छत्तीसगढ़ : अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्‍छी खबर, अब पांच वर्ष मिलेगा निश्शुल्क चावल  

छत्तीसगढ़ : अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए अच्‍छी खबर, अब पांच वर्ष मिलेगा निश्शुल्क चावल  छत्‍तीसगढ़ में राज्य सरकार की ओर से अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवारों को पांच वर्ष निश्शुल्क चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। छत्‍तीसगढ़ में राज्य सरकार की ओर से अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवारों को पांच वर्ष निश्शुल्क चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के 67 लाख 80 हजार अंत्योदय तथा प्राथमिकता राशन कार्डधारी गरीब परिवार जनवरी-2024 से दिसंबर- 2028 तक लाभान्वित होंगे। इससे पहले मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल के विभाग से संबंधित 3,033 करोड़ 48 लाख 88 हजार रुपये की अनुदान मांगें विधानसभा में चर्चा के बाद पारित की गई। खाद्य मंत्री बघेल ने अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान कहा कि पीडीएस मध्यान्ह भोजन और पूरक पोषण योजना के हितग्राहियों में एनीमिया व अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए फोर्टिफाईड चावल वितरण किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के समस्त जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन राशनकार्डधारियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर-2023 तक पीडीएस के अंतर्गत हितग्राहियों को 19 लाख 14 हजार टन फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2019 में जारी किए गए राशनकार्डों का नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी, 2024 से शुरू किया गया है। इस अभियान में 77 लाख 10 हजार प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीएस की अधोसंरचना के विस्तार के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 283 नई उचित मूल्य की दुकानें खोली गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान जनवरी-2024 तक तीन लाख 57 हजार नए राशनकार्ड जारी किए गए हैं। चार लाख 79 हजार नए सदस्यों के नाम राशनकार्डों में जोड़े गए हैं। खाद्य मंत्री ने अनुदान मांगों की चर्चा में कहा कि इस वर्ष 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है और 31,913 करोड़ का भुगतान किया गया है। राज्य गठन के बाद से अब तक किसानों को सर्वाधिक राशि का भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 धान की बकाया बोनस की राशि 3,433 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। खाद्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी।धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया गया था, जिसके तहत 220 चेकपोस्ट बनाए गए थे। मंडी अधिनियम के तहत 817 प्रकरण दर्ज करते हुए 37,717 क्विंटल धान जब्त किया गया। 253 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है।

सुखीपाली में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा अखण्ड रामायण में शामिल हुए बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

सुखीपाली में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा अखण्ड रामायण में शामिल हुए बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन “अरसा रोटी” से तौल कर किया स्वागत बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखीपाली (नहरपारा) में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा अखण्ड रामायण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। ग्रामीणों ने फुलमाला पहनाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन “अरसा रोटी” से तौल कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने श्री रामचंद्र जी के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कमाना की। इस अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए हमें रामायण के प्रत्येक पात्रों के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है।

श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है।उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है। भगवान श्रीराम ने न केवल एक शिष्य के रूप में बल्कि एक पुत्र के रूप में,भाई के रूप में तथा राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों और कष्टों के निवारण के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करें और विद्वान एवं सिद्ध संत महात्माओं के दिखाए सत्य मार्गों का अनुसरण करें। इस अवसर पर सरपंच सुधीर प्रधान, कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, आयोजन समिति अध्यक्ष कमल पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अनुप अग्रवाल,उपसरपंच प्रतिनिधि शिवचरण नायक, विनोद बारीक, आलोक त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, विजय पटेल, सुमित अग्रवाल,लक्ष्मण प्रधान, सदानंद भोई, श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित थे।

बिलासपुर cg : अब हमारी बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में दिखाएंगी अपनी खेल हूनर

