बताया

जिसे मुखबीर की सूचना से अवगत कराकर उनकी तलाशी ली गई जिनके कब्जे से तीन नग 180-180 एम एल वाली देशी प्लेन शराब की खाली शीशी जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज गंध आ रही है एवं तीन नग खाली डिस्पोजल गिलास बरामद किया एवं शराब पिलाने के संबंध में उक्त व्यक्ति को धारा 91 जा0फौ0 नोटिस दिया जो किसी प्रकार से लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में कोई वैघ कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया उक्त बरामद शराब की खाली शीशी को मुताबिक जप्ती पत्रक के सक्षम गवाह के जप्त कर सीलबंद्ध कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं पृथक से सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी को मौके पर आज दिनांक 18.02.2024 के 18.40 बजे विधिवत गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध देहाति नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

काम की खबर: इस योजना में बगैर गारंटी मिल रहा 3 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना

काम की खबर: इस योजना में बगैर गारंटी मिल रहा 3 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना इन योजना के तहत कुशल कामगारों को आर्थिक मदद देकर उनके कारोबार को प्रोत्साहित करना है। यदि आप पैसे की कमी के कारण अपना कोई छोटा बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत मोदी सरकार बगैर किसी गारंटी के 3 लाख रुपए तक का लोन दे रही है। हालांकि प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कुछ नियम तय किए गए हैं, जिन्हें हितग्राहियों को पूरा करना जरूरी है। यहां जानें इस योजना के बारे में विस्तार से। हितग्राही को प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 3 लाख रुपए तक का लोन 18 ट्रेड्स के लिए मिल सकता है। इस लोन के एवज में हितग्राही को किसी भी तरह की कोई गारंटी भी नहीं देनी होती है। इस योजना के तहत बिजनेस स्टार्ट करने के लिए पहले चरण में 1 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है, वहीं दूसरे चरण में लाभार्थी को 2 लाख रुपए का ऋण दिया जाता है।

प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थी को सिर्फ 5 फीसदी ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाता है। को मोदी सरकार ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। इन योजना के तहत कुशल कामगारों को आर्थिक मदद देकर उनके कारोबार को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत 18 कारोबार को चिन्हित किया गया है, जिनके तहत कामगारों को 3 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकता है। इस योजना के तहत मास्टर ट्रेनरों के जरिए 1 सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी जाती है और 500 रुपए प्रतिदिन स्टाइपेंड भी मिलता है। इन 18 कामों के लिए मिलता है ऋण कारपेंटर (बढ़ई) नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार) मूर्तिकार राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता कारीगर टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक) नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी

लोन पाने के लिए योग्यता : प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोन पाने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 साल से कम होना चाहिए। लाभार्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर इन योजना में शामिल 140 जातियों में से एक से संबंधित होना अनिवार्य है। लोन के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर से संबंधित दस्तावेज जमा करना होंगे। यदि आप भी इस योजना के तहत लोन पाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

रायपुर से बड़ी खबर, सिलतरा के मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रायपुर से बड़ी खबर, सिलतरा के मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
रायपुर : राजधानी के सिलतरा कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक में ब्लास्ट की खबर आ रही है। भीषण ब्लास्ट में एक कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल इलाके सिलतरा कपसदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बुधवार को जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस भीषण ब्लास्ट में एक कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है।

हादसे में मृतक कर्मचारी का नाम मिंटू कुमार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला है।ब्‍लास्‍ट होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्‍लाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी तुरंत धरसींवा थाना की पुलिस को दी गई। फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, ब्‍लास्‍ट की खबर से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के स्‍वजन चिंता में आ गए।

रायपुर : राजभवन में हुआ साहित्यिक कार्यक्रम राजभवन में हुआ राज्यपाल ने ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर : राजभवन में हुआ साहित्यिक कार्यक्रम
राजभवन में हुआ राज्यपाल ने ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ पुस्तक का किया विमोचन छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के साहित्यकारों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने गत दिवस राजभवन में डॉ. भगवान जयसिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ (The Birds in The Storm) का विमोचन किया। डॉ जयसिंह ओड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि एवं अनुवादक हैं। इस पुस्तक में अनेक विख्यात ओड़िया कवियों की लगभग 80 कविताओं का संकलन किया गया है। कार्यक्रम में श्री माधव कौशिक, अध्यक्ष केन्द्रीय साहित्य अकादमी सहित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के अनेक साहित्यकार एवं लेखक उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने डॉ. जयसिंह को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ. जयसिंह एक बहुत अच्छे अनुवादक हैं। डॉ. जयसिंह ने राज्यपाल की आत्मकथा ‘‘बैटल नॉट यट ओवर‘‘ का ओड़िया से अंग्रेजी में उत्कृष्ट श्रेणी का अनुवाद किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के साहित्यकारों का अभिवादन किया और कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति पर खुशी व्यक्त की। डॉ. जयसिंह ने पुस्तक के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. माधव कौशिक ने कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्यपाल श्री हरिचंदन कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही प्रख्यात लेखक, नाटककार, स्तंभकार भी हैं, जो साहित्य जगत के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। वे राजनीति और साहित्य के मध्य सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने डॉ. जयसिंह के संबंध में कहा कि अनुवादक साहित्य जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। अनुवाद के माध्यम से ही दुनिया एक दूसरे से जुड़ी हुई है। अनुवादक वास्तव में मिशनरी की तरह कार्य करते हैं। ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ पुस्तक की समीक्षा डॉ. चितरंजन कर ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला कौशिक, प्रो. रामेन्द्रनाथ मिश्र, श्री चितरंजन कुमार शिक्षाविद्, श्री बलदेव भाई शर्मा कुलपति, श्री त्रिलोक चंद्र महावर, श्री संजीव बख्शी सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री बिजयानंद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सुशीर कुमार स्वाइन ने किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ जयसिंह एक कवि, आलोचक, संपादक, अनुवादक ने साहित्यिक जीवन में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके ओडिया में कविता के नौ संग्रह, अंग्रेजी और अंग्रेजी अनुवाद में आठ, एक यात्रा वृतांत के अलावा अंग्रेजी में आलोचना की दो किताबें शामिल हैं। उनकी कविता की पुस्तकों में शामिल हैं निरबासनरे पक्षी (निर्वासन में पक्षी), मायाघेरारे कालिदास (माया के घेरने वाले जाल में कालिदास), फेरंती घर (होमबाउंड ट्रैवलर)। अमेरिका स्थित प्रकाशक ने अंग्रेजी में कविताओं का एक संग्रह द डैपल्स ऑफ डार्कनेस प्रकाशित किया है। डॉ. जयासिंह को ओडिशा साहित्य अकादमी पुरस्कार, विष्णु ‘‘झंकार‘‘ पुरस्कार, उत्कल साहित्य समाज पुरस्कार के अलावा हाल ही में पंडित गोदाबरीश मिश्र सम्मान (सरला साहित्य संसद, कटक) पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।