बिलासपुर cg : अब हमारी बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में दिखाएंगी अपनी खेल हूनर दर्शकों के लिए पूरे स्टेडियम में दर्शक दीर्घा भी तैयार किया गया है। साथ ही स्टेडियम में अलग से चेंजिंग रूम की भी सुविधा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारा के साथ अब बेटी खेलों का अभियान भी जोर पकड़ चुका है। ऐसे में महिला खेल को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर खेल संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे महिला खेल और महिला खिलाड़ी अपने के खेल के शिखर तक पहुंच सके। अपने बिलासपुर शहर में महिला खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। इसी में से एक है स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया पिंक स्टेडियम। इस स्टेडियम की खास बात यह है कि यहां दस प्रकार से भी ज्यादा इनडोर और आउटडोर खेल कराये जा सकेंगे। खास बात यह है कि सभी मैदान अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप बनाया गया है। जिसमें आने वाले दिनों में राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला खेल हो सकेगा। इस पिंक स्टेडियम के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी। लगभग पौने दो एकड़ जमीन में बनाए गए इस स्टेडियम में कई खूबियां है। खो-खो मैदान, एथलेटिक ट्रैक, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, कबड्डी मैदान, लांग और हाई जंप ट्रैक, जागिंग ट्रैक, इंडोर जिम की सुविधा रहेगी। इस पिंक स्टेडियम में एक मल्टी एक्टीविटी हाल भी अलग से बनाया गया है। जहां अलग-अलग खेल की गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम भी बनाया गया है। वहां पर दूसरे जिले व प्रदेश से आने वाले खिलाड़ी ठहर सकेंगी। दर्शकों के लिए पूरे स्टेडियम में दर्शक दीर्घा भी तैयार किया गया है। साथ ही स्टेडियम में अलग से चेंजिंग रूम की भी सुविधा है। इस स्टेडियम की एक खास बात यह रहेगी कि स्टेडियम को पूरी से इको फ्रैंडली बनाया जाएगा। स्टेडियम के चारों ओर प्लांटेशन किया जा रहा, ताकि इस स्टेडियम की सुंदरता पर चार चांद लग जाए। साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश मिल सके। यहां पर महिला खिलाड़ी अभ्यास करते हुए भविष्य की शानदार खिलाड़ी बनकर उभरेंगी। मौजूदा स्थिति में पिंक स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। संभवता मार्च माह के प्रथम सप्ताह से यहां पर खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद शहर की महिला खिलाड़ी अपने पसंद अनुरूप खेल प्रतिभा में निखार ला सकेगी और खेल क्षेत्र में आगे बढ़ेगी और बिलासपुर के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

रायपुर : नगर निगम का बजट आज होगा पेश, युवाओं को रोजगार, मनोरंजन, स्‍वास्‍थ्‍य पर होगा फोकस

रायपुर : नगर निगम का बजट आज होगा पेश, युवाओं को रोजगार, मनोरंजन, स्‍वास्‍थ्‍य पर होगा फोकस  छत्‍तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम आज 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने जा रहा है। इस बार निगम का अनुमानित बजट 1800 करोड़ का होने वाला है। रायपुर नगर निगम का 2024-25 का बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। इस बार निगम का बजट 1,800 करोड़ से अधिक का होने वाला है। इसमें युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ ही रोजगार देने से लेकर लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रविधान किया गया है। इस बजट में इंदिरा उद्यान में पिकनिक पाइंट का प्रविधान रखा गया है। वहीं, शहर की खुली नालियां इस बार बजट में इन्हें ढकने का प्रस्ताव भी शामिल है। महापौर युवाओं के लिए खास स्टार्टअप स्टूडियो भी लेकर आने वाले हैं। वहीं, बजट में युवाओं के रोजगार, मनोरंजन और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। शहरी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। पिछले सत्र में महापौर ने 1,475 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसकी तुलना में इस बार का बजट 325 करोड़ रुपये ज्यादा का होने वाला है। युवाओं को नवाचार से जोड़ने के लिए स्टार्टअप स्टूडियो और को-वर्किंग सेंटर का प्रविधान बजट में लाया जा रहा है। महापौर एजाज ढेबर ने युवाओं की स्किल बढ़ाने के लिए खास विश्व स्तरीय कौशल केंद्र के लिए बजट में प्रस्ताव रखा है। शहर के युवाओं को नई-नई तकनीक से रूबरू कराने और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से यह बजट प्रस्तुत किया जाने वाला है।

शहर के तालाबों के सुंदरीकरण के लिए नागरिकों द्वारा लगातार मांग की जा रही है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई प्रोजक्ट भी लाए जा चुके हैं। कई तालाबों की सूरत बदली भी गई है। इस बार के बजट में खास तालाबों के हाईस्ट्रीट डेवलपमेंट का प्लान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के तालाबों की तस्वीर खूबसूरती में बदली जाएगी। तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे। तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे।तरह-तरह के नवाचारों को लेकर हर शहर की मांग होती है। बच्चों से लेकर युवा हर कोई नई एक्टिविटी सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए भी इस बजट में विशेष प्रविधान लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर में मल्टीएक्टीविटी सेंटर बनाया जाएगा। यहां युवा-बच्चे तरह-तरह की एक्टीविटी से जुड़कर नवाचार सीखेंगे।

बुधवार को महापौर के बजट अभिभाषण से पहले सामान्य सभा की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद एक घंटे का प्रश्नकाल रहेगा। इसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए सवालों की पर्ची लाटरी पद्धति से निगम सभापति प्रमोद दुबे निकालेंगे। जिन पार्षदों के नाम की पर्ची निकलेगी, उसका जवाब संबंधित विभाग के भारसाधक सदस्य सदन में देंगे। बता दें कि प्रश्नकाल के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने दर्जनभर से ज्यादा प्रश्न लगाए हैं। मच्छरमुक्त शहर के कांसेप्ट पर केंद्रीकृत प्रणाली और बीमार व दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों के तत्काल उपचार के लिए सभी जोन में एंबुलेंस की व्यवस्था का प्रविधान भी बजट में रखा गया है। जानकारी अनुसार हर जोन को एक-एक एंबुलेंस के लिए बजट में प्रस्ताव है। साथ ही महिलाओं की सेहत का ध्यान रखते हुए अलग से महिला जिम खोलने का प्रस्ताव भी बजट में लाया जा रहा है।

महासमुन्द / क्या जगदीशपुर अनाथ आश्रम नियम शर्तो पर चल रहा है सालों से अनाथ आश्रम में लाये जा रहे बच्चों और दान क्या होता होगा क्या सरकार के निगरानी में है यह अनाथ आश्रम ।

महासमुन्द / क्या जगदीशपुर अनाथ आश्रम नियम शर्तो पर चल रहा है सालों से अनाथ आश्रम में लाये जा रहे बच्चों और दान क्या होता होगा क्या सरकार के निगरानी में है यह अनाथ आश्रम ।महासमुन्द जिले के बसना विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम नरसिंगपुर जगदीसपुर में एक व्यक्ति द्वारा कई सालों से अनाथ आश्रम संचालन किया जा रहा है बता दें कि उक्त व्यक्ति सालों से सैकड़ो बच्चो को अनाथ आश्रम में लाकर रख रहा है और उनका देखभाल भी कर रहा है और अनाथ आश्रम के नाम पर कई जगहो से मदद मांग कर अनाथ आश्रम का संचालन किया जा रहा है यहां क्षेत्र से बड़े बड़े लोग यहां तक कि सरकारी लोग भी पहुँचते है लेकिन सालों से चल रहे अनाथ आश्रम में आज तक कितने बच्चो को लाया गया कितने बच्चे आज बाहर है कोई हिसाब किताब नही यहां तक तो ठीक है कि अनाथ और बेसहारा बच्चो को रखना सही है लेकिन क्या इसके लिए सरकार ने कोई नियम शर्ते नही बनाया है बता दें कि ऐसी किसी अनाथ आश्रम चलाने के लिए संस्था और रजिस्ट्रेशन जरूरी है लेकिन हमने जिले के सरकारी पोर्टल से जानने का प्रयास किया कि कौन कौन से ऐसे संस्था है जो लोगो के भलाई के लिए काम कर रहा है तो जिले के अधिकारीक पोर्टल पर लगभग 12 सामाजिक संस्थाओ का नाम है पर उन नामो में जगदीपुर नरसिंगपुर के अनाथ आश्रम का कही पर भी जिक्र नही है जिससे ऐसा लगता है कि जगदीपुर नरसिंगपुर का अनाथ आश्रम सरकार के बिना जानकारी के चल रहा है सरकार के जानकारी में नही है अगर ऐसा है तो सरासर गलत है संचालक को नियमानुसार अनाथ आश्रम का रजिस्ट्रेशन करवा कर ही संचालन करना चाहिए अगर हमारा समाचार शासन प्रशासन तक पहुचती है तो सायद अनाथ आश्रम का पूरा मामला खुल कर सामने आ सकता है की अनाथ आश्रम क्या वास्तविक में नियमानुसार संचालन हो रहा है या सिर्फ अनाथ बच्चो के नाम पर दान लेकर अपना निजी स्वार्थ पूरा किया जा रहा है ।

बसना : दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में 12मैडल जीते भंवरपुर की टीम

बसना : दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में 12मैडल जीते भंवरपुर की टीम बसना – अग्रसेन भवन बसना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। जिसमें 25 जिले से 450 कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया। अलग अलग भार वर्ग में गोल्ड सिल्वर ब्रांज मेडल देकर विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सिहान वरुण पाण्डेय जनरल सेकेट्री USK इण्डिया, सयोंजक उपेंद्र प्रधान, जगन्नाथ साहू, रानू मैडम, डिजेन्द्र कुर्रे, विरेंद्र डड़सेना के अलावा 50टीम ऑफिसयल शामिल हुए।कार्यक्रम के समापन बेला निलांचल सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पार्षद शीत गुप्ता के अलावा बाहर से भी अतिथि के रूप में शामिल हुए जिसमें शिवरीनारायण से आशीष तिवारी, सरोज सारथी,सराईपाली से संजय पंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय भंवरपुर की टीम 10 मैडल अपने नाम किये। वही अल्फ़ा ओमेगा इंग्लिश मीडियम स्कूल भंवरपुर को दो मैडल मिला।

कु. जिज्ञासा कुर्रे कुमिते में 10 kg वजन वर्ग में गोल्ड मैडल एवं काता में सिल्वर मैडल मिला।गुणसागर पटेल 45kg वजन वर्ग में गोल्ड मैडल , समीर साहू 35kg वजन वर्ग में गोल्ड मैडल, सोनिया भारद्वाज 55kg वर्ग में गोल्ड मैडल अपना नाम किया।कृष्णकांत चौधरी50 kg वजन वर्ग में सिल्वर मैडल,द्वारिकानंद 46 kg वजन वर्ग में सिल्वर मैडल,केसर पटेल 45 kg वजन वर्ग में सिल्वर मैडल ,राहिल पटेल 42kg वजन वर्ग में सिल्वर मैडल जीता। वहीं कु. गुंजन नायक 34 kg वजन वर्ग में ब्रांज मैडल,विनय नायक 44kg वजन वर्ग में ब्रांज मैडल डिगेश पटेल 45kg वजन वर्ग में ब्रांज मैडम जीता।कराटे कोच डिजेन्द्र कुर्रे ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया।

राज्यसभा चुनाव 2024: भाजपा के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, सीएम साय सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

राज्यसभा चुनाव 2024: भाजपा के राजा देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, सीएम साय सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई भारतीय जनता पार्टी के नेता राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है। यह सीट राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय के कार्यकाल खत्म होने के चलते खाली हुई थी। मंगलवार प्रदेश के विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र सौंपते हुए विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा व अन्य नेता। भारतीय जनता पार्टी के नेता राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है। यह सीट राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय के कार्यकाल खत्म होने के चलते खाली हुई थी। मंगलवार प्रदेश के विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर समेत अन्य मौजूद रहे। देवेंद्र के राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्विरोध चुने जाने पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

सबसे पहले निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। शर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया और पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अन्य नेताओं ने बधाई दी। राज्यसभा का टिकट मिलने फिर नामांकन और जीत हासिल करने के बाद राजा देवेंद्र प्रताप ने भाजपा आलाकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैंने जनता की सेवा के लिए सरकारी नौकरी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। अब नई जिम्मेदारी मिली है। 14 फरवरी को राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने भरा था। वह रायगढ़ के लैलूंगा से आते हैं। वह यहां के जिला पंचायत सदस्य हैं और जनजाति गौरव समाज के भी मुखिया हैं। इसके अलावा राजा देवेंद्र प्रताप रेल मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। वे रायगढ़ राजघराने से संबंध रखते हैं। देवेंद्र प्रताप रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह के परपोते हैं।

रायपुर Crime: रायपुर में तीन वर्ष के मासूम का अपहरण, मध्यप्रदेश ले जा रहा था आरोपित, पुलिस ने कवर्धा में पकड़ा

रायपुर Crime: रायपुर में तीन वर्ष के मासूम का अपहरण, मध्यप्रदेश ले जा रहा था आरोपित, पुलिस ने कवर्धा में पकड़ा तीन वर्ष के बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे आनंद कुमार मरावी नामक युवक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया गया। आरोपित का पुराना रिकार्ड देखा जा रहा है। तीन वर्ष के बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे आनंद कुमार मरावी नामक युवक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया गया। आरोपित का पुराना रिकार्ड देखा जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे गीता नगर भनपुरी निवासी रवि सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके साथ मजदूरी करने वाला आनंद कुमार मरावी उसके तीन वर्ष के बच्चे शिवा सिंह राजपूत को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए बहला फुसलाकर ले गया।

इस पर तत्काल टीम गठित कर अपहृत बालक और आरोपित की तलाश शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि आनंद कुमार मरावी डिंडोरी (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है। वह बच्चे को लेकर बालाघाट जाने वाली बस से रवाना हुआ है। टीम बालाघाट जाने वाली बस का पीछा करते हुए कवर्धा की ओर बढ़ी। साथ ही कवर्धा साइबर सेल से संपर्क कर बालाघाट जाने वाली बसों की तलाशी लेने को कहा। आरोपित आनंद कुमार बच्चे के साथ पंडरिया से आगे पहुंच गया था, जिसे खमतराई थाने की टीम व कवर्धा की साइबर टीम ने बस को रोक कर पकड़ा। आरोपित को पकड़ने में थाना खमतराई प्रभारी बीएल चंद्राकर, प्रआ. रमेश यादव, पुष्पराज परिहार, आरक्षक सुदीप मिश्रा व साइबर सेल कवर्धा प्रभारी अजयकांत तिवारी की प्रमुख भूमिका रही।

महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 3 लाख 32 हजार महिलाओं ने फॉर्म भरे अंतिम दिन भी महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह

महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 3 लाख 32 हजार महिलाओं ने फॉर्म भरे अंतिम दिन भी महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह महासमुंद 20 फरवरी 2024/ जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना अंतर्गत फॉर्म भरने के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह एवं खुशी है। वहीं दूसरी ओर आज ऑनलाईन भी फॉर्म भरे गए ।ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस योजना के प्रति महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में फॉर्म भरने आज अंतिम दिन छूटे हुए महिलाओं ने फॉर्म भरे। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने अब तक भरे हुए समस्त फॉर्म के ऑनलाइन एंट्री के लिए सभी सीएमओ एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिरिक्त ऑपरेटर लगाकर प्राप्त फॉर्म की एंट्री करने कहा है। जिले में आज अंतिम दिन शाम 06ः00 बजे तक कुल 3 लाख 32 हजार 191 आवेदन जमा किए गए हैं।
जिनका तेजी से सत्यापन का कार्य भी जारी है। ऑफलाइन फॉर्म में महासमुंद शहरी में 16022 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 65418 में भरा गया । जनपद पंचायत अंतर्गत महासमुंद में कुल 86440 बागबाहरा में 57428 पिथौरा में 67312, बसना में 61973 एवं सरायपाली में 64038 महिलाओं ने फॉर्म जमा किए है। प्राप्त फार्म का ऑनलाइन अपलोड जनपद एवम नगरीय निकायों में की जा रही है।

आज अंतिम दिन महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी शैल नाविक एवं पर्यवेक्षक शीला प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी पहुंचकर मार्गदर्शन दिया गया। महासमुंद शहरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र में योजनांतर्गत फॉर्म भरने पहुंची सीमा मानिकपुरी, ममता देवार, ज्योति जगत, सीता वर्मा, शंकुतला लांजेवार, मानकुंवर पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस योजना से हम जैसे महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत आधार मिल गया है। इससे मिलने वाले प्रति एक हजार रुपए की राशि से छोटे-मोटे व्यवसाय करेंगे। हमें 08 मार्च का इंतजार है जब योजना अंतर्गत पहली किस्त की राशि मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

भिलाई में 11वीं की छात्रा ने बात करने से किया मना तो युवक ने ब्लेड से काट दिया गला, स्कूल से लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

भिलाई में 11वीं की छात्रा ने बात करने से किया मना तो युवक ने ब्लेड से काट दिया गला, स्कूल से लौटते समय दिया वारदात को अंजाम मोबाइल पर और मिलकर बात नहीं करने पर एक सिरफिरे ने एक छात्रा के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। पीड़िता सोमवार की शाम को स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे रास्ते में रोका और ब्लेड से उसका गला काट दिया। मोबाइल पर और मिलकर बात नहीं करने पर एक सिरफिरे ने एक छात्रा के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। पीड़िता सोमवार की शाम को स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे रास्ते में रोका और बोला कि वह उससे बात क्यों नहीं कर रही है? पीड़िता ने मना किया तो उसके गले पर ब्लेड रखा और गहरा चीरा मार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उतई पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम मोरिद निवासी सुजीत कुमार निषाद की 16 वर्षीय बेटी उमेश्वरी निषाद ग्राम डुंडेरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वह सोमवार को स्कूल गई थी।

शाम को वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में ग्राम डुंडेरा कचरू नगर शनि मंदिर के पास निवासी आरोपित भूमिल साहू (19) ने उसे रोका। उसने पीड़िता से कहा कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है? पीड़िता ने उससे कहा कि उसे उससे बात करने में कोई रुचि नहीं है और वह उससे बात नहीं करना चाहती। इस पर आरोपित आक्रोशित हो गया। उसने पहले अपने गले पर ब्लेड रखकर उसे ब्लैकमेल किया। जब वह ऐसा कर भी सफल नहीं हो सका तो उसने पीड़िता के गले पर ब्लेड रखकर आखिरी बार पूछा कि वह उससे बात करेगी या नही। नहीं।

पीड़िता ने फिर से इन्कार किया तो आरोपित ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। पीड़िता के साथ वापस लौट रही उसकी सहेलियों ने उसके पिता सुजीत कुमार निषाद को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भूमिल साहू के खिलाफ हत्या का प्रयास, रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर गिरफ्तार किया है